देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
दिल्ली में और खराब हुई हवा की गुणवत्ता, नोएडा और गुरुग्राम में भी सांस लेना मुश्किल
सर्दी की दस्तक के साथ ही दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है। यहां अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 266 दर्ज किया गया।
सियाचिन में शहीद हुआ देश का पहला अग्निवीर, सेना ने दी श्रद्धांजलि
लद्दाख के सियाचिन में तैनात भारतीय सेना के जवान अक्षय लक्ष्मण की एक ऑपरेशन के दौरान जान चली गई है। लक्ष्मण भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर का हिस्सा थे। वे शहीद होने वाले देश के पहले अग्निवीर हैं।
एक साथ उठे 2 तूफान; अरब सागर में 'तेज', बंगाल की खाड़ी में 'हामून' का खतरा
भारत से सटे समुद्री इलाकों में एक साथ 2 तूफान उठे हैं। एक तूफान अरब सागर में उठा है, जिसे 'तेज' नाम दिया गया है। एक अन्य तूफान बंगाल की खाड़ी में उठा है, जिसे 'हामून' नाम दिया गया है।
इजरायल-हमास युद्ध: भारत ने फिलिस्तीनी नागरिकों के लिए भेजी राहत सामग्री
इजरायल-हमास युद्ध अब 16वें दिन में प्रवेश कर चुका है। इसी बीच रविवार को भारत सरकार ने गाजा में युद्ध प्रभावित फिलिस्तीनियों की मदद के लिए मानवीय सहायता भेजी है।
चीन ने LAC पर बढ़ाई सैनिकों की तैनाती, रोड, एयरपोर्ट और हेलीपैड भी बनाए- पेंटागन रिपोर्ट
सीमा पर चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन ने अपने सैन्य उपस्थिति और आधारभूत ढांचा निर्माण बढ़ा दिया है। ये दावा अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन की एक रिपोर्ट में किया गया है।
जम्मू-कश्मीर में खात्मे की कगार पर आतंकवाद, मुख्यधारा से जुड़ रहे युवा- DGP
जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक (DGP) दिलबाग सिंह ने शनिवार को कहा कि इस साल केवल 10 स्थानीय युवा ही आतंकी संगठन में शामिल हुए हैं। इन 10 में से भी 6 को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है।
दिल्ली में स्विस महिला की हत्या का आरोपी कैसे पकड़ा गया?
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर से एक स्विस महिला का शव बरामद किया था। इसके एक दिन बाद ही गुरप्रीत सिंह नाम के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
दिल्ली में फिर बढ़ रहा प्रदूषण, हवा में 'जहर' घोलने वालों पर एक्शन तेज
दिल्ली में बढ़ती ठंड के साथ प्रदूषण का कहर भी बढ़ने लगा है।
#NewsBytesExplainer: कनाडा के वाणिज्य दूतावास बंद होने का भारतीयों के वीजा आवेदनों पर क्या असर होगा?
कनाडा ने भारत से अपने 41 राजनयिकों को वापस बुला लिया है। कनाडा का कहना है कि भारत से मिली चेतावनी के बाद उसने ये कदम उठाया है।
अरब सागर में चक्रवाती तूफान 'तेज' की दस्तक, कहां टकराएगा और क्या असर हो सकता है?
