Page Loader

देश की खबरें

उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।

25 Nov 2023
उत्तराखंड

उत्तरकाशी सुरंग हादसा: ड्रिलिंग के दौरान टूटी ऑगर मशीन, लंबा खिंच सकता है बचाव अभियान

उत्तरकाशी के सिल्क्यारा सुरंग में 41 मजदूर 14 दिन से फंसे हुए हैं।

प्रयागराज: इंजीनियरिंग छात्र ने बस कंडक्टर पर किया जानलेवा हमला, जानिए क्या है मामला

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक मामूली विवाद में 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र ने एक बस कंडक्टर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

बेंगलुरू: प्रधानमंत्री मोदी ने स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में भरी उड़ान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बेंगलुरू में स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी है।

चीन में बच्चों में बढ़े रहस्यमयी निमोनिया के मामले, भारत में डॉक्टरों ने दी यह सलाह

चीन में बच्चों में रहस्यमयी निमोनिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। यहां अचानक H9N2 के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी गई है, जिसके कारण कई बच्चे सांस लेने से संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं।

25 Nov 2023
दिल्ली

दिल्ली: कम नहीं हो रहा प्रदूषण, नवंबर में 11वीं बार 'गंभीर श्रेणी' में पहुंची हवा

दिल्ली में शनिवार को भी वायु गुणवत्ता 'गंभीर श्रेणी' में दर्ज हुई है।

25 Nov 2023
उत्तराखंड

उत्तराखंड सुरंग हादसा: मशीन में आई खराबी से काम रुका, अंतिम चरण में है बचाव अभियान

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बचाने के अभियान में एक और बाधा आ गई। शुक्रवार शाम को ऑगर मशीन से कोई धातु की चीज टकराने के कारण ड्रिलिंग का कार्य रोकना पड़ा।

24 Nov 2023
तमिलनाडु

चेन्नई: 29 लोगों को काटने वाला आवारा कुत्ता मिला रेबीज से संक्रमित, हड़कंप मचा

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 29 लोगों को काटने वाले आवारा कुत्ते में रेबीज की पुष्टि हुई है। इस खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम में हड़कंप मच गया।

मध्य-पूर्व के ऊपर गायब हो रहे विमानों के GPS सिग्नल, भारत सरकार ने जताई चिंता

मध्य-पूर्व के ऊपर से गुजर रहे विमानों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS) के काम न करने की कई शिकायतें आई हैं। अब मामले में भारत सरकार के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने सभी भारतीय एयरलाइंस को एडवाइजरी जारी की है।

शहीद की मां बेटे के लिए बिलख रहीं, मंत्री चेक देकर फोटो खिंचा रहे; देखें वीडियो 

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुकाबला करते हुए शहीद हुए कैप्टन शुभम गुप्ता के निधन के बाद उनके आगरा स्थित घर पर परिजनों और नेताओं का जमावड़ा है।

चीन में H9N2 वायरस के प्रकोप से भारत सतर्क, कहा- आपात स्थिति के लिए तैयार

चीन में H9N2 (एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस) के मामलों ने दुनियाभर के देशों की चिंताएं एक बार फिर बढ़ा दी हैं।

ममता सरकार को झटका, कोलकाता में रैली कर सकेगी भाजपा; हाई कोर्ट ने अनुमति बरकरार रखी

कलकत्ता हाई कोर्ट ने अपनी एकल पीठ के फैसले को बरकरार रखते हुए भाजपा को 29 नवंबर को कोलकाता में रैली करने की अनुमति दे दी।

राजौरी के शहीदों की दास्तां; घोड़ी चढ़ने वाले थे सचिन, मासूम बेटी छोड़ गए माजिद 

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारतीय सेना और आतंकवादियों के बीच बीते 2 दिनों से चल रही मुठभेड़ खत्म हो गई है। इसमें भारतीय सेना ने अपने 5 बहादुर जवानों को खो दिया।

लेफ्टिनेंट जनरल का बड़ा दावा, बोले- पाकिस्तान के सेवानिवृत्त सैनिक आतंकी बनकर कश्मीर आ रहे 

