NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / आंखों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज
    अगली खबर
    आंखों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज
    आंखों को स्वस्थ रखने वाली एक्सरसाइज

    आंखों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

    लेखन अंजली
    Feb 16, 2023
    06:00 am

    क्या है खबर?

    टीवी और मोबाइल जैसे गैजेट्स के साथ लंबा समय बिताने से आंखों का तनाव बढ़ने सहित कई समस्याएं हो सकती हैं।

    ऐसे में अगर आप रोजाना आंखों की एक्सरसाइज करेंगे तो यह तनाव कम करने, आंखों की मांसपेशियों को मजबूती देने और रोशनी तेज करने में मदद मिल सकती है।

    आइए आज हम आपको पांच आंखों की एक्सरसाइज के बारे में बताते हैं, जिन्हें कहीं भी और किसी भी समय आसानी से किया जा सकता है।

    #1

    आई रोल

    आई रोल एक्सरसाइज के नियमित अभ्यास से आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करने और आंखों का आकार बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

    इस एक्सरसाइज के लिए सबसे पहले बैठें या सीधे खड़े होकर अपनी दाईं ओर देखें और फिर धीरे-धीरे अपनी आंखों को ऊपर छत की ओर घुमाएं।

    अब अपनी आंखों को अपनी बाईं ओर और वहां से नीचे फर्श की ओर घुमाएं। इसी तरह पांच-सात बार अपनी आंखों को क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज घुमाएं।

    #2

    रब डाउन

    आंखों को तनाव से राहत दिलाने के लिए यह बेहद कारगर एक्सरसाइज है।

    इसके लिए अपनी हथेलियों को इस प्रकार रगड़ें जैसे कि आप सर्दियों में उन्हें गर्म करने के लिए करते हैं और फिर धीरे से गर्म हथेलियों को आंखों पर रखें।

    हाथों को तब तक अपनी आंखों पर रखें जब तक हथेलियों से गर्माहट खत्म न हो जाए। इस एक्सरसाइज को रोजाना कम से कम पांच-छह बार दोहराएं।

    #3

    आई प्रेस

    यह एक्सरसाइज आंखों के दर्द और जलन को कम करने के साथ दबाव को कम करने में मदद कर सकती है।

    इसके लिए सबसे पहले आराम से बैठकर आंखें बंद कर लें और गहरी सांस लें। इसके बाद प्रत्येक पलक पर एक उंगली रखें और लगभग 10 सेकंड के लिए हल्के से दबाएं।

    लगभग दो सेकंड के लिए दबाव छोड़ें और फिर से थोड़ा दबाएं। नियमित रूप से इस एक्सरसाइज को दो-तीन बार दोहराएं।

    #4

    20-20-20 एक्सरसाइज

    टीवी या लैपटॉप स्क्रीन पर लगातार देखने से आंखों में दर्द होने की संभावना बढ़ जाती हैं।

    दरअसल, इन गैजेट्स की स्क्रीन से आंखों की मांसपेशियों पर बुरा प्रभाव पड़ता है, जिससे आंखों में दर्द होने लगता है।

    ऐसे में इनका इस्‍तेमाल करते समय हर 20 मिनट के बाद 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर रखी किसी वस्तु को देखें।

    हो सकता है कि शरूआत में इस एक्सरसाइज से आंखों पर थोड़ा दबाव पड़े, लेकिन यह फायदेमंद है।

    #5

    ब्लिंक एक्सरसाइज

    यह आंखों की सबसे आसान एक्सरसाइज है, जिसका अभ्यास भी आप किसी भी समय कर सकते हैं।

    इसके लिए किसी भी जगह पर आराम से बैठें और जल्दी से अपनी आंखों को 10-15 बार झपकाएं। इसके बाद आंखें बंद करें और 20 सेकंड के लिए आराम करें। इस एक्सरसाइज को रोजाना कम से कम पांच बार दोहराएं।

    इससे आंखों के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है साथ ही यह आंखों को आराम देने का एक शानदार तरीका भी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एक्सरसाइज
    लाइफस्टाइल
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष
    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर
    IPL 2025 में शानदार रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    एक्सरसाइज

    अमेरिका: 100 साल के यह बुजुर्ग हैं बिल्कुल फिट, 40 साल से कर रहे घंटों जिम अमेरिका
    जन्मदिन विशेष: जॉन अब्राहम फिटनेस के लिए फॉलो करते हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान जॉन अब्राहम
    जन्मदिन विशेष: ऋचा चड्ढा फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान ऋचा चड्ढा
    HIIT की इन 5 एक्सरसाइज की मदद से घर पर ही करें फुल बॉडी वर्कआउट फिटनेस टिप्स

    लाइफस्टाइल

    हरी मूंग दाल को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ खान-पान
    वैलेंटाइन डे के लिए 5 शानदार रोड ट्रिप, यादगार बन जाएगा दिन वैलेंटाइन डे
    त्वचा का रूखापन दूर करने में मदद कर सकते हैं ये 5 आयुर्वेदिक नुस्खे त्वचा की देखभाल
    इन 5 रेजिस्टेंस बैंड एक्सरसाइज की मदद से करें फुल बॉडी वर्कआउट  एक्सरसाइज

    स्वास्थ्य

    ऐश गार्ड के सेवन से मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख लाभ, डाइट में करें शामिल स्वास्थ्य टिप्स
    गलांगल को डाइट में शामिल करने से मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख लाभ खान-पान
    घर पर आसानी से की जा सकती हैं ये 5 बॉडीवेट एक्सरसाइज एक्सरसाइज
    प्री-डायबिटीज से जुड़े 5 प्रमुख शारीरिक संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025