NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी 2022-23: केदार जाधव तिहरे शतक से चूके, ऐसा रहा तीसरा दिन
    अगली खबर
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: केदार जाधव तिहरे शतक से चूके, ऐसा रहा तीसरा दिन
    जाधव ने लगाया दोहरा शतक (तस्वीर: ट्विटर/@lal__kal)

    रणजी ट्रॉफी 2022-23: केदार जाधव तिहरे शतक से चूके, ऐसा रहा तीसरा दिन

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 05, 2023
    08:33 pm

    क्या है खबर?

    इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी 2022-23 के चौथे राउंड के तीसरे दिन कुछ मैचों के परिणाम सामने आए। मणिपुर, पंजाब, रेलवे और सौराष्ट्र ने अपने-अपने मैच जीत लिए।

    आज महाराष्ट्र से खेलने वाले केदार जाधव ने दोहरा शतक लगाया। वह लम्बे समय के बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल रहे हैं। उनके अलावा कुछ और बल्लेबाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया।

    आइए आज के कुछ शानदार प्रदर्शनों पर एक नजर डालते हैं।

    तमिलनाडु बनाम मुंबई

    प्रदोष ने लगाया लगातार दूसरा शतक

    तमिलनाडु क्रिकेट टीम के 22 वर्षीय बल्लेबाज प्रदोष रंजन पॉल ने मुंबई के खिलाफ शतक लगाया है।

    प्रदोष ने दूसरी पारी में दिन के खेल की समाप्ति तक नाबाद 107 बना लिए हैं। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में शतक लगाया है। उन्होंने पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ 124 रन बनाए थे।

    प्रदोष की बदौलत तमिलनाडु ने दूसरी पारी में चार विकेट खोकर 380 रन बना लिए हैं और 43 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

    महाराष्ट्र बनाम असम

    तिहरे शतक से चूके केदार जाधव

    लगभग तीन साल के बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वापसी करने वाले केदार जाधव ने 283 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी मैराथन पारी में 21 चौके और 12 छक्के लगाए।

    उनके इस प्रदर्शन की बदौलत महाराष्ट्र ने अपनी पारी 594/9 के स्कोर पर घोषित करके विशाल बढ़त हासिल की। इससे पहले असम ने अपनी पहली पारी में 274 रन बनाए थे।

    तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक असम ने दूसरी पारी में 65/0 का स्कोर बना लिया है।

    आंध्र प्रदेश बनाम हैदराबाद

    शिंदे और भुई के शतकों से आंध्र प्रदेश ने कसा शिकंजा

    आंध्र प्रदेश के बल्लेबाज करन शिंदे (105*) और रिकी भुई (116) ने हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाए हैं। इन दोनों के शतक की मदद से आंध्र प्रदेश ने अपनी दूसरी पारी में 462 रन बनाए।

    तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक हैदराबाद ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं।

    हैदराबाद को जीत के लिए 326 रन की जरूरत है, जबकि उसके आठ विकेट सुरक्षित हैं।

    उड़ीसा बनाम नागालैंड

    शांतनु मिश्रा ने लगाया शतक

    उड़ीसा के बल्लेबाज शांतनु मिश्रा ने नागालैंड के खिलाफ फर्स्ट क्लास करियर का अपना तीसरा शतक लगाया है।

    उन्होंने तीसरे दिन की समाप्ति तक 15 चौकों की मदद से नाबाद 134 रन बना लिए हैं। उनकी बदौलत उड़ीसा ने अपनी पहली पारी में छह विकेट खोकर 392 रन बना लिए हैं।

    नागालैंड ने अपनी पहली पारी में 433 रन बनाए थे और फिलहाल उड़ीसा 41 रन से पीछे चल रही है।

    मिजोरम और रेलवे

    मणिपुर और रेलवे ने दर्ज की बड़ी जीत

    प्लेट ग्रुप में मणिपुर ने मिजोरम को पारी और 36 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। मिजोरम की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 137 पर सिमट गई।

    ग्रुप-D में रेलवे ने जम्मू और कश्मीर के खिलाफ पारी और 73 रन से जीत दर्ज की। रेलवे ने अपनी पहली पारी में 427 रन बनाए थे।

