Page Loader
मुंबई में अब हर 3 मिनट की जगह 2 मिनट में मिल सकेगी लोकल ट्रेन
मुंबई में लोकल ट्रेन 3 की जगह अब 2 मिनट में मिल सकेगी (तस्वीर: अनस्प्लैश)

मुंबई में अब हर 3 मिनट की जगह 2 मिनट में मिल सकेगी लोकल ट्रेन

लेखन गजेंद्र
Feb 04, 2025
02:28 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में लोगों की जीवनरेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेन का सफर जल्द ही आरामदायक होगा और 2 ट्रेनों के बीच समय अंतराल भी घटेगा। यह जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। उन्होंने बताया कि मुंबई में उपनगरीय लोकल ट्रेनों के बीच मौजूदा अंतराल समय 180 सेकेंड (3 मिनट) से घटाकर 120 सेकेंड (2 मिनट) किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपनगरीय नेटवर्क पर नई डिजाइन वाली ट्रेनों की भी जल्द घोषणा की जाएगी।

घोषणा

लोकल ट्रेनों में वंदे भारत जैसी सुविधाएं देने का इरादा- वैष्णव

रेल मंत्री ने आगे कहा कि सरकार का इरादा लोकल ट्रेनों को श्रवण, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग (HVAC) तकनीक सहित बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएं, जो वंदे भारत ट्रेनों में उपयोग की जाती है। उन्होंने कहा यह तकनीक बोगियों में 99.99 प्रतिशत बैक्टीरिया-मुक्त ऑक्सीजन की आपूर्ति करती है। साथ ही सरकार जल्द ही बोगियों के डिज़ाइन को बदलने पर भी विचार कर रही है, सरकार का जोर लोकल ट्रेनों के आवागमन को बेहतर करने और गुणवत्ता बढ़ाने पर है।

काम

मुंबई में बिछेगी 300 किलोमीटर नई पटरियां

वैष्णव ने बताया कि आम बजट 2025 में महाराष्ट्र में रेलवे के लिए 23,778 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जो पिछले की सरकारों के मुकाबले 20 गुना अधिक है। उन्होंने बताया कि शहर में करीब 300 किलोमीटर नई पटरियां भी बिछाने पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के पूरा होने के बाद रोजाना संचालित होने वाली 3,000 सेवाओं के अलावा लगभग 10 प्रतिशत या लगभग 300 लोकल ट्रेन सेवाएं चरणों में शुरू होंगी।