Page Loader
उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश पुलिस की सख्ती, कैमरे के सामने पकड़ा कच्ची शराब तस्कर
उत्तर प्रदेश की तरह मध्य प्रदेश पुलिस ने कैमरे के सामने आरोपी को पकड़ा

उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश पुलिस की सख्ती, कैमरे के सामने पकड़ा कच्ची शराब तस्कर

लेखन गजेंद्र
Jul 10, 2024
03:36 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश की पुलिस ने कैमरे के सामने असलहा रखने वाले व्यक्ति को पकड़ा तो उसका असर दूसरे राज्यों की पुलिस पर भी पड़ता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है, जिसमें पुलिस पॉलीथीन में शराब ले जाने वाले व्यक्ति को सड़क पर ही पकड़ लेती है। इस दौरान पुलिस की पूरी कार्रवाई कैमरे में कैद होती रहती है। वीडियो मध्य प्रदेश की पुलिस का बताया जा रहा है।

कार्रवाई

क्या है वीडियो में?

वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति पॉलीथीन लेकर जा रहा है, तभी एक पुलिसकर्मी उसे रास्ते में रोककर उसकी पॉलीथीन की तलाशी लेता है। तलाशी में उसके पास से 5 पैकेट कच्ची शराब निकलती है। पुलिसकर्मी आरोपी व्यक्ति का नाम और पता नोट करते हैं। व्यक्ति ने बताया कि वह शिकारपुरा में रहता है। बता दें कि हाल में उत्तर प्रदेश पुलिस ने तमंचा लिए एक व्यक्ति को कैमरे के सामने गिरफ्तार करते हुए दिखाया था।

ट्विटर पोस्ट

मध्य प्रदेश में पुलिस की कार्रवाई