Page Loader
दिल्ली: सरोजिनी मार्केट में युवक ने किया रूसी यूट्यूबर का उत्पीड़न, बोला- आप बहुत सेक्सी हो
दिल्ली में युवक ने रूसी महिला को किया असहज (प्रतीकात्मक तस्वीर: फ्लिकर)

दिल्ली: सरोजिनी मार्केट में युवक ने किया रूसी यूट्यूबर का उत्पीड़न, बोला- आप बहुत सेक्सी हो

लेखन गजेंद्र
Oct 20, 2023
02:24 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट में रूस की महिला को एक युवक ने असहज कर दिया। वह महिला से जबरन दोस्ती के लिए कहने लगा और उसका पीछा किया। घटना का वीडियो महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। वीडियो में युवक महिला से कह रहा है, "क्या आप मेरी दोस्त बनेंगी? जान-पहचान दोस्ती से होगी। मैं आपका चैनल देखता हूं। मेरा सपना है कि मैं रशियन को दोस्त बनाऊं। इंडियन से ऊब चुका हूं। आप बहुत सेक्सी हो।"

वायरल

कौन है रूसी महिला?

वीडियो में रूसी महिला युवक से जान-पहचान न होने के कारण दोस्ती से मना करती है। वह कहती हैं, "मेरे काफी दोस्त हैं और मैं नए दोस्त बनाने में शर्माती हूं।" महिला अपने यूट्यूब पेज 'कोको इन इंडिया' के लिए जानी जाती हैं। उनको क्रिस्टीना नाम से भी जानते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके प्रशंसकों की संख्या लगभग 70,000 और यूट्यूब पर करीब 2 लाख से अधिक है। उनका इंस्टाग्राम पर 'कोको केवीवी' नाम से अकाउंट है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

भारतीय युवक ने किया रूसी यूट्यूबर का शोषण