NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी 2022-23: दूसरे दिन मयंक अग्रवाल ने लगाया शतक, आवेश खान ने झटके पांच विकेट
    अगली खबर
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: दूसरे दिन मयंक अग्रवाल ने लगाया शतक, आवेश खान ने झटके पांच विकेट
    मयंक अग्रवाल ने लगाया नाबाद शतक (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    रणजी ट्रॉफी 2022-23: दूसरे दिन मयंक अग्रवाल ने लगाया शतक, आवेश खान ने झटके पांच विकेट

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 04, 2023
    07:55 pm

    क्या है खबर?

    इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी के चौथे राउंड के दूसरे दिन जहां कुछ दिलचस्प पारियां देखने को मिली, वहीं गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया।

    लंबे समय के बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल रहे केदार जाधव ने आक्रामक शतक लगाया। उनके अलावा मयंक अग्रवाल के बल्ले से भी शतक निकला।

    दूसरी तरफ गेंदबाजी में आवेश खान ने पांच विकेट लेकर अपनी उपयोगिता दिखाई।

    आइए आज के कुछ शानदार प्रदर्शनों पर नजर डालते हैं।

    चंडीगढ़ बनाम त्रिपुरा

    मनन ने लगाया दोहरा शतक

    चंडीगढ़ के कप्तान मनन वोहरा ने त्रिपुरा के खिलाफ दोहरा शतक लगाया है। उन्होंने 312 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया जिसमें 24 चौके और दो छक्के शामिल रहे।

    वह 200 रन बनाकर आउट हो गए। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का दूसरा दोहरा शतक है।

    उनकी बल्लेबाजी की बदौलत चंडीगढ़ ने दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक 455/3 का स्कोर बना लिया।

    उनके अलावा कुनाल महाजन ने भी शतक लगाया और फिलहाल 162 रन पर नाबाद हैं।

    रेलवे बनाम जम्मू कश्मीर

    मोहम्मद सैफ ने जड़ा अपना पहला दोहरा शतक

    रेलवे के लिए खेलने वाले उत्तर प्रदेश के बल्लेबाज मोहम्मद सैफ ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक लगा दिया है।

    उन्होंने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 293 गेंदों में 233 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी की बदौलत रेलवे ने अपनी पहली पारी में 427 रन बनाए हैं।

    जवाब में जम्मू-कश्मीर की पूरी टीम पहली पारी में 161 पर ही सिमट गई और दूसरी पारी में फॉलोऑन खेलने पर मजबूर है।

    कर्नाटक बनाम छत्तीसगढ़

    मयंक के शतक से कर्नाटक का जोरदार जवाब

    मयंक ने रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए खेलते हुए छत्तीसगढ़ के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया है।

    उन्होंने 182 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। 85वां फर्स्ट-क्लास मैच खेल रहे मयंक का 13वां शतक है।

    कर्नाटक ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 202/1 का स्कोर बना लिया है। मयंक 102* और विशाल ओनट 15* रन बनारक क्रीज पर मौजूद हैं।

    इससे पहले छत्तीसगढ़ की टीम अपनी पहली पारी में 311 रन बनाने में कामयाब रही थी।

    असम बनाम महाराष्ट्र

    तीन साल बाद जाधव ने लगाया फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शतक

    महाराष्ट्र के केदार जाधव ने तीन साल बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वापसी करते हुए शानदार शतक लगाया है।

    उन्होंने असम के खिलाफ 115 गेंदों में शतक पूरा किया, जिसमें नौ चौके और चार छक्के शामिल थे। वह 146 गेंदों में 142 रन बनाकर नाबाद हैं।

    महाराष्ट्र ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 307/2 का स्कोर बनाया है और 33 रनों की बढ़त बना ली है।

    इससे पहले असम ने अपनी पहली पारी में 274 रन बनाए थे।

    हिमाचल प्रदेश बनाम बड़ौदा

    प्रशांत चोपड़ा ने बड़ौदा के खिलाफ लगाया शतक

    हिमाचल प्रदेश के प्रशांत चोपड़ा ने बड़ौदा के खिलाफ शतक लगाया है। अपना 62वां फर्स्ट-क्लास मैच खेल रहे चोपड़ा ने 11वां शतक लगाया है और इसके साथ ही उन्होंने इस फॉर्मेट में अपने 4,000 रन भी पूरे किए हैं।

    प्रशांत के शतक (111*) की बदौलत हिमाचल ने दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 223/1 का स्कोर बना लिया है।

    इससे पहले बड़ौदा ने अपनी पहली पारी में 355 रन बनाए थे।

    मध्य प्रदेश बनाम विदर्भ

    आवेश ने झटके पांच विकेट

    मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाज आवेश खान ने विदर्भ के खिलाफ घातक गेंदबाजी (5/32) की।

