अगली खबर
रणजी ट्रॉफी: तमिलनाडु के 22 वर्षीय प्रदोष रंजन पॉल ने लगाया लगातार दूसरा शतक
लेखन
नीरज पाण्डेय
Jan 05, 2023
05:04 pm
क्या है खबर?
तमिलनाडु क्रिकेट टीम के 22 वर्षीय बल्लेबाज प्रदोष रंजन पॉल ने रणजी ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ शतक लगाया है। प्रदोष ने 173 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें नौ चौके और एक छक्का शामिल रहे। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में शतक लगाया है।
सातवां फर्स्ट-क्लास मैच खेल रहे प्रदोष ने आठवीं पारी में अपना दूसरा शतक लगाया है। इसके अलावा उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया है।
लेखा-जोखा
तमिलनाडु ने ले ली है बढ़त
मुंबई के खिलाफ तमिलनाडु की पहली पारी केवल 144 के स्कोर पर समाप्त हो गई थी। इसके जवाब में मुंबई ने पहली पारी में 481 रन बनाते हुए बड़ी बढ़त हासिल की थी। मुंबई के लिए सरफराज खान (162) ने शानदार पारी खेली।
दूसरी पारी में खबर लिखे जाने तक तमिलनाडु ने 379/4 का स्कोर बनाते हुए 42 रनों की बढ़त ले ली है। बाबा इंद्रजीत (103) और प्रदोष (103*) ने शतक लगाए हैं।