LOADING...
कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री ने दी धमकी, उत्तर कन्नड़ में गाय चोरों को मारी जाएगी गोली
कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री मनकला सुब्बा वैद्य ने गाय चोरों को गोली मारने का आदेश दिया (तस्वीर: एक्स/@MankalSVaidya)

कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री ने दी धमकी, उत्तर कन्नड़ में गाय चोरों को मारी जाएगी गोली

लेखन गजेंद्र
Feb 04, 2025
12:36 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री मनकला सुब्बा वैद्य ने उत्तर कन्नड़ जिले में गाय चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए गोली मारने की धमकी दी है। राज्य के मत्स्य पालन और बंदरगाह अंतर्देशीय परिवहन मंत्री वैद्य उत्तर कन्नड़ जिले के भटकल से विधायक हैं। उन्होंने कहा कि अगर जिले में ऐसी घटनाएं दोबारा होती हैं, तो वह बिना किसी झिझक के गाय चोरी के संदिग्धों को बीच सड़क पर गोली मारने का आदेश देंगे।

बयान

आगे क्या बोले वैद्य?

कांग्रेस विधायक वैद्य ने कारवार में पत्रकारों से कहा, "हम हर दिन गाय का दूध पीते हैं। यह एक ऐसा जानवर है जिसे हम प्यार और स्नेह से देखते हैं। मैंने पुलिस से कहा है कि चाहे कोई हो... उनके खिलाफ कार्रवाई करें। यह गलत लग सकता है, लेकिन यदि जरूरत पड़ी तो मैंने पुलिस को आरोपी को घेरे के बीच में गोली मारने के लिए कहा है।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में गाय और गौपालक दोनों सुरक्षित हैं।

आदेश

कौन हैं विधायक वैद्य?

वैद्य भटकल-होन्नावर सीट से तीसरी बार विधायक बने हैं। वे पहली बार 2013 में निर्दलीय जीते थे। उसके बाद 2014 में कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने 2018 और 2023 का चुनाव उसी विधानसभा से जीता। राज्य में पिछले कुछ समय में पशुओं पर अत्याचार की अलग-अलग घटनाएं सामने आई है, जिसके बाद मंत्री का यह बयान आया है। एक घटना में गाय के थनों को विकृत किया गया, जबकि दूसरी घटना में गर्भवती गाय का सिर काटा गया था।