अरब सागर में चक्रवाती तूफान 'तेज' उठ रहा है और भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार ये भारत में भी दस्तक दे सकता है।
गाजियाबाद: सांस्कृतिक कार्यक्रम में 'जय श्रीराम' के नारे लगाने पर छात्र को मंच से उतारा गया
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के ABES इंजीनियरिंग कॉलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एक छात्र मंच से 'जय श्रीराम' के नारे लगाता दिख रहा है।
दिल्ली: दिनभर ड्यूटी के बाद रात में रामलीला में अभिनय करता है ये पुलिसकर्मी
भारत में त्योहारों का अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। ऐसे ही उत्साह दिल्ली पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) में है, जो दिनभर थका देने वाली ड्यूटी के बाद रात में रामलीला मंचन करते हैं।
राजनयिकों को बुलाने पर भारत का कनाडा को जवाब- सभी अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का किया पालन
41 राजनयिकों को वापस बुलाने पर कनाडा के विदेश मंत्री की प्रतिक्रिया का भारत सरकार ने शुक्रवार को जवाब दिया।
गुवाहाटी हाई कोर्ट ने सार्वजनिक स्थानों पर नमाज के अधिकार की याचिका को किया खारिज
असम की गुवाहाटी हाई कोर्ट ने गुरुवार को उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के परिसर में नमाज पढ़ने के लिए अलग से जगह की मांग की गई थी।
दिल्ली हाई कोर्ट ने महिला को दी 23 हफ्ते के गर्भपात की अनुमति
दिल्ली हाई कोर्ट ने एक 31 वर्षीय महिला को 23 सप्ताह के गर्भ को समाप्त करने की अनुमति दे दी है। महिला ने कोर्ट में याचिका दायर कर रहा था कि वो अपने पति से अलग हो गई है, इसलिए उसके बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती।
संजय सिंह को बड़ा झटका, गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका हाई कोर्ट ने खारिज की
दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले में गिरफ्तार किए गए आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाई कोर्ट ने संजय की गिरफ्तारी से रोक की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है।
ओडिशा: खेलते समय पानी के बर्तन में गिरी 2 साल की बच्ची, डूब कर मौत
ओडिशा के संबलपुर जिले में एक 2 साल की बच्ची घर में खेलते समय पानी से भरे बर्तन में जा गिरी, जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई।
मानहानि मामला: हाई कोर्ट की फटकार के बाद महुआ मोइत्रा के वकील ने नाम वापस लिया
दिल्ली हाई कोर्ट में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर मानहानि याचिका पर शुक्रवार को होने वाली सुनवाई टल गई। अब यह 31 अक्टूबर को होगी।
दिल्ली: सरोजिनी मार्केट में युवक ने किया रूसी यूट्यूबर का उत्पीड़न, बोला- आप बहुत सेक्सी हो
दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट में रूस की महिला को एक युवक ने असहज कर दिया। वह महिला से जबरन दोस्ती के लिए कहने लगा और उसका पीछा किया।
निठारी कांड के आरोपी रहे मोनिंदर सिंह पंढेर जेल से रिहा, कोर्ट ने किया था बरी
देश के सबसे चर्चित मामलों में शामिल निठारी कांड में हत्या के आरोपी रहे मोनिंदर सिंह पंढेर इलाहाबाद हाई कोर्ट से बरी किए जाने के बाद शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर की जेल से बाहर आ गए।
गुजरात: 24 साल से भारत में रह रहा पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, मिल चुकी थी नागरिकता
आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने गुजरात के तारापुर से 53 वर्षीय व्यक्ति को पाकिस्तान का जासूस होने के आरोप में गिरफ्तार किेया है। उसकी पहचान लाभशंकर माहेश्वरी के रूप में हुई है।
गुरुग्राम: रामलीला देखने के दौरान झगड़ा, पंडाल के पीछे बुलाकर किशोर के सिर में गोली मारी
हरियाणा में गुरुग्राम के भीम नगर इलाके में गुरुवार रात रामलीला देखने आए एक किशोर की कुछ लड़कों ने बहस के बाद हत्या कर दी। मृतक की पहचान 18 वर्षीय आशीष के रूप में हुई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया देश की पहली रैपिड रेल 'नमो भारत' का उद्घाटन
देश को आज रैपिड रेल के पहले चरण रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) की सौगात मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर पहले चरण की शुरुआत की। इसके तहत साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक ट्रेन चलेगी।
पंजाब: जालंधर में घर अपने नाम करवाने को लेकर माता-पिता और भाई को गोलियों से भूना
