प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस को भारत का सबसे बड़ा दोस्त बताया, बोले- सुख-दुख का साथी
रूस के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राजधानी मॉस्को में प्रवासी भारतीयों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए रूस को भारत का सबसे बड़ा दोस्त बताया। मोदी ने कहा, "मैं दशकों से भारत और रूस के अनोखे रिश्ते का कायल रहा हूं। रूस का शब्द सुनते ही हर भारतीय के मन में जो शब्द आता है, वह है भारत के सुख-दुख का साथी। भारत का भरोसेमंद दोस्त। हमारे रूसी दोस्त इसे द्रुथवा कहते हैं।"
आगे क्या बोले मोदी?
मोदी ने आगे कहा, "भारत में इसे हिंदी में दोस्ती कहते हैं। सर्दी के मौसम में तापमान कितना ही नीचे चला जाए, भारत और रूस की दोस्ती हमेशा गर्मजोशी से भरी रही है। ये रिश्ता आपसी विश्वास और आपसी आदर की मजबूत नींव पर बना है। सिर पर लाल टोपी रूस, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी तो घर-घर में गाया जाता है। गाना भले ही पुराना हो, लेकिन सेंटीमेंट एवरग्रीन है।"