भारतीय सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान से कश्मीर में घुसपैठ कर रहे आतंकियों को लेकर एक बड़ा दावा किया है।

सत्येंद्र जैन को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने 4 दिसंबर तक बढ़ाई अंतरिम जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को राहत दी है और चिकित्सा आधार पर दी गई अंतरिम जमानत 4 दिसंबर तक बढ़ा दी है।

24 Nov 2023
दिल्ली

दिल्ली में वायु गुणवत्ता फिर 'गंभीर' श्रेणी में, 2-3 दिन राहत की संभावना नहीं

दिल्ली में शुक्रवार सुबह 8 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 401 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। पिछले 6 दिनों से यह 'बहुत खराब' श्रेणी में था।

विश्व हिंदू कांग्रेस: RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- दुनिया लड़खड़ा रही, भारत मार्ग दिखाने में सक्षम

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में विश्व हिंदू कांग्रेस 2023 को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि दुनिया लड़खड़ा रही है।

सरकार ने डीपफेक पर सोशल मीडिया कंपनियों को दी 7 दिन की डेडलाइन, नियुक्त होगा अधिकारी

डीपफेक वीडियो को लेकर केंद्र सरकार सोशल मीडिया कंपनियों पर सख्त होती जा रही है। केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कंपनियों को अपनी उपयोग की शर्तों को कानून अनुरूप बनाने के लिए 7 दिन का समय दिया गया है।

24 Nov 2023
अमेरिका

अमेरिका: ओहियो में भारतीय छात्र की हत्या को हुए 15 दिन, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं

अमेरिका के ओहियो राज्य में भारतीय मूल के छात्र आदित्य अदलखा (26) की कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आदित्य सिनसिनाटी विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज से शोध कर रहे थे।

24 Nov 2023
उत्तराखंड

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे मजूदरों को भेजे जाएंगे लूडो और ताश के पत्ते

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में पिछले 13 दिन से सिलक्यारा सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूरों का मन बहलाने के लिए लूडो और ताश के पत्ते भेजे जाएंगे, ताकि उनका तनाव कम किया जा सके।

24 Nov 2023
पतंजलि

पतंजलि के खिलाफ कानूनी लड़ाई की तैयारी में केरल सरकार, 29 भ्रामक विज्ञापनों की सूची बनाई

केरल की सरकार पतंजलि के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। केरल के औषधि नियंत्रण विभाग ने पतंजलि द्वारा जारी 29 भ्रामक विज्ञापनों की एक सूची तैयार की है।

महाराष्ट्र: पुणे में जीका वायरस से संक्रमित पाई गई बुजुर्ग महिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

महाराष्ट्र में पुणे के येरवाडा इलाके में एक बुजुर्ग महिला में जीका वायरस की पुष्टि हुई है। महिला ने अक्टूबर में केरल की यात्रा की थी।

24 Nov 2023
दिल्ली

दिल्ली में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, तापमान 10 डिग्री से नीचे आया; बारिश की संभावना

दिल्ली में प्रदूषण के बीच ठंड ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान पहली बार 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया और ये 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

24 Nov 2023
कतर

कतर ने स्वीकार की पूर्व भारतीय नौसेनिकों की सजा के खिलाफ भारत की याचिका, जल्द सुनवाई 

कतर में मौत की सजा पाने वाले 8 पूर्व भारतीय नौसेनिकों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर है। कतर की कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए भारत की याचिका को स्वीकार कर लिया है। उम्मीद है कि कोर्ट में जल्द सुनवाई भी शुरू हो सकती है।

अफगानिस्तान ने दिल्ली में अपना दूतावास स्थायी रूप से किया बंद किया

अफगानिस्तान के दूतावास ने नई दिल्ली में अपनी सेवाएं स्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है।

राजौरी मुठभेड़: शहीदों के घर मातम, बेटे का इंतजार करते रह गए कैप्टन शुभम के पिता

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में भारतीय सेना के 2 अधिकारी और 3 जवान शहीद हुए हैं।

23 Nov 2023
बिहार

#NewsBytesExplainer: क्या है 9वीं अनुसूची, कैसे इससे बिहार का बढ़ा हुआ आरक्षण सुरक्षित हो सकता है?

