NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कौन हैं CRPF अधिकारी पूनम गुप्ता, जिनकी ऐतिहासिक रूप से राष्ट्रपति भवन में होगी शादी?
    अगली खबर
    कौन हैं CRPF अधिकारी पूनम गुप्ता, जिनकी ऐतिहासिक रूप से राष्ट्रपति भवन में होगी शादी?
    CRPF की सहायक कमांडेंट पूनम गुप्ता की राष्ट्रपति भवन में होगी शादी

    कौन हैं CRPF अधिकारी पूनम गुप्ता, जिनकी ऐतिहासिक रूप से राष्ट्रपति भवन में होगी शादी?

    लेखन भारत शर्मा
    Feb 04, 2025
    07:26 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति भवन शादी की शहनाइयाें से गुंजायमान होने जा रहा है। यहां 12 फरवरी, 2025 को एक ऐतिहासिक विवाह समारोह आयोजित होगा।

    दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की सहायक कमांडेंट पूनम गुप्ता को अपने साथी CRPF अधिकारी अवनीश कुमार से विवाह करने की अनुमति दी है।

    यह विवाह समारोह मदर टेरेसा क्राउन कॉम्प्लेक्स में कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित होगा। ऐसे में आइए जानते हैं पूनम गुप्ता कौन हैं।

    परिचय 

    कौन हैं पूनम गुप्ता?

    मध्य प्रदेश निवासी पूनम गुप्ता वर्तमान में राष्ट्रपति भवन में निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) के रूप में कार्यरत हैं। वह 74वें गणतंत्र दिवस की परेड में महिला टुकड़ी का नेतृत्व करने के बाद चर्चा में आई थीं।

    राष्ट्रपति भवन में अपनी वर्तमान नियुक्ति से पहले उन्होंने अन्य क्षेत्रों के अलावा बिहार के नौसेना प्रभावित क्षेत्र में भी कार्य किया है।

    पूनम सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अक्सर अपने काम और छात्रों के लिए उत्साहवर्धक संदेश साझा करती हैं।

    नियुक्ति

    पूनम 2018 में हुई थीं CRPF में शामिल

    पूनम एक बेहतरीन छात्रा भी रहीं है। उन्होंने गणित विषय में स्नातक की डिग्री हासिल करने के साथ अंग्रेजी साहित्य विषय में में स्नातकोत्तर की डिग्री भी हासिल की है।

    इसी तरह उन्होंने मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित जीवाजी विश्वविद्यालय से Bed की डिग्री भी प्राप्त की है।

    वह 2018 में UPSC CAPF परीक्षा में 81वीं रैंक हासिल करने के बाद CRPF में सहायक कमांडेंट के रूप में शामिल हुई थीं। उसके बाद वह लगातार आगे बढ़ती गई हैं।

    शादी

    जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं अवनीश

    पूनम के होने वाले पति अवनीश कुमार भी CRPF में सहायक कमांडेंट हैं और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। दोनों काफी समय से एक-दूसरे के संपर्क में रहे हैं।

    राष्ट्रपति भवन में पहली बार होने वाली यह शादी एक निजी समारोह होगी, जिसमें केवल परिवार के करीबी लोग ही उपस्थित होंगे।

    राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में विवाह समारोह आयोजित करने के पूनम के अनुरोध को व्यक्तिगत रूप से स्वीकार किया है।

    जानकारी

    राष्ट्रपति मुर्मू ने क्यों दी विवाह की अनुमति? 

    मनीकंट्रोल के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू ने कथित तौर पर पूनम की उत्कृष्ट सेवा और उनकी सख्त आचार संहिता के सम्मान में इस विवाह समारोह की अनुमति दी है। हालांकि, कई अधिकारी इस निर्णय को नहीं समझ पा रहे हैं।

    खासियत

    क्या है राष्ट्रपति भवन की खासियत?

    भारत का राष्ट्रपति भवन देश के सबसे महत्वपूर्ण वास्तुशिल्प स्थलों में से एक है। 300 एकड़ की इस संपत्ति की मुख्य संरचना सर एडविन लुटियंस ने डिजाइन की थी।

    2 लाख वर्ग फुट से अधिक आकार के इस भवन की चार मंजिलों में 340 कमरे हैं। इटली के क्विरिनल पैलेस के बाद यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्राध्यक्ष महल है।

    इसमें प्रसिद्ध अमृत उद्यान, एक संग्रहालय, गणतंत्र और अशोक मंडप तथा एक तांबे का गुंबद भी है।

    जानकारी

    राष्ट्रपति भवन में अब तक नहीं हुई कोई शादी

    स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर-जनरल सी राजगोपालाचारी 1948 में राष्ट्रपति भवन में रहने वाले पहले भारतीय थे। पिछले कुछ वर्षों में कई प्रमुख विदेशी राष्ट्राध्यक्षों ने इस स्थल का दौरा किया है, लेकिन इस परिसर में अब तक शादी की अनुमति नहीं दी गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राष्ट्रपति भवन
    द्रौपदी मुर्मू
    CRPF

    ताज़ा खबरें

    एयरलाइंस को इस साल हर यात्री पर होगा करीब 600 रुपये का लाभ हवाई यात्रा
    अपनी पहली नौकरी शुरू करने वाले किशोरों को जरूर डालनी चाहिए पैसे संभालने की ये आदतें पर्सनल फाइनेंस
    कमल हासन ने किया हाई कोर्ट का रुख, 'ठग लाइफ' की रिलीज से जुड़ा है मामला कर्नाटक हाई कोर्ट
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव का इस संस्करण में कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग

    राष्ट्रपति भवन

    राष्ट्रपति पद के लिए क्या योग्यता चाहिए और चुने जाने पर क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं? लोकसभा
    भारत के राष्ट्रपति को वेतन के साथ और क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं? भारत सरकार
    द्रौपदी मुर्मू ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ, कई रिकॉर्ड बनाए नरेंद्र मोदी
    कांग्रेस का प्रदर्शन: पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया शशि थरूर

    द्रौपदी मुर्मू

    अधीर रंजन चौधरी का राष्ट्रपति को पत्र, सरकार पर उन्हें अंधेरे में रखने का आरोप लगाया अधीर रंजन चौधरी
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव को 112 साल इंतजार के बाद मिली एक्सप्रेस ट्रेन  ओडिशा
    प्रधानमंत्री मोदी ने उपराष्ट्रपति की नकल उतारे जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, राष्ट्रपति ने जताई निराशा जगदीप धनखड़
    उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रपति मुर्मू को दिया न्योता, 22 जनवरी को कालाराम मंदिर में होगा महापूजन राम मंदिर

    CRPF

    चीन के खिलाफ पराक्रम दिखाने वाले ITBP के 20 जवानों को मिला वीरता पुलिस पदक भारत की खबरें
    पहली बार अति महत्वपूर्ण लोगों की सुरक्षा में तैनात होंगी CRPF की महिला सुरक्षाकर्मी पश्चिम बंगाल
    CRPF में इन पदों पर निकली वैकेंसी, वॉक-इन इंटरव्यू से होगी भर्ती भारतीय सेना
    जम्मू-कश्मीर: बारामूला में आतंकियों ने CRPF पर फेंका ग्रेनेड, दो जवानों समेत छह लोग घायल जम्मू-कश्मीर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025