Page Loader
वर्ली BMW हादसा: नगर निगम ने जुहू के वाइस ग्लोबल तापस बार पर चलाया बुलडोजर
वर्ली BMW हादसे में जुहू बार के अवैध हिस्से पर चला बुलडोजर (तस्वीर: एक्स/@indrajeet8080)

वर्ली BMW हादसा: नगर निगम ने जुहू के वाइस ग्लोबल तापस बार पर चलाया बुलडोजर

लेखन गजेंद्र
Jul 10, 2024
01:44 pm

क्या है खबर?

मुंबई के वर्ली में रविवार सुबह शिवसेना (शिंदे गुट) नेता के बेटे मिहिर शाह द्वारा BMW कार से मछुआरा दंपति को टक्कर मारने के मामले में बृह्नमुंबई नगर निगम (BMC) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम के अधिकारियों ने जुहू स्थित वाइस ग्लोबल तापस बार के अवैध हिस्से को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया और कर्मचारियों ने बार में तोड़फोड़ की। इसी बार में आरोपी मिहिर शाह आया था। आरोप है कि उसने बार में शराब पी थी।

कार्रवाई

रसोई और मचान का अवैध निर्माण किया था

फ्री प्रेस जनरल के मुताबिक, BMC अधिकारियों ने अपनी जांच में पाया कि बार संचालक ने अवैध रूप से रसोई घर और मचान का निर्माण किया था। निगम ने BMC से संबंधित धारा के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध हिस्से को सील कर दिया है। बता दें कि एक दिन पहले ही आबकारी विभाग ने बार का लाइसेंस निलंबित करते हुए इसे सील किया था। आबकारी विभाग ने 2 दिन की जांच के बाद यह कार्रवाई की थी।

ट्विटर पोस्ट

बार पर चला बुलडोजर

घटना

क्या है मामला?

कोलीवाडा निवासी प्रदीप नखवा और उनकी पत्नी कावेरी सुबह स्कूटी पर सवार होकर ससून डॉक में मछली खरीदने गए थे। वापसी मे मिहिर ने तेज रफ्तार BMW कार से स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद प्रदीप उछलकर दूर गिर गए, लेकिन कावेरी स्कूटी में फंसकर कार से साथ करीब 100 मीटर तक घिसटती हुई चली गई। घटना के बाद से मिहिर फरार था, जिसे पुलिस ने मंगलवार को ठाणे से गिरफ्तार किया है।