    जवाब में जम्मू और कश्मीर ने पहली पारी में 161 और दूसरी पारी में फॉलोऑन खेलते हुए 193 रन बनाए।

    पंजाब और सौराष्ट्र

    पंजाब और सौराष्ट्र ने भी जीते मैच

    एलीट ग्रुप-D में एक अन्य मैच में पंजाब ने गुजरात को 380 रन से हरा दिया। पंजाब ने अपनी पहली पारी में 296 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात की टीम 97 पर सिमट गई थी।

    पंजाब ने दूसरी पारी 329/9 के स्कोर पर घोषित करके बड़ा लक्ष्य दिया था, लेकिन गुजरात के बल्लेबाज दूसरी पारी में 138 रन ही बना सके।

    ग्रुप-B के एक अन्य मैच में सौराष्ट्र ने दिल्ली को पारी और 214 रन से हरा दिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणजी ट्रॉफी
    केदार जाधव
    क्रिकेट समाचार
    घरेलू क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    दीपिका पादुकोण की शर्तों से तंग आ गए संदीप रेड्डी वांगा, कर दिया 'स्पिरिट' से बाहर? दीपिका पादुकोण
    महाराष्ट्र और गोवा समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, राजस्थान और पंजाब में तपिश भारतीय मौसम विभाग
    'कौन बनेगा करोड़पति' छोड़ रहे अमिताभ बच्चन, सलमान खान ले सकते हैं जगह  सलमान खान
    IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पर लगा बड़ा जुर्माना, जानिए कारण  IPL 2025

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी: जलज सक्सेना ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ लिए 6 विकेट, केरल को मिला आसान लक्ष्य क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: जम्मू-कश्मीर की रोमांचक जीत, प्रियांक पांचाल ने जड़ा दोहरा शतक कुमार कार्तिकेय सिंह
    रणजी ट्रॉफी: आकाश वशिष्ठ ने उत्तराखंड के खिलाफ लगाया शतक, हिमाचल प्रदेश का संघर्ष जारी ऋषि धवन
    रणजी ट्रॉफी: हरियाणा के अंकित कुमार ने उड़ीसा के खिलाफ लगाया पहला फर्स्ट-क्लास शतक क्रिकेट समाचार

    केदार जाधव

    IPL 2019: CSK को प्लेऑफ से पहले लगा बड़ा झटका, केदार जाधव हुए चोटिल इंडियन प्रीमियर लीग
    विश्व कप 2019: चोटिल केदार जाधव की जगह यें खिलाड़ी हो सकते हैं अच्छे विकल्प BCCI
    विश्व कप 2019: फिट हुए केदार जाधव, 22 मई को टीम के साथ जाएंगे इंग्लैंड क्रिकेट समाचार
    विश्व कप में पहली बार खेलने जा रहे इन पांच बल्लेबाज़ों पर रहेंगी सभी की नज़रें क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    चेतन शर्मा फिर बन सकते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता- रिपोर्ट BCCI
    रणजी ट्रॉफी: मनन वोहरा ने लगाया आठवां फर्स्ट-क्लास शतक, त्रिपुरा के खिलाफ मजबूत स्थिति में चंडीगढ़ रणजी ट्रॉफी
    सौरव गांंगुली दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े, डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाए गए सौरव गांगुली
    बिग बैश लीग: 2024-25 सीजन से होंगे 43 मैच, 18 मैचों की आएगी कमी बिग बैश लीग

    घरेलू क्रिकेट

    रणजी ट्रॉफी: सौरभ तिवारी ने लगाया शतक, पूरे किए 7,500 फर्स्ट-क्लास रन रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: हरप्रीत भाटिया ने केरल के खिलाफ लगाया शतक, छत्तीसगढ़ के लिए अकेले किया संघर्ष रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: जम्मू-कश्मीर ने 140 रनों का बचाव किया, मुश्ताक ने चटकाए आठ विकेट रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: तन्मय अग्रवाल ने असम के खिलाफ लगाया शतक, रोमांचक हुआ मुकाबला रणजी ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025