Page Loader

देश की खबरें

उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12-13 फरवरी को अमेरिका दौरे पर रहेंगे, ट्रंप से होगी द्विपक्षीय बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका दौरे की पुष्टि हो गयी है। वे अगले हफ्ते 12-13 फरवरी को अमेरिका के 2 दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

07 Feb 2025
अमेरिका

अमेरिका से और निकाले जाएंगे 487 अवैध भारतीय प्रवासी, मिला अंतिम निष्कासन आदेश- सरकार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने अवैध प्रवासियों को देश के निकालने के अभियान के तहत अब 487 और भारतीयों को अंतिम निष्कासन आदेश दिया गया है। इन्हें भी जल्द ही अमेरिका से वापस भारत भेजा जाएगा।

उत्तर प्रदेश: बरेली में मांझा बनाने के कारखाने में जोरदार धमाका, 3 लोगों को चीथड़े उड़े

उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां मांझा बनाने के दौरान कारखाने में जोरदार धमाका हुआ, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में 100 की रफ्तार में 12वीं की 5 छात्राओं पर कार चढ़ाई

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शुक्रवार एक तेज रफ्तार कार चालक ने 12वीं की 5 छात्राओं को रौंद दिया। छात्राओं की हालत गंभीर है।

सेना ने LoC पर ढेर किए 7 घुसपैठिए, भारतीय चौकी पर हमले का प्रयास विफल- रिपोर्ट

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर स्थित भारतीय सेना की चौकी पर 4-5 फरवरी की रात को पाकिस्तानी घुसपैठियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले के प्रयास को सेना के जवानों ने विफल कर दिया।

07 Feb 2025
अमेरिका

अमेरिका ने 104 भारतीयों को वापस भेजने पर खर्च किए 8.74 करोड़ रुपये

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने अवैध प्रवासियों को वापस भेजने के लिए सैन्य विमानों का उपयोग शुरू कर दिया है। हालांकि, यह निर्णय काफी महंगा साबित हो रहा है।

कर्नाटक हाई कोर्ट से मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को राहत, MUDA घोटाले में CBI जांच की याचिका खारिज

कर्नाटक हाई कोर्ट ने शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को राहत देते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया।

07 Feb 2025
कुंभ मेला

प्रयागराज के महाकुंभ में फिर लगी आग, इस्कॉन के रसोईघर में सिलेंडर फटे; कई पंडाल खाक

प्रयागराज के महाकुंभ में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को मेला क्षेत्र में सेक्टर 18 स्थित शंकराचार्य मार्ग पर इस्कॉन के रसोईघर में अचानक आग लग गई।

07 Feb 2025
दिल्ली

दिल्ली और नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों का वापस भेजा गया

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में स्कूलों को धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह दिल्ली और नोएडा के 2 स्कूलों को धमकी भरा ईमेल भेजा गया है।

06 Feb 2025
राजस्थान

जयपुर में टायर फटने से रोडवेज बस कार से टकराई, महाकुंभ जा रहे 8 की मौत

राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार दोपहर बड़ा बाद हादसा हो गया। यहां एक रोडवेज बस का टायर फटने से वह कार से टकरा गई।

06 Feb 2025
अमेरिका

किसी ने बेची पुश्तैनी जमीन, किसी ने चुकाए 1 करोड़ रुपये; निर्वासित प्रवासियों की दुखद कहानी

अमेरिका से 5 फरवरी को वापस भारत भेजे गए अवैध भारतीय प्रवासियों को भारी झटका लगा है। उनकी पूंजी खत्म हो गई और विदेशी देश में पैसे कमाने का सपना भी चकनाचूर हो गया।

मध्य प्रदेश: शिवपुरी में भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, खेत में गिरते ही आग लगी

