Page Loader
गर्मियों में फालसे का शरबत स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद, जानिए इसकी रेसिपी और लाभ
फालसा शरबत बनाने के रेसिपी

गर्मियों में फालसे का शरबत स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद, जानिए इसकी रेसिपी और लाभ

लेखन गौसिया
Mar 27, 2023
10:35 pm

क्या है खबर?

देश के सबसे आकर्षक फलों में से एक फालसा को काला करंट भी कहा जाता है। इस फल का आकार छोटा और स्वाद खट्टा-मीठा होता है। फालसा जरूरी विटामिन और पोषक तत्वों का एक समृद्ध स्रोत है और यह पचाने में भी आसान है। गर्मी के मौसम में यह फल खूब खाया जाता है और इससे स्वादिष्ट शरबत भी बनाया जाता है। आइए आज फालसे का शरबत बनाने की रेसिपी और इसके सेवन से होने वाले 5 लाभ जानते हैं।

रेसिपी

फालसा शरबत बनाने के रेसिपी

फालसा शरबत बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम फालसा, 2 बड़ी चम्मच चीनी, 2 नींबू, 10 पुदीने के पत्ते और कुछ बर्फ के टुकड़ें लें। अब एक ब्लेंडर में बर्फ के टुकड़ें के अलावा ऊपर लिखी सभी सामाग्री को डालकर ब्लेंड करें। इसके बाद इस मिश्रण को गिलास में छान लें। अंत में गिलास में बर्फ के टुकड़ें, पुदीने के पत्ते और कटा हुआ नींबू से डालें। ऊपर से कुछ फालसे डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

#1

हृदय स्वास्थ्य के लिए है अच्छा 

फालसा में थ्रेओनीन और मेथिओनाइन नामक अमीनो एसिड बड़ी मात्रा में होते हैं। यह हृदय के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, पोटेशियम और फास्फोरस जैसे आवश्यक खनिजों और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। ये गुण दिल के दौरे और अन्य हृदय रोगों से भी बचाता है और इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट खून को भी शुद्ध करता है।

#2

मधुमेह के प्रबंधन में है मददगार

फालसा में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो इसे मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए अच्छा बनाता है। यह आपके ब्लड शुगर के स्तर में अनावश्यक स्पाइक्स का कारण नहीं बनता है , जिससे यह मधुमेह के प्रबंधन में मदद कर सकता है। इसके अलावा मधुमेह से पीड़ित लोग स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए घर पर बनाएं गए इन पेय का सेवन कर सकते हैं।

#3

शरीर को ठंडा रखने में है सहायक 

फालसे के सेवन से शरीर पर प्राकृतिक शीतलन प्रभाव पड़ता है। इस कारण गर्मियों के मौसम में इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह चिलचिलाती गर्मी में आपके शरीर को ठंडा करने के लिए एक अच्छा फल है। वहीं इसके शरबत या रस के सेवन से हीट स्ट्रोक से बचा जा सकता है। गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए आप इन पेय को भी अजमा सकते हैं।

#4

जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में है प्रभावी 

फालसा एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसके अलावा यह कैल्शियम का अच्छा स्रोत है इसलिए यह हड्डियों के दर्द से राहत दिलाने में अत्यधिक प्रभावी है। यह ऑस्टियोपोरोसिस और अर्थराइटिस जैसी समस्याओं का भी इलाज करता है और जोड़ों की गतिशीलता को बढ़ाने में मदद करता है। जोड़ों के दर्द और सूजन को दूर करने समेत हड्डियों से संबंधित कई विकारों से सुरक्षित रहने के लिए इस फल या इसके शरबत को अपनी डाइट में शामिल करें।

#5

त्वचा के लिए है अच्छा

फालसा में मौजूद एंथोसायनिन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट त्वचा में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। यह त्वचा में कसाव लाने सहायक होता है। इसके अलावा यह कई तरह के त्वचा संक्रमण के खिलाफ भी काम करता है। फालसा के एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की खुजली को कम करने समेत एक्जिमा जैसी स्थितियों से बचाते हैं। इस फल में मौजूद विटामिन-C महीन रेखाओं और फ्री रेडिकल्स से भी बचाता है।