Page Loader
वर्ली BMW हादसा: आबकारी विभाग ने जुहू के वाइस ग्लोबल तापस बार को सील किया
वर्ली BMW हादसा मामले में पब को सील किया गया (तस्वीर: एक्स/@vicetapasbar)

वर्ली BMW हादसा: आबकारी विभाग ने जुहू के वाइस ग्लोबल तापस बार को सील किया

लेखन गजेंद्र
Jul 09, 2024
03:50 pm

क्या है खबर?

मुंबई के वर्ली में रविवार सुबह शिवसेना (शिंदे गुट) नेता के बेटे मिहिर शाह द्वारा BMW कार से मछुआरा दंपति को टक्कर मारने के मामले में आबकारी विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने जुहू स्थित वाइस ग्लोबल तापस बार को सील कर दिया है। इसी बार में आरोपी मिहिर शाह आया था। यह कार्रवाई 2 दिन की जांच के बाद की गई है, जिसमें आबकारी विभाग के नियमों का उल्लंघन पाया था।

जांच

पब के मालिक ने कही थी शराब न पीने की बात

तापस बार के मालिक ने मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में बताया था कि मिहिर और उसके 4 दोस्त रविवार रात को 11 बजे के बाद आए थे। उन्होंने पब में खाना खाया और ड्रिंक ली थी। उसके बाद 11:25 बजे निकल गए थे। मालिक ने बताया कि मिहिर ने घटना की रात शराब नहीं रेड बुल नाम की ड्रिंक पी थी। हालांकि, इससे पहले आरोप था कि मिहिर ने अपने दोस्तों के साथ 18,000 रुपये की शराब पी थी।

ट्विटर पोस्ट

पब सील किया गया

विवाद

क्या है मामला?

कोलीवाडा निवासी प्रदीप नखवा और उनकी पत्नी कावेरी सुबह स्कूटी पर सवार होकर ससून डॉक में मछली खरीदने गए थे। वापस लौटते समय मिहिर ने अपनी तेज रफ्तार BMW कार से स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद प्रदीप उछलकर दूर गिर गए, लेकिन कावेरी स्कूटी में फंसकर कार से साथ करीब 100 मीटर तक घिसटती हुई चली गई। घटना के बाद से मिहिर फरार था। बाद में पुलिस ने उसके पिता और दोस्त को गिरफ्तार किया था।