पंजाब के जालंधर में एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने घर अपने नाम करवाने को लेकर हुए विवाद में अपने माता-पिता और मानसिक बीमार भाई को गोलियों से भून दिया।
तेलंगाना: विधानसभा चुनाव से पहले बंट रहे पैसे, शराब और सोना, 243 करोड़ रुपये नकदी जब्त
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव से पहले लोगों में नकदी, शराब, सोना और मादक पदार्थ बांटे जा रहे हैं।
'नमो भारत' के नाम से जानी जाएगी देश की पहली रैपिड रेल, शुक्रवार को उद्घाटन
दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली देश की पहली रैपिड रेल अब 'नमो भारत' कहलाएगी। पहले इसे 'रैपिडएक्स' नाम देने का निर्णय लिया गया था।
बिहार: जमीनी विवाद में भाई और भाभी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, आरोपी फरार
बिहार के जमुई में जमीन विवाद को लेकर एक दंपति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक व्यक्ति के छोटे भाई पर लगा है।
इजरायल से 1,200 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाया गया, 18 नेपाली नागरिक भी बचाए
इजरायल-हमास युद्ध के बीच भारतीय नागरिकों को 'ऑपरेशन अजय' के तहत देश सुरक्षित वापस लाने का अभियान जारी है।
मणिपुर: हिंसा में जिनके मकान हुए क्षतिग्रस्त, उन्हें 5 से 10 लाख रुपये मुआवजा देगी सरकार
जातीय हिंसा में झुलस रहे मणिपुर में अभी माहौल अब कुछ हद तक शांत है और यहां आम जिंदगी को पटरी पर लाने के लिए राज्य सरकार पुनर्वास पर काम कर रही है।
मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम में रोते हुए न्याय मांगते नजर आईं महिलाएं, पुलिस बाहर ले गई
उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें 2 महिलाओं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय मांगती दिख रही हैं।
उत्तर प्रदेश: दरोगा ने पीड़िता से की अश्लील बातें, दोस्त के साथ होटल आने को कहा
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अपने पति पर रेप और दहेज का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला के साथ दरोगा की अश्लील बातों का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
केरल: बैंक का कर्ज न चुका पाने पर परिवार के 3 सदस्यों ने दी जान
केरल के पलक्कड़ जिले में एक ही परिवार के 3 सदस्यों ने फांसी से लटककर अपनी जान दे दी। परिवार वित्तीय संकट और बीमारियों से परेशान था।
गुजरात: मुस्लिम युवकों को सार्वजनिक तौर पर पीटने के लिए 4 पुलिसकर्मियों को कारावास की सजा
गुजरात हाई कोर्ट ने गुरुवार को गुजरात पुलिस के 4 कर्मियों को कोर्ट की अवमानना का दोषी पाते हुए 14 दिनों के कारावास की सजा सुनाई।
झारखंड: बिहार की छात्रा का अपहरण कर युवक ने रचाई शादी, 1 महीने बाद की हत्या
झारखंड के धनबाद में बिहार से अगवा 15 वर्षीय छात्रा की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप छात्रा के कथित प्रेमी मिथिलेश तुरी और उसके माता-पिता पर लगा है।
बेंगलुरु में बनेगा देश का सबसे ऊंचा 250 मीटर का 'स्काईडेक', जानिए इसमें क्या होगा
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में देश का सबसे ऊंचा 'स्काईडेक' बनाया जाएगा। राज्य के उपमुख्यमंत्री और विकास मंत्री डीके शिवकुमार ने इसे बनाने का प्रस्ताव पेश किया है।
#NewsBytesExplainer: कैसे जिगिशा हत्याकांड, एक टैटू और वायरलेस के कारण पकड़े गए पत्रकार सौम्या के हत्यारे?
पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने सभी आरोपियों को दोषी ठहराया है।
कानपुर: साथ रह रहे सेवानिवृत्त शिक्षक और छात्रा पर परिजनों ने किया हमला, 2 की मौत
उत्तर प्रदेश के कानपुर में बुधवार रात सेवानिवृत्त शिक्षक, उनके पिता और उनके साथ रह रही छात्रा पर चाकू से हमला किया गया। हमले में बुजुर्ग पिता और छात्रा की मौत हो गई, जबकि सेवानिवृत्त शिक्षक अस्पताल में हैं।
उत्तर प्रदेश में डेंगू का कहर; 13,000 से अधिक मरीज मिले, 24 की मौत
उत्तर प्रदेश में मच्छरजनित बीमारियों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अभी तक सबसे अधिक मरीज डेंगू के सामने आए हैं।
कर्नाटक: मंगलुरु में फुटपाथ पर चल रहीं 5 महिलाओं को कार ने कुचला, वीडियो आया सामने
कर्नाटक के मंगलुरु में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां चौड़े फुटपाथ पर चल रहीं 5 महिलाओं को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई।
बालेश कुमार: दोस्त की हत्या कर खुद की मौत का नाटक रचा, 19 साल दिया चकमा
दिल्ली पुलिस ने 19 साल से फरार चल रहे भारतीय नौसेना के एक पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।