NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पोषक तत्वों से भरपूर फल है फालसा, सेवन से मिलेंगे ये स्वास्थ्य संबंधी लाभ
    अगली खबर
    पोषक तत्वों से भरपूर फल है फालसा, सेवन से मिलेंगे ये स्वास्थ्य संबंधी लाभ
    फालसे खाने से स्वास्थ्य को मिल सकते हैं ये फायदे

    पोषक तत्वों से भरपूर फल है फालसा, सेवन से मिलेंगे ये स्वास्थ्य संबंधी लाभ

    लेखन अंजली
    Oct 30, 2022
    06:00 am

    क्या है खबर?

    फालसे छोटे, गोल और लाल-बैंगनी रंग के होते है।

    इस फल को ग्रेविया एशियाटिका भी कहा जाता है और यह ब्लूबेरी जैसा दिखता है।

    यह एशिया और ऑस्ट्रेलिया का एक लोकप्रिय फल है, जिसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है और इसे कच्चा या जूस के रूप में खाया जा सकता है।

    यह पौष्टिक फल शरीर को ठंडक पहुंचाने समेत कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है।

    आइए आज फालसे के सेवन से मिलने वाले पांच प्रमुख फायदे जानते हैं।

    #1

    जोड़ों के दर्द से दिलाए राहत

    एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर फालसा हड्डियों के दर्द से राहत दिलाने में अत्यधिक प्रभावी है।

    यह ऑस्टियोपोरोसिस और अर्थराइटिस जैसी समस्याओं का भी इलाज करता है और जोड़ों की गतिशीलता को बढ़ाने में मदद करता है।

    इस फल में मौजूद कैल्शियम आपकी हड्डियों को भी मजबूत और स्वस्थ बनाता है।

    जोड़ों के दर्द और सूजन को दूर करने समेत हड्डियों से संबंधित कई विकारों से सुरक्षित रहने के लिए इस फल को अपनी डाइट में शामिल करें।

    #2

    त्वचा के लिए है अच्छा

    फालसा में मौजूद एंथोसायनिन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट त्वचा में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं जो आपकी त्वचा में कसाव लाने सहायक है।

    यह कई तरह के त्वचा संक्रमण के खिलाफ भी काम करता है। फालसा के एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की खुजली को कम करने समेत एक्जिमा जैसी स्थितियों से बचाते हैं।

    इस फल में मौजूद विटामिन-C महीन रेखाओं और फ्री रेडिकल्स से भी बचाता है।

    #3

    हाई ब्लड प्रेशर को करे नियंत्रित

    एंटी-ऑक्सिडेंट, पोटेशियम और फास्फोरस जैसे आवश्यक खनिजों और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स से भरपूर, फालसा हाई ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है।

    ये गुण दिल के दौरे और अन्य हृदय रोगों से भी बचाता है।

    फालसा में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट आपके खून को भी शुद्ध करते हैं।

    इस फल के टैनिन और एंथोसायनिन एंटी-ऑक्सिडेंट रक्त वाहिकाओं में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकते हैं।

    #4

    एनीमिया के इलाज में करे मदद

    एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपके रक्त में स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं की कमी होती है।

    इससे थकान और चक्कर जैसी समस्याएं होती हैं। आयरन से भरपूर फालसा शरीर में ऊतकों और अंगों के बीच रक्त के प्रवाह को सुनिश्चित करता है।

    इसके अतिरिक्त, हर दिन इस पौष्टिक फल का सेवन करने से आपके आयरन के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है और एनीमिया के लक्षणों को बढ़ने से रोका जा सकता है।

    #5

    श्वसन संबंधी समस्याओं का करे इलाज

    विटामिन-A, विटामिन-C, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे आवश्यक विटामिन और खनिजों से भरपूर फालसा आपके श्वसन स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है।

    सर्दी, खांसी, गले में खराश, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा और सांस की अन्य बीमारियों को कम करने के लिए नींबू और अदरक के रस को मिलाकर फालसा का जूस पीएं।

    इस फल में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स फेफड़ों में होने वाली जलन को भी शांत करने में सहायक है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    खान-पान

    कई गुणों की खान है जैतून, जानिए इससे मिलने वाले फायदे लाइफस्टाइल
    कोरियन खाने के लिए मशहूर हैं दिल्ली के ये पांच रेस्टोरेंट्स, एक बार जरूर करें ट्राई दिल्ली
    डाइट में शामिल करें केल, मिलेंगे कई स्वास्थ्य संबंधित लाभ स्वास्थ्य
    त्योहारों के दौरान बनाकर खाएं ये स्नैक्स, आसान हैं इनकी रेसिपी लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    25 अक्टूबर को दिखेगा 2022 का आखिरी आंशिक सूर्य ग्रहण, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें दिल्ली
    दिवाली पार्टी को मजेदार बना सकती हैं ये पांच गेम्स दिवाली
    डाइट में शामिल करें ब्रसल स्प्राउट, मिलेंगे कई स्वास्थ्य संबंधित लाभ खान-पान
    दिवाली पर भारत के इन 5 राज्यों में बनते हैं ये पारंपरिक व्यंजन और मिठाइयां जम्मू-कश्मीर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025