फॉर्म 6, ECINET और SIR; चुनाव आयोग ने विवादित मुद्दों पर क्या-क्या सफाई दी?
कार्यप्रणाली को लेकर छिड़े विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दिल्ली में अहम बैठक की। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉक्टर सुखबीर सिंह संधू और डॉक्टर विवेक जोशी शामिल हुए।
दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा
दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक निर्माणाधीन सड़क के निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा और स्थानीय AAP विधायक जरनैल सिंह के बीच तीखी बहस हो गई।
चुनाव आयोग विवाद: 30 सितंबर को INDIA की बैठक, CEC को हटाने की रणनीति पर होगी चर्चा
चुनाव आयोग में मतभेद की खबरों के बीच विपक्षी गठबंधन INDIA सक्रिय हो गया है। समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, INDIA इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक कर सकता है।
गुवाहाटी बैठक से पहले CJP कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए, दिपके बोले- पुलिस अज्ञात जगह ले गई
असम के गुवाहाटी में होने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की बैठक से पहले हंगामा हो गया है। असम पुलिस ने CJP के सहसंयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के कई अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया है। इसके बाद बैठक रोक दी गई।
दक्षिण अफ्रीका में गोलीबारी की अलग-अलग घटनाएं, कम से कम 27 की मौत
बीती रात गोलीबारी की 2 घटनाओं से दक्षिण अफ्रीका दहल उठा है। वहां सामूहिक गोलीबारी की 2 अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 27 लोग मारे गए हैं।
4 साल में 111 सांसदों-विधायकों ने पार्टी बदली, इनमें से 26 प्रतिशत भाजपा में गए- रिपोर्ट
नेताओं के दलबदल को लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें सामने आया है कि 2022 से 2026 के दौरान 111 सांसदों और विधायकों ने पार्टी बदली है।
रूस ने UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया, बोला- पश्चिम को और सीटें नहीं
रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया है।
पंजाब के विश्वविद्यालय में सामूहिक बलात्कार की कथित घटना के बाद हंगामा, छात्रों ने तोड़फोड़-आगजनी की
पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में एक छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की कथित घटना सामने आने के बाद खूब हंगामा हुआ। गुस्साए छात्रों ने विश्वविद्यालय में जमकर तोड़फोड़ की और आग लगा दी।
विदेश मंत्री बोले- पाकिस्तान आतंकवाद का लगातार अभ्यास करने वाला देश, यह दुनिया के लिए चुनौती
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र में बोलते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का लगातार अभ्यास करने वाला देश है।
टीएन शेषन विवाद से लेकर अशोक लवासा की असहमति, चुनाव आयोग में कब-कब सामने आए मतभेद?
देश का चुनाव आयोग एक बार फिर विवादों में हैं। खबरें हैं कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और 2 चुनाव आयुक्तों- सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के बीच मतभेद हैं।
विवाद के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, इन मुद्दों पर लिए गए अहम फैसले
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और बाकी दोनों चुनाव आयुक्त में मतभेद की खबरों के बीच दिल्ली में चुनाव आयोग की अहम बैठक हुई है।
थाईलैंड में 3 दिन से नहीं थमी बारिश, बैंकॉक के सभी 50 जिलों में आपदा घोषित
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में लगातार 3 दिन से जारी भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। शहर के सभी 50 जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा होने के बाद प्रशासन ने पूरे बैंकॉक को आपदा क्षेत्र घोषित कर दिया है।
पाकिस्तान ने UN में उठाया सिंधु नदी का मुद्दा, शहबाज शरीफ बोले- पानी रोकना जंग जैसा
पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में सिंधु जल संधि का मुद्दा उठाया है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि जल प्रणाली में किसी भी प्रकार का बदलाव 'युद्ध की कार्रवाई' माना जाएगा।
महाराष्ट्र के 265 तहसीलों में सूखा घोषित, किसानों के लिए हुए ये ऐलान
कमजोर मानसून के बाद महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के 358 में से 265 तहसीलों को सूखा घोषित कर दिया है। ये पूरे राज्य का करीब 75 प्रतिशत हिस्सा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसकी घोषणा की है।
नागालैंड में जहरीली शराब का कहर, 19 लोगों की मौत
नागालैंड में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि पिछले 2 दिनों में मोकोकचुंग जिले में 8 और तुएनसांग जिले में 11 लोगों की मौत कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से हुई है।
डीके शिवकुमार बोले- बेंगलुरु आने वाले वापस नहीं जाते, यहां कई विधायकों ने 2 शादियां कीं
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के एक बयान पर विवाद छिड़ गया है। विधानसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि बेंगलुरु आने वाले लोग वापस नहीं जाते और यहां रहने वाले करीब एक दर्जन विधायकों ने 2-2 शादियां की हैं। हालांकि, शिवकुमार ने किसी विधायक का नाम नहीं लिया।
राम मंदिर दान चोरी में 67 लोगों के शामिल होने का दावा, राय-मिश्रा सरकारी गवाह बने
अयोध्या के राम मंदिर दान चोरी मामले में पुलिस ने 73,480 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें पुलिस ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पूर्व महासचिव चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव को क्लीन चिट दी है। तीनों को आरोपी नहीं, बल्कि सरकारी गवाह बनाया गया है।