Page Loader
उत्तराखंड में भूस्खलन का कहर जारी, पहाड़ टूटकर गिरने से बद्रीनाथ राजमार्ग बंद
उत्तराखंड में भूस्खलन से बद्रीनाथ राजमार्ग बंद (तस्वीर: एक्स/@chamolipolice)

उत्तराखंड में भूस्खलन का कहर जारी, पहाड़ टूटकर गिरने से बद्रीनाथ राजमार्ग बंद

लेखन गजेंद्र
Jul 10, 2024
02:35 pm

क्या है खबर?

उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में भूस्खलन का कहर जारी है। बुधवार को एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर गिरता दिख रहा है। घटना चमोली जिले के पाताल गंगा इलाके में लंगसी टनल के पास घटी है। वीडियो में दिख रहा है कि पहाड़ का एक हिस्सा 37 सेकेंड में टूटकर गिर रहा है, जिससे बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। मार्ग पर पहाड़ का हिस्सा गिरने से आवाजाही बाधित हुई है।

भूस्खलन

पहाड़ गिरने से उठा धूल का बड़ा गुबार

वीडियो में पहाड़ का बड़ा हिस्सा गिरने पर धूल का बड़ा गुबार उठता दिख रहा है। मलबा हटाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। चमोली पुलिस ने बताया कि राजमार्ग पर मलबा गिरने से दोनों तरफ वाहन फंस गए हैं। मलबा हटने के बाद मार्ग सुचारू रूप से शुरू हो पाएगा। बता दें कि उत्तराखंड में बारिश की वजह से 200 से अधिक सड़कों पर यातायात ठप पड़ा है। भूस्खलन के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

भूस्खलन का डरावना वीडियो