बिहार सरकार राज्य की सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण की सीमा 65 प्रतिशत करने के नए प्रावधान को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह करेगी।

23 Nov 2023
गुजरात

गुजरात: जवान ने रेल पटरी पर गिरे बुजुर्ग की 'फिल्मी स्टाइल' में जान बचाई, देखें वीडियो

गुरुवार को गुजरात के वापी रेलवे स्टेशन से रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया। इसमें रेल पटरी पर फंसे एक बुजुर्ग को राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) का जवान 'फिल्मी स्टाइल' में बचाता दिख रहा है।

#NewsBytesExplainer: सरकार ने DGCA के निदेशक कैप्टन अनिल गिल को क्यों निलंबित किया?

केंद्र सरकार ने 22 नवंबर को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के निदेशक कैप्टन अनिल गिल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। गिल पर भ्रष्टाचार और नियमों का उल्लंघन करने के आरोप हैं।

सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज फातिमा बीवी का 96 साल की उम्र में निधन

सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज और तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल फातिमा बीवी का गुरुवार को केरल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का बड़ा आतंकी

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पिछले 24 घंटे से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में गुरुवार को लश्कर-ए-तैयबा का बड़ा आतंकी मारा गया।

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में LoC के पास गलती से गोली चलने से 1 जवान की मौत

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास गलती से गोली चलने से एक जवान की मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान राइफलमैन मधु सिंह के रूप में हुई है।

समलैंगिक विवाह पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल, 28 नवंबर को सुनवाई

समलैंगिक विवाह पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार के लिए समीक्षा याचिका दायर की गई है, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।

डीपफेक को लेकर सरकार सख्त, IT मंत्री बोले- नए कानून बनाएंगे 

केंद्र सरकार डीपफेक पर सख्त होती जा रही है और इस संबंध में नए नियम-कानून बनाने की तैयारी कर रही है।

कानपुर: चालक को झपकी आने से कार पेड़ से टकराई, परिवार के 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात के गजनेर इलाके में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

महाराष्ट्र: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर एक और आत्महत्या, 24 वर्षीय युवक ने जान दी

महाराष्ट्र के लातूर जिले में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर बुधवार सुबह 24 वर्षीय किरण युवराज सोलुंखे ने अपनी जान दे दी।

23 Nov 2023
दिल्ली NCR

दिल्ली-NCR में CNG की कीमत में वृद्धि, जानें अब कितने रुपये में मिलेगी

कमरतोड़ महंगाई के बीच दिल्ली-NCR के लोगों के लिए बुरी खबर है। 23 नवंबर सुबह 6ः00 बजे से राष्ट्रीय राजधानी समेत आसपास के इलाकों में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतों में प्रति किलोग्राम 1 रुपये की वृद्धि की गई है।

23 Nov 2023
पंजाब

पंजाब: कपूरथला में निहंगों के 2 गुटों में झड़प, पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या

पंजाब में गुरुवार तड़के कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारे पर कब्जे को लेकर निहंगों के 2 गुटों में झड़प हो गई। इसमें पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

23 Nov 2023
अमेरिका

खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू को मारने की 'साजिश' पर अमेरिका के दावों की जांच कर रहा भारत 

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को लेकर अमेरिका द्वारा दी गई जानकारी पर भारत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। भारत ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है और इसकी जांच करने की बात कही है।

CJI ने दिए संकेत, 7 न्यायाधीशों की पीठ को सौंपा जा सकता है राजद्रोह का मामला

राजद्रोह कानून की वैधता पर सवाल उठाने वाली याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट 7 न्यायाधीशों की संवैधानिक पीठ को भेज सकता है। याचिकाकर्ताओं के वकीलों ने 22 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट से यह आग्रह किया।

23 Nov 2023
उत्तरकाशी

उत्तरकाशी सुरंग में बचाव कार्य अंतिम चरण में, आज ही बाहर निकाले जा सकते हैं मजदूर

उत्तरकाशी की सिल्क्यारा सुरंग में बचाव अभियान अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। सुरंग में फंसे हुए 41 मजदूर आज ही बाहर निकाले जा सकते हैं।