Page Loader
उत्तर प्रदेश: बरेली में मांझा बनाने के कारखाने में जोरदार धमाका, 3 लोगों को चीथड़े उड़े
उत्तर प्रदेश के बरेली में मांझा बनाते समय तेज धमाका

उत्तर प्रदेश: बरेली में मांझा बनाने के कारखाने में जोरदार धमाका, 3 लोगों को चीथड़े उड़े

लेखन गजेंद्र
Feb 07, 2025
05:17 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां मांझा बनाने के दौरान कारखाने में जोरदार धमाका हुआ, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज इलाके में हुआ है। मृतकों में कारखाने के मालिक अतीक राजा के साथ मजदूर सरताज और फैजान शामिल हैं। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके को चारों तरफ से सील कर दिया है। जांच जारी है।

धमाका

कैसे हुआ धमाका?

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें सिलेंडर में धमाके की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर पता चला कि कारखाने में मांझा बनाने के दौरान विस्फोट हुआ है। उन्होंने बताया कि मांझा बनाने के लिए कांच को पीसकर उसमें पोटाश और गंधक मिलाया जा रहा था। इसे मिलाकर मांझे में चढ़ाया जाता है। इसी दौरान तेज धमाका हो गया। धमाकों में शवों को चीथड़े उड़ गए। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी थी।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, पुलिस ने क्या कहा?

जानकारी

बरेली के मांझे की प्रधानमंत्री कर चुके हैं तारीफ

देश में बरेली का मांझा पतंगबाजी के लिए मशहूर है। मांझा को सूती धागे से बनाते हैं, इसमें धार भी लगाते हैं। 2014 के लोकसभा के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बरेली में प्रचार के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने मांझे की तारीफ की थी।