Page Loader
रणजी ट्रॉफी: अरुण कार्तिक ने लगाया शतक, सर्विसेज के खिलाफ पुडुचेरी का संघर्ष जारी
अरुण कार्तिक ने लगाया शतक (फोटो: इंस्टाग्राम/@arunkarthickkb)

रणजी ट्रॉफी: अरुण कार्तिक ने लगाया शतक, सर्विसेज के खिलाफ पुडुचेरी का संघर्ष जारी

Jan 06, 2023
01:59 pm

क्या है खबर?

पुडुचेरी के लिए खेलने वाले 36 साल के अनुभवी बल्लेबाज अरुण कार्तिक ने रणजी ट्रॉफी में सर्विसेज के खिलाफ शतक लगाया है। उन्होंने 147 गेंदों में शतक पूरा किया जिसमें 12 चौके शामिल रहे। 87वां फर्स्ट-क्लास मुकाबला खेल रहे कार्तिक ने 10वां शतक लगाया है। इसके अलावा वह इस फॉर्मेट में 24 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। इस पारी के साथ ही उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपने 8,000 रन भी पूरे किए हैं।

लेखा-जोखा

फिलहाल संकट में है पुडुचेरी

पहले बल्लेबाजी करते हुए पुडुचेरी की पहली पारी 216 रनों पर ही समाप्त हो गई थी। इसके जवाब में सर्विसेज ने राहुल सिंह गहलौत (137) और रजत पालीवाल (101) की शानदार पारियों की बदौलत पहली पारी 466/7 के स्कोर पर घोषित की थी। दूसरी पारी में भी कार्तिक के अलावा पुडुचेरी के अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया। खबर लिखे जाने तक उन्होंने 293/7 का स्कोर बनाया है और 43 रनों की बढ़त ली है।