NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली में स्विस महिला की हत्या का आरोपी कैसे पकड़ा गया? 
    अगली खबर
    दिल्ली में स्विस महिला की हत्या का आरोपी कैसे पकड़ा गया? 
    दिल्ली में स्विस महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में स्विस महिला की हत्या का आरोपी कैसे पकड़ा गया? 

    लेखन महिमा
    Oct 21, 2023
    06:20 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर से एक स्विस महिला का शव बरामद किया था। इसके एक दिन बाद ही गुरप्रीत सिंह नाम के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

    पुलिस के अनुसार, स्विस महिला से आरोपी गुरप्रीत सिंह स्विट्जरलैंड में मिला था जिसके बाद से दोनों काफी अच्छे दोस्त थे।

    आइए जानते हैं कि कैसे पुलिस ने इस मामले को सुलझाया और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

    शव

    पुलिस ने कहा- महिला के हाथ पैर-बांधकर की हत्या

    पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान नीना बर्जर के रूप में की गई है, जो स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख की रहने वाली थी और उसका शव शुक्रवार सुबह के एक सरकारी स्कूल के पास मिला।

    शव के हाथ और पैर जंजीरों से बंधे हुए थे, जबकि उसका ऊपरी हिस्सा काले प्लास्टिक बैग से ढका था।

    आरोपी ने एक पुरानी कार में शव को रखा और बदबू आने पर शव को स्कूल के पीछे फेंक कर फरार हो गया।

    आरोपी

    कैसे पकड़ा गया आरोपी? 

    पुलिस ने IPC की धारा 302/201 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    सूत्रों ने कहा कि आसपास के CCTV कैमरे की फुटेज से पता लगा कि एक पुरानी कार से शव को दो लोग निकाल रहे हैं।

    इसके बाद कार के मालिक का पता लगाया तो मालिक ने कहा कि उसने 2 महीने पहले ही कार बेच दी थी, जिससे गुरप्रीत का पता लगा और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    दोस्त

    पुलिस ने बताया- 3 साल से अच्छे दोस्त थे स्विस महिला और आरोपी 

    दिल्ली पुलिस ने कहा कि गुरप्रीत की मुलाकात स्विस महिला से करीब 3 साल पहले हुई थी।

    पुलिस ने कहा, "दोनों एक कॉमन फ्रेंड सर्कल के जरिए करीब आए। गुरप्रीत ने उससे शादी करने के लिए कहा, लेकिन नीना ने बताया कि वो पहले से एक रिश्ते में थी। इससे गुरप्रीत नाराज हो गया और वह वापस (भारत) आ गया। बाद में गुरप्रीत ने महिला को दिल्ली घूमने के लिए भारत बुलाया और महिला ने उसका अनुरोध स्वीकार कर लिया।"

    हत्या

    आरोपी ने कैसे की हत्या?

    पुलिस ने बताया कि महिला 11 अक्टूबर को दिल्ली चली गई और जनकपुरी के एक होटल में रुकी।

    पुलिस ने कहा, "गुरप्रीत उसे अपनी सैंट्रो में घुमाने के लिए ले गया, लेकिन कार के अंदर उसका गला घोंट दिया। इसके बाद उसने शव को विष्णु गार्डन में फेंक दिया। एक दिन बाद, वह घटनास्थल पर लौटा और पाया कि शव सड़ रहा था, इसके बाद शव को सरकारी स्कूल के पीछे प्लास्टिक शीट के ऊपर फेंक दिया।"

    बरामद

    आरोपी के घर से बरामद किये 2 करोड़ रुपये का कैश 

    आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, गुरप्रीत ने कार को कैश में खरीदा था। उसके घर से 2 करोड़ से अधिक का कैश बरामद किया गया है। वो प्रॉपर्टी का काम करता है।

    पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अलग-अलग बातें बताई हैं इसलिए मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

    बता दें कि जांच में ये भी सामने आया है कि उसने महिला को मारने से पहले से काफी प्रताड़ित किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    दिल्ली पुलिस
    क्राइम समाचार
    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    ताज़ा खबरें

    बेंगलुरु: SBI में कन्नड़ भाषा विवाद को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया "बहुत निदंनीय" सिद्धारमैया
    होंडा X-ADV एडवेंचर स्कूटर भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  होंडा
    IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों के साथ जानिए  IPL 2025
    मोहनलाल की इन सुपरहिट फिल्मों के बने हिंदी रीमेक, चमके अक्षय कुमार समेत ये बॉलीवुड सितारे मोहनलाल

    दिल्ली

    दिल्ली: सर्दी से पहले बिगड़ने लगी हवा, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता 'खराब' और 'बेहद खराब' वायु प्रदूषण
    संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में AAP नेताओं का प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प आम आदमी पार्टी समाचार
    भारत की 'चेतावनी' के बाद कनाडा ने दिल्ली से कई राजनयिकों को वापस बुलाया- रिपोर्ट  कनाडा
    राघव चड्ढा को खाली करना पड़ सकता है सरकारी बंगला, कोर्ट बोला- कब्जे का अधिकार नहीं आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली पुलिस

    #NewsBytesExplainer: दिल्ली के नांगलोई में मुहर्रम के दौरान पत्थरबाजी से संबंधित विवाद क्या है?  मुहर्रम
    दिल्ली पुलिस ने 'काला चश्मा' गाने के जरिए दी आई फ्लू पर सलाह, देखिए वीडियो इंस्टाग्राम
    सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपी सचिन बिश्नोई को अजरबैजान से भारत लाया गया सिद्धू मूसेवाला
    श्रद्धा हत्याकांड: पीड़िता के पिता बोले- आफताब ने बताया था कैसे मेरी बेटी का गला घोंटा हत्या

    क्राइम समाचार

    हरियाणा: कुरुक्षेत्र में कुछ लोगों ने किया युवक पर हमला, हाथ काटकर साथ ले गए हरियाणा
    श्रद्धा हत्याकांड: आरोपी आफताब की हिरासत 14 दिन बढ़ी, कानून की किताबें और गर्म कपड़े मांगे दिल्ली
    आम्रपाली समूह के प्रबंध निदेशक अनिल शर्मा पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा पटना हाई कोर्ट
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: मुख्य आरोपी का होगा नार्को और पॉलीग्राफ परीक्षण, कोर्ट ने दी इजाजत अंकिता भंडारी

    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    पंजाब: भारतीय महिला का पाक दूतावास कर्मियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप पंजाब
    सुल्तानपुरी हादसा: सभी आरोपियों पर दर्ज होगा हत्या का मुकदमा, लापरवाह पुलिसकर्मी होंगे निलंबित दिल्ली
    महाराष्ट्र: वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर लगा महिला को छेड़ने और उसके पति को पीटने का आरोप महाराष्ट्र
    दिल्ली: महिला आयोग की अध्यक्ष भी सुरक्षित नहीं, छेड़छाड़ के बाद सड़क पर घसीटा गया दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025