NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: पुणे में जीका वायरस से संक्रमित पाई गई बुजुर्ग महिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: पुणे में जीका वायरस से संक्रमित पाई गई बुजुर्ग महिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर
    महाराष्ट्र के पुणे में महिला में महिला जीका वायरस

    महाराष्ट्र: पुणे में जीका वायरस से संक्रमित पाई गई बुजुर्ग महिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

    लेखन गजेंद्र
    Nov 24, 2023
    12:11 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र में पुणे के येरवाडा इलाके में एक बुजुर्ग महिला में जीका वायरस की पुष्टि हुई है। महिला ने अक्टूबर में केरल की यात्रा की थी।

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 64 वर्षीय महिला ने हाल ही में पिपरी-चिंचवड इलाके में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी थी।

    लक्षण दिखने के बाद पुणे के अस्पताल में महिला की जांच की गई तो जीका वायरस की पुष्टि हुई। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

    संक्रमण

    महिला के संपर्क में आए 9 मरीजों के नमूने लिए गए

    महिला में जीका वायरस की पुष्टि होने के बाद उनके संपर्क में आए 9 मरीजों के नमूने लिए गए हैं। संदिग्ध मरीजों के नमूने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) में जांच के लिए भेजे गए हैं।

    जीका वायरस का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। उसने गर्भवती महिला, बुजुर्ग और बच्चों को अधिक सतर्क रहने को कहा है।

    मामलों की पहचान और उपचार के लिए अधिक लोगों की जांच की जा रही है।

    जांच

    इस साल जीका वायरस के आए 10 मामले

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 2023 में महाराष्ट्र में जीका वायरस के कुल 10 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 4 मामले कोल्हापुर, 2 मुंबई, 2 इचलकरंजी और एक-एक मामला पंढरपुर और पुणे में सामने आया है।

    रिपोर्ट के अनुसार, जीका वायरस के लगभग 80 प्रतिशत रोगियों में कोई लक्षण नहीं होते हैं। शेष मरीजों में बुखार, शरीर दर्द, आंखों में जलन और त्वचा पर दाने जैसे हल्के लक्षण दिखाई देते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    पुणे
    जीका वायरस

    ताज़ा खबरें

    IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र के 5 सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन, एक बार जरूर करें इनकी यात्रा मुंबई
    महाराष्ट्र: भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत, 23 घायल सड़क दुर्घटना
    अजित पवार ने पुलिस की 3 एकड़ जमीन नीलाम करवाई, पूर्व कमिश्नर का दावा अजित पवार
    महाराष्ट्र: अहमदनगर में ट्रेन के 5 डिब्बों में लगी भीषण आग, यात्री बाल-बाल बचे आग त्रासदी

    पुणे

    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर महाराष्ट्र
    पुणे में खुला भारत का पहला 'स्मार्ट फूड कोर्ट', जानिए क्या होगा फायदा जोमैटो
    शार्क टैंक इंडिया की जज नमिता थापर के पास है आलीशान बंगला, जानिए उनकी संपत्ति शार्क टैंक इंडिया
    गूगल ने पुणे में किराए पर लिया कार्यालय, 1,300 से अधिक कर्मचारी करेंगे काम गूगल

    जीका वायरस

    महाराष्ट्र में दर्ज हुआ जीका वायरस का पहला मामला, पुणे की महिला पाई गई संक्रमित पुणे
    उत्तर प्रदेश: कानपुर में जीका वायरस का पहला मामला, वायुसेना कर्मी पाया गया संक्रमित महाराष्ट्र
    उत्तर प्रदेश: कानपुर में बढ़ा जीका वायरस का प्रकोप, 66 हुई संक्रमितों की संख्या कानपुर
    कर्नाटक में जीका वायरस से संक्रमित मिली 5 साल की बच्ची, स्वास्थ्य विभाग सतर्क कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025