LOADING...
अवैध रूप से बांग्लादेश में घुसा भारतीय व्यक्ति, वापस लौटने पर BSF ने गोली मारी
बांग्लादेश से अवैध रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे व्यक्ति को गोली मारी गई (तस्वीर: एक्स/@BSF_Rajasthan)

अवैध रूप से बांग्लादेश में घुसा भारतीय व्यक्ति, वापस लौटने पर BSF ने गोली मारी

लेखन गजेंद्र
Feb 05, 2025
10:27 am

क्या है खबर?

बांग्लादेश में अवैध रूप से प्रवेश कर दोबारा से भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले एक व्यक्ति को सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने गोली मार दी। व्यक्ति की पहचान अख्तर जमाल रोनी के रूप में हुई है, जो भारतीय बताया जा रहा है। उसके साथ एक महिला भी थी, जो मौका पाकर नजदीक के एक गांव में भाग गई। BSF त्रिपुरा फ्रंटियर ने बताया कि आरोपी व्यक्ति ने सीमा बाड़ तोड़ने की कोशिश की थी और सुरक्षाकर्मियों से उलझा था।

गोलीबारी

एक धार्मिक आयोजन में गया था बांग्लादेश

BSF के अधिकारी ने बताया कि आरोपी रोनी सोमवार को बांग्लादेश में एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए अवैध तरीके से सीमा पार कर गया था। उसके साथ एक महिला भी थी। मंगलवार को वह महिला के साथ दोबारा से अवैध रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। तभी सुरक्षा बलों ने उसे बाड़ तोड़ते देखा। अधिकारियों के चेतावनी के बावजूद नहीं माना और उसने झगड़ा करना शुरू कर दिया।

सुरक्षा

आत्मरक्षा में चलाई गोली

अधिकारियों का कहना है कि रोनी ने महिला के साथ मिलकर अधिकारी की पंप एक्शन गन (PAG) छीनने की भी कोशिश की। इसके बाद आत्मरक्षा के लिए तथा मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) का पालन करते हुए, सुरक्षा अधिकारी ने दोनों पर एक-एक राउंड गोली चलाई। अधिकारियों ने बताया कि पुरुष के घायल होने पर महिला किसी तरह पास के गांव में भाग गई। रोनी अगरतला के जीबीपी अस्पताल में भर्ती है। दोनों पश्चिम बंगाल के पुटिया गांव के निवासी हैं।