LOADING...
यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से कथित संबंधों पर दलाई लामा की सफाई, कहा- कभी नहीं मिला
दलाई लामा ने एपस्टीन फाइल्स में कथित जिक्र के बारे में स्पष्टीकरण जारी किया है

यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से कथित संबंधों पर दलाई लामा की सफाई, कहा- कभी नहीं मिला

लेखन आबिद खान
Feb 08, 2026
12:15 pm

क्या है खबर?

तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने यौन अपराधी और तस्कर जेफ्री एपस्टीन के साथ संबंधों को लेकर सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स पर चुप्पी तोड़ी है। दलाई लामा के कार्यालय ने कहा कि ये दावे झूठे और भ्रामक हैं और दलाई लामा ने कभी भी एपस्टीन से मुलाकात नहींं की। दरअसल, हाल ही में सामने आई एपस्टीन फाइल्स को लेकर दावा किया गया है कि इनमें दलाई लामा का कई बार जिक्र है।

बयान

दलाई लामा के कार्यालय ने क्या कहा?

दलाई लामा के कार्यालय ने कहा, "एपस्टीन फाइल्स से संबंधित कुछ हालिया मीडिया रिपोर्टों और सोशल मीडिया पोस्टों में परम पावन 14वें दलाई लामा को जेफ्री एपस्टीन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। हम स्पष्ट रूप से पुष्टि करते हैं कि परम पावन ने कभी भी जेफ्री एपस्टीन से मुलाकात नहीं की है और न ही उन्होंने अपनी ओर से किसी को भी उनसे मिलने या बातचीत करने की अनुमति दी है।"

मामला

दावा- एपस्टीन फाइल्स में 169 बार दलाई लामा का जिक्र

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एपस्टीन से जुड़े ईमेल में दलाई लामा का नाम 169 बार आया है। कुछ ईमेल में कथित तौर पर अक्टूबर, 2012 की घटनाओं का जिक्र है, जिसमें यह संकेत है कि दलाई लामा के एपस्टीन से जुड़े एक समारोह में शामिल होने की उम्मीद थी। अलग-अलग रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि दलाई लामा के अनुयायी बताए जाने वाले व्यक्ति एपस्टीन के कार्यक्रमों में मौजूद हो सकते थे।

Advertisement