LOADING...
रणजी ट्रॉफी: डेब्यू मैच खेल रहे आर्यमान सेन ने लगाया शतक, झारखंड की कराई वापसी
आर्यमान सेन ने लगाया डेब्यू मैच में शतक (फोटो: ट्विटर/@idrseemasingh)

रणजी ट्रॉफी: डेब्यू मैच खेल रहे आर्यमान सेन ने लगाया शतक, झारखंड की कराई वापसी

Jan 05, 2023
02:30 pm

क्या है खबर?

झारखंड के लिए फर्स्ट-क्लास डेब्यू मैच खेल रहे आर्यमान सेन ने रणजी ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ शतक लगाया है। 22 साल के आर्यमान ने पहला शतक 221 गेंदों में पूरा किया और इसके लिए उन्होंने 13 चौके लगाए। कुछ महीनों पहले तक वह अंडर-25 क्रिकेट खेल रहे थे। ऑलराउंडर के तौर पर खेलने वाले आर्यमान का जन्म तो दिल्ली में हुआ था, लेकिन वह घरेलू क्रिकेट झारखंड के लिए खेल रहे हैं।

लेखा-जोखा

फिलहाल ऐसा है मैच का हाल

झारखंड की पहली पारी केवल 92 रनों पर सिमट गई थी जिसके जवाब में राजस्थान ने पहली पारी में 287 रन बना दिए थे। राजस्थान के लिए डेब्यू कर रहे 18 साल के करन लांबा ने नाबाद 122 रनों की पारी खेली थी। दूसरी पारी में झारखंड की बल्लेबाजी में काफी सुधार आया और खबर लिखे जाने तक उन्होंने 231/4 का स्कोर बनाकर 36 रनों की बढ़त ले ली है।