Page Loader
उत्तर प्रदेश: बच्चों को बंटनी थी किताबें, गुटखा खाने के लिए प्रधानाध्यापक पर बेचने का आरोप
उत्तर प्रदेश के बदायूं में स्कूल की नई किताबें बेची गई (प्रतीकात्मक तस्वीर: अनस्प्लैश)

उत्तर प्रदेश: बच्चों को बंटनी थी किताबें, गुटखा खाने के लिए प्रधानाध्यापक पर बेचने का आरोप

लेखन गजेंद्र
Jul 10, 2024
05:11 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर बच्चों की नई किताबें बेचने का आरोप लगा है। भारत समाचार के मुताबिक, प्रधानाध्यापक पर आरोप है कि उन्होंने गुटखा खाने के लिए रसोइया से किताबें बिकवाई हैं। किताबें पकौड़ी बेचने वाले को दी गई हैं। वीडियो बदायूं के अम्बियापुर विकास खंड क्षेत्र के पहाड़पुर का बताया जा रहा है। अभी शिक्षा विभाग की कार्रवाई की जानकारी नहीं है।

आरोप

15 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेंची गई किताबें

रिपोर्ट के अनुसार, किताबों को 15 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेंची गई है। स्कूल से करीब 30 किलोग्राम किताब बेंची गई है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आई है, उसमें किताबों पर शैक्षिक सत्र 2024-25 लिखा दिख रहा है। आरोपों की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों की ओर से इसकी जांच की जा रही है।

ट्विटर पोस्ट

किताबों को बेंचा गया