NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / अमेरिका: ओहियो में भारतीय छात्र की हत्या को हुए 15 दिन, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं
    अगली खबर
    अमेरिका: ओहियो में भारतीय छात्र की हत्या को हुए 15 दिन, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं
    अमेरिका के ओहियो में भारतीय मेडिकल छात्र की गोली मारकर हत्या

    अमेरिका: ओहियो में भारतीय छात्र की हत्या को हुए 15 दिन, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं

    लेखन गजेंद्र
    Nov 24, 2023
    01:33 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका के ओहियो राज्य में भारतीय मूल के छात्र आदित्य अदलखा (26) की कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आदित्य सिनसिनाटी विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज से शोध कर रहे थे।

    आदित्य 9 नवंबर को कार के अंदर घायल अवस्था में पाए गए थे, जो एक दीवार से टकरा गई थी। कार में चालक सीट की खिड़की पर गोलियों के 3 निशान मिले थे।

    आदित्य ने इलाज के दौरान 11 नवंबर को अस्पताल में दम तोड़ दिया।

    हत्या

    अभी तक नहीं हुई कोई गिरफ्तारी, पुलिस जांच में जुटी

    आदित्य की हत्या के 15 दिन बाद भी अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच में जुटी हुई है।

    घटना पर स्वास्थ्य मामलों के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और विश्वविद्यालय में मेडिसिन विभाग के डीन एंड्रयू फिलक ने दुख जताया। उन्होंने छात्र की मौत को दुखद और संवेदनहीन मृत्यु बताया।

    उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन पुलिस की जांच में सहयोग कर रहा है।

    घटना

    AIIMS दिल्ली में पढ़ाई के बाद अमेरिका पहुंचे थे आदित्य

    आदित्य ने दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से प्राणी विज्ञान से स्नातक किया था। इसके बाद उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) से फिजियोलॉजी में परास्नातक किया।

    यहां पढ़ाई पूरी करने के बाद आदित्य अमेरिका में शोध करने चले गए। उनका शोध 2025 में पूरा होने वाला था। आदित्य को पिछले साल अल्सरेटिव कोलाइटिस पर एक शोध प्रोजेक्ट के लिए स्कॉलरशिप भी मिली थी।

    विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि आदित्य काफी होनहार और खुशमिजाज थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    ओहियो
    गोलीबारी की घटना
    हत्या

    ताज़ा खबरें

    दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगी कोविड-19 पर स्थिति रिपोर्ट, कहा- खत्म नहीं हुई महामारी कोरोना वायरस
    शेयर बाजार: सेंसेक्स 77 अंक टूटकर हुआ बंद, निफ्टी इतना फिसला शेयर बाजार समाचार
    जहीर इकबाल ने पत्नी सोनाक्षी सिन्हा पर लुटाया प्यार, लिखा- मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा  सोनाक्षी सिन्हा
    ट्रंप ने स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ बढ़ाया, भारत पर क्या पड़ेगा इससे असर? डोनाल्ड ट्रंप

    अमेरिका

    वीवर्क ने दायर किया दिवालियापन, कर्ज और घाटे से रही है जूझ वीवर्क
    वीवर्क इंडिया ने दिया भरोसा, कहा- वैश्विक ब्रांच के दिवालियापन का नहीं पड़ेगा असर वीवर्क
    अमेरिका: यहूदियों का 'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' पर प्रदर्शन, गाजा में युद्धविराम की मांग इजरायल-हमास युद्ध
    गाजा शहर के केंद्र में घुसी इजरायली सेना, अमेरिका की चेतावनी- दोबारा कब्जा अच्छा नहीं होगा इजरायल

    ओहियो

    अमेरिका: 24 घंटे के अंदर गोलीबारी की दूसरी घटना, ओहियो में 9 लोगों की मौत टेक्सास
    अमेरिका: महिला को था डर बड़े होकर बेटे करेंगे महिलाओं का शोषण, कर दी हत्या हत्या
    मिलिए दुनिया के सबसे बूढ़े कुत्ते 'स्पाइक' से, इतनी है उम्र अमेरिका
    अमेरिका: बच्चे ने निगली 40 च्युइंग गम, पेट से गांठ निकालने के लिए हुआ ऑपरेशन अमेरिका

    गोलीबारी की घटना

    उत्तर प्रदेश: बरेली के बाजार में सरेआम फायरिंग करता दिखा युवक, वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश
    दिल्ली: जीबी रोड के रेड लाइट एरिया में गोलीबारी, 2 घायल दिल्ली
    जर्मनी: हैम्बर्ग स्थित एक चर्च में गोलीबारी से 7 लोगों की मौत, कई घायल  जर्मनी
    दिल्ली: तेज संगीत बजाने का विरोध करने पर गर्भवती महिला को गोली मारी, पड़ोसी गिरफ्तार दिल्ली

    हत्या

    बिहार: पड़ोस की लड़की से प्रेम विवाह करने पर छपरा में युवक की गोली मारकर हत्या बिहार
    बिहार: जाम में फंसे युवक की दिनदहाड़े सीने में चाकू मारकर हत्या बिहार
    आंध्र प्रदेश: पुलिसकर्मी ने पत्नी और 2 बेटियों को मार खुद भी आत्महत्या की, जानें कारण आंध्र प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: कानपुर देहात में जमीनी विवाद में परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला, 2 की मौत  उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025