NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / झारखंड: बिहार की छात्रा का अपहरण कर युवक ने रचाई शादी, 1 महीने बाद की हत्या
    अगली खबर
    झारखंड: बिहार की छात्रा का अपहरण कर युवक ने रचाई शादी, 1 महीने बाद की हत्या
    बिहार की छात्रा की झारखंड में हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    झारखंड: बिहार की छात्रा का अपहरण कर युवक ने रचाई शादी, 1 महीने बाद की हत्या

    लेखन गजेंद्र
    Oct 19, 2023
    01:41 pm

    क्या है खबर?

    झारखंड के धनबाद में बिहार से अगवा 15 वर्षीय छात्रा की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप छात्रा के कथित प्रेमी मिथिलेश तुरी और उसके माता-पिता पर लगा है।

    आजतक के मुताबिक, जिस घर से छात्रा का शव मिला, वहां वह मिथिलेश के साथ रह रही थी। मौके से मिथिलेश फरार है और उसके माता-पिता की भी जानकारी नहीं है।

    आरोप है कि मिथिलेश छात्रा का अपहरण कर धनबाद लाया और शादी के 1 महीने बाद हत्या कर दी।

    हत्या

    स्कूल जाते समय हुआ था अपहरण

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार में मुंगेर के तारापुर में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी कक्षा 9 की छात्रा थी। 14 सितंबर को स्कूल से घर लौटते समय उसका अपहरण हो गया था।

    बेटी के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। काफी ढूंढने पर कोई पता नहीं चला तो उन्होंने जमुई जिले के मिथिलेश और उनके माता-पिता पर अपहरण का मामला दर्ज कराया।

    पुलिस जब जमुई में मिथिलेश के घर पहुंची तो वहां ताला लटका था।

    जांच

    हत्या की जानकारी कैसे मिली?

    पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान बिहार पुलिस को झारखंड की धनबाद पुलिस की ओर से कॉल आया था, जिसमें सुदामडीह थाना क्षेत्र में एक घर में छात्रा का शव पड़ा होने की जानकारी दी गई।

    पुलिस ने बताया कि शव को मुंगेर लाया गया है। उसका पोस्टमार्टम हो चुका है। छात्रा के परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    पुलिस का कहना है कि मिथिलेश और उसके माता-पिता की तलाश की जा रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    झारखंड
    हत्या

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    बिहार

    बिहार: रक्षाबंधन पर फौजी भाई को राखी न बांध पाने पर रोईं शिक्षिका, बयां किया दर्द रक्षाबंधन
    बिहार STET परीक्षा आज से शुरू, जूते-मोजे के साथ नहीं मिलेगा प्रवेश बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड
    बिहार: सामने आई नई तरह की धोखाधड़ी, ATM को खराब कर लोगों को लूट रहे अपराधी ATM
    बिहार: देश के सबसे बड़े सोना लूट कांड के आरोपी की हाजीपुर में गोली मारकर हत्या गोलीबारी की घटना

    झारखंड

    झारखंड: दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला को लगाई पेट्रोल छिड़ककर आग, इलाज के दौरान मौत रांची
    झारखंड: चाईबासा में नक्सलियों ने किया IED धमाका, 3 जवान घायल नक्सलवाद
    बीएस कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, महाराष्ट्र समेत इन राज्यों को मिले नए राज्यपाल महाराष्ट्र
    उपचुनाव नतीजे: कांग्रेस ने 3 सीटें जीतीं, भाजपा के खाते में आईं 2 सीटें उपचुनाव

    हत्या

    छत्तीसगढ़: 5 साल पहले 'दृश्यम' स्टाइल में हुए न्यूज एंकर हत्याकांड का खुलासा, जानें पूरा मामला  छत्तीसगढ़
    तेलंगाना: शादी के लिए लड़की न ढूंढ पाने पर बेरोजगार बेटे ने की मां की हत्या तेलंगाना
    #NewsBytesExplainer: क्या है उत्तर प्रदेश का मधुमिता हत्याकांड, जिसमें रिहा हुए पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी?  उत्तर प्रदेश
    अशोक गहलोत बोले- भाजपा अफवाह फैला रही, रेप के बाद हत्या में राजस्थान 10वें नंबर पर राजस्थान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025