    इसके चलते दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक विदर्भ ने 145/7 का स्कोर बना लिया है और फिलहाल पहली पारी के आधार पर 164 रन से पीछे है।

    इससे पहले मध्य प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 309 रन बनाए थे।

    31वां फर्स्ट क्लास मैच खेल रहे आवेश ने छठी बार पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लिए हैं।

    मेघालय बनाम अरुणाचल प्रदेश

    पुनीत के दोहरे शतक से मेघालय ने खड़ा किया बड़ा स्कोर

    मेघालय के विकेटकीपर बल्लेबाज पुनीत बिष्ट ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाया है। बिष्ट ने 213 गेंदों में 215 रनों की पारी खेली। इसमें 37 चौके और एक छक्का शामिल रहा।

    बिष्ट की बल्लेबाजी की बदौलत मेघालय ने अपनी पहली पारी 610/6 के स्कोर पर घोषित की। बिष्ट के अलावा तारिक सिद्दीकी ने शानदार शतक (102*) लगाया।

    दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक अरुणाचल ने अपनी पहली पारी में 148/4 का स्कोर बना लिया है।

    मुंबई बनाम तमिलनाडु

    सरफराज ने लगाया शानदार शतक

    मुंबई के सरफराज खान ने रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ तेज शतक लगाया है। सरफराज ने 128 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जो इस सीजन का उनका दूसरा शतक है।

    उन्होंने 19 चौकों और एक छक्के की मदद से 162 रन बनाए।

    मुंबई ने सरफराज के शतक की बदौलत अपनी पहली पारी में 481 रन बनाकर बढ़त हासिल की।

    इससे पहले तमिलनाडु की पहली पारी 161 रन ही बना सकी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणजी ट्रॉफी
    मयंक अग्रवाल
    क्रिकेट समाचार
    घरेलू क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    हरियाणा पुलिस को यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ नहीं मिले जासूसी के ठोस सबूत हरियाणा
    एक्स दूसरे दिन भी हुआ आउटेज का शिकार, जानिए कंपनी ने क्या कहा  ट्विटर
    विदेशी निवेशकों ने बेचे करीब 4,800 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए क्या है कारण  शेयर बाजार समाचार
    विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को लेकर अजीत अगरकर ने दिया अहम बयान, जानिए क्या कहा भारतीय क्रिकेट टीम

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी: तमिलनाडु के 22 वर्षीय प्रदोष रंजन पॉल ने लगाया पहला फर्स्ट-क्लास शतक तमिलनाडु क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: सौरभ तिवारी ने लगाया शतक, पूरे किए 7,500 फर्स्ट-क्लास रन क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी: प्रियांक पांचाल ने चंडीगढ़ के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, मजबूत स्थिति में पहुंची गुजरात प्रियांक पांचाल
    रणजी ट्रॉफी: हरप्रीत भाटिया ने केरल के खिलाफ लगाया शतक, छत्तीसगढ़ के लिए अकेले किया संघर्ष क्रिकेट समाचार

    मयंक अग्रवाल

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सिडनी टेस्ट: पहले दिन के महत्वपूर्ण पल, जिन्होंने मैच में डाल दिया रोमांच विराट कोहली
    #Opinion: इन खिलाड़ियों को विश्व कप से पहले भारतीय टीम में मिलनी चाहिए जगह क्रिकेट समाचार
    विजय शंकर की जगह भारतीय टीम से जुड़ें मयंक अग्रवाल, क्या प्लेइंग इलेवन में मिलेगी जगह? क्रिकेट समाचार
    कौन रहा है भारत का सबसे बड़ा सलामी बल्लेबाज़, जानिए भारतीय ओपनर्स के आंकड़े और रिकॉर्ड रोहित शर्मा

    क्रिकेट समाचार

    खिलाड़ियों के लिए BCCI के नए चयन मापदंड क्या हैं और क्या है डेक्सा टेस्ट? भारतीय क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: तीसरे टेस्ट मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: तीसरे सत्र में पाकिस्तानी गेंदबाजों का शानदार कमबैक, डेवोन कॉन्वे ने जमाया शतक पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    चोटिल ऋषभ पंत से मिलने पहुंच रहे ज्यादा लोग, भीड़ देखकर न मिलने की अपील ऋषभ पंत

    घरेलू क्रिकेट

    रणजी ट्रॉफी: अभिमन्यु ईश्वरन की शानदार फॉर्म जारी, अब फिर लगाया शतक रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: 100वें फर्स्ट-क्लास मैच में मनीष पांडे ने लगाया धुंआधार दोहरा शतक रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: रियान पराग ने की धुंआधार बल्लेबाजी, केवल 19 गेंदों में लगा दिया अर्धशतक रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: गुजरात के कप्तान प्रियांक पांचाल ने लगाया 26वां फर्स्ट-क्लास शतक रणजी ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025