Page Loader
कर्नाटक: मंगलुरु में फुटपाथ पर चल रहीं 5 महिलाओं को कार ने कुचला, वीडियो आया सामने
कर्नाटक के मंगलुरु में कार चालक ने 5 महिलाओं को कुचला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कर्नाटक: मंगलुरु में फुटपाथ पर चल रहीं 5 महिलाओं को कार ने कुचला, वीडियो आया सामने

लेखन गजेंद्र
Oct 19, 2023
09:59 am

क्या है खबर?

कर्नाटक के मंगलुरु में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां चौड़े फुटपाथ पर चल रहीं 5 महिलाओं को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना बुधवार शाम 4ः00 बजे लेडीहिल इलाके में हुई। घटना के समय महिलाएं मंगलुरु नगर निगम स्विमिंग पूल के पास फुटपाथ पर चल रही थीं। घटना की CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें यह दर्दनाक घटना दिख रही है।

सड़क दुर्घटना

कार को एक शोरूम के बाहर खड़ी कर चालक भागा

वीडियो में दिख रहा है कि कार चालक महिलाओं को कार से कुचलते हुए एक खंबे को गिरा देता है और एक महिला को कुछ दूर सड़क पर घसीटता है। मृतक महिला का नाम 23 वर्षीय रूपाश्री है, जबकि 4 घायलों में 3 लड़कियां नाबालिग बताई जा रही हैं। आरोपी कार चालक कमलेश बलदेव है, जो महिलाओं को टक्कर मारने के बाद कार एक शोरूम के बाहर खड़ा कर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

ट्विटर पोस्ट

Embed