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

06 Feb 2025
अमेरिका

अमेरिका से निर्वासन के बीच सुरक्षित प्रवास के लिए कानून बना सकती है केंद्र सरकार

अमेरिका से भारतीय प्रवासियों के निर्वासन के बीच खबर आई है कि केंद्र सरकार विदेशों में रोजगार के लिए सुरक्षित और विनियमित प्रवास के लिए नया कानून बना सकती है।

मेघालय के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुसे 9 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार किए गए

बांग्लादेश की सुरक्षा सीमा को पार कर अवैध तरीके से भारत में घुसने की घटना पर रोक नहीं लग पा रही है। पुलिस ने मेघालय के रास्ते भारत में घुसने वाले 9 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

06 Feb 2025
अमेरिका

अमेरिका से भारत लाए गए अवैध प्रवासियों का दावा, हाथ-पैर में जंजीर बांधकर विमान में बैठाया

अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे भारतीय नागरिक बुधवार को अमृतसर पहुंच गए। यहां पहुंचने पर उन्होंने दावा किया कि उनको कैदियों की तरह सैन्य विमान से लाया गया है।

विजय माल्या हाई कोर्ट पहुंचा, दावा किया- जितना कर्ज लिया, उससे ज्यादा बैंकों ने वसूल लिया 

भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने कर्नाटक हाई कोर्ट का रुख किया है। उसने किंगफिशर एयरलाइंस के खिलाफ चल रही कर्ज वसूली की प्रक्रिया को चुनौती दी है।

नितिन गडकरी का ऐलान, राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल से जल्द मिलेगी राहत

केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को जानकारी दी कि जल्द ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल से लोगों को निजात मिलेगी।

तिरूपति मंदिर बोर्ड ने 18 गैर-हिंदू कर्मचारियों को निकाला, जानिए क्या है कारण

आंध्र प्रदेश में तिरूपति मंदिर के तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) बोर्ड ने हिंदू परंपराओं का पालन न करने पर अपने 18 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज की मृतक डॉक्टर की मां की अपील- फिर सड़क पर उतरेंगे

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप-हत्या का शिकार हुई महिला ट्रेनी डॉक्टर की मां ने बुधवार को लोगों से एक अपील की है।

05 Feb 2025
अमेरिका

अमेरिका से निकाले गए 104 अवैध प्रवासी भारतीय अमृतसर पहुंचे, अब इनके साथ क्या होगा?

अमेरिका में नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद से ही अवैध अप्रवासियों को निकालने का सिलसिला जारी है।

05 Feb 2025
FIITJEE

FIITJEE के बैंक खाते क्यों फ्रीज कर रही है नोएडा पुलिस? मनी लॉन्ड्रिंग का शक

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में FIITJEE कोचिंग सेंटर बंद होने के मामले में नोएडा पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।

05 Feb 2025
ओडिशा

ओडिशा: राउरकेला में मालगाड़ी पटरी से उतरकर रिहायशी इलाके में घुसी, लोगों में दहशत

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में स्थित राउरकेला इलाके में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बचा।

05 Feb 2025
राजस्थान

राजस्थान: जयपुर में ब्रेक फेल होने से पुलिया से गिरी स्कूल बस, छात्रा की मौत

राजस्थान की राजधानी जयपुर में बुधवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के चौमूं में एक स्कूल बस पुलिस से नीचे पलट गई, जिसमें दबकर एक छात्रा की मौत हो गई।

05 Feb 2025
रैपिडो

दिल्ली: रैपिडो चालक के असहज व्यवहार से घबराई महिला, मैसेज-कॉल कर परेशान करने का आरोप

दिल्ली में रैपिडो चालक द्वारा एक महिला को परेशान करने का मामला सामने आया है। महिला ने अपनी आपबीती सोशल मीडिया रैडिट पर बताई है।

05 Feb 2025
प्रयागराज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुंभ में पहुंचे, संगम में लगाई डुबकी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकुंभ के बीच आज प्रयागराज दौरे पर हैं। यहां वे नाव में सवार होकर अरैल के VIP घाट से संगम पहुंचे और स्नान किया। संगम पर ही उन्होंने गंगा पूजन भी किया।

05 Feb 2025
नोएडा

नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों को घर भेजा गया

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में बुधवार सुबह कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। कई स्कूलों को एक साथ ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई है।

अवैध रूप से बांग्लादेश में घुसा भारतीय व्यक्ति, वापस लौटने पर BSF ने गोली मारी

बांग्लादेश में अवैध रूप से प्रवेश कर दोबारा से भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले एक व्यक्ति को सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने गोली मार दी।

05 Feb 2025
बारिश

बर्फबारी-बारिश के बाद कोहरे ने फिर दी दस्तक, आज कैसा रहेगा मौसम? 

उत्तर भारत के कई राज्यों में मंगलवार (4 फरवरी) को हुई हल्की बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है।

कौन हैं CRPF अधिकारी पूनम गुप्ता, जिनकी ऐतिहासिक रूप से राष्ट्रपति भवन में होगी शादी?

भारतीय इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति भवन शादी की शहनाइयाें से गुंजायमान होने जा रहा है। यहां 12 फरवरी, 2025 को एक ऐतिहासिक विवाह समारोह आयोजित होगा।

04 Feb 2025
अमेरिका

अमेरिका की USAID पर रोक से भारत के किन कार्यक्रमों पर पड़ सकता है असर?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता संभालने के साथ ही अमेरिकी विदेशी सहायता का पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गठन करने के लिए यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) के कोष को फ्रीज कर दिया।

04 Feb 2025
गुजरात

उत्तराखंड के बाद अब गुजरात में भी लागू होगा UCC, मसौदे के लिए बनाई समिति

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू किए जाने के बाद अब गुजरात ने भी इस दिशा में कदम बढ़ा दिया है।

04 Feb 2025
मुंबई

मुंबई में अब हर 3 मिनट की जगह 2 मिनट में मिल सकेगी लोकल ट्रेन

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में लोगों की जीवनरेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेन का सफर जल्द ही आरामदायक होगा और 2 ट्रेनों के बीच समय अंतराल भी घटेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने अवैध नागरिकों की हिरासत पर केंद्र और असम सरकार को फटकारा

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र और असम सरकार को विदेशी घोषित लोगों को उनके देश वापस भेजने में देरी करने और हिरासत में रखने पर फटकार लगाई है।

04 Feb 2025
कर्नाटक

कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री ने दी धमकी, उत्तर कन्नड़ में गाय चोरों को मारी जाएगी गोली

कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री मनकला सुब्बा वैद्य ने उत्तर कन्नड़ जिले में गाय चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए गोली मारने की धमकी दी है।

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर में 2 मालगाड़ियों में टक्कर, लाइन पर खड़ी ट्रेन में पीछे से भिड़ी

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां 2 मालगाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को जाएंगे महाकुंभ, संगम में लगाएंगे डुबकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयागराज के महाकुंभ जाने की आधिकारिक घोषणा हो गई है। वे बुधवार 5 फरवरी को ऐतिहासिक मेले का दौरा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते 2 दिवसीय अमेरिकी दौरे पर, डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात

अमेरिका के नवनियुक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार अमेरिका के 2 दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं।

04 Feb 2025
बारिश

चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा मौसम, तूफान-बारिश की चेतावनी 

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। सुबह से ही कई राज्यों में बादल छाए हुए हैं और कई जगह हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल रही है।

03 Feb 2025
दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: 42,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती, जानिए कैसी हैं सुरक्षा की तैयारियां 

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के तहत 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव आयोग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सेवानिवृत्त सैनिक के घर पर आतंकी हमला, 1 की मौत

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने निर्दोष परिवार को निशाना बनाया है। उन्होंने कुलगाम में सोमवार को सेवानिवृत्त सैनिक के घर पर गोलबारी की।