देश की खबरें

उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।

16 Feb 2022

मुंबई

यस बैंक संस्थापक राणा कपूर को 300 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली जमानत

यस बैंक मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को बुधवार को मुंबई सेशंस कोर्ट की PMLA कोर्ट ने जमानत दे दी।

दिल्ली पुलिस में 2025 तक 25 प्रतिशत महिला पुलिसकर्मी भर्ती करने का लक्ष्य- राकेश अस्थाना

दिल्ली पुलिस के 75वें स्थापना दिवस पर बुधवार को पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने पुलिस बेड़े में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया है।

भारत ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए शुरू की हेल्पलाइन, बढ़ाई जाएगी उड़ानों की संख्या

यूक्रेन को लेकर पश्चिमी देशों और रूस के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए भारत भी लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है और वहां फंसे भारतीयों को लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।

कोरोना: स्थिति में सुधार देखते हुए केंद्र ने राज्यों से अतिरिक्त पाबंदियां हटाने को कहा

देश में कोरोना वायरस के कम होते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों को पत्र लिखकर अतिरिक्त पाबंदियों को हटाने का सुझाव दिया है।

16 Feb 2022

कर्नाटक

गाजियाबाद में हिजाब मामले में प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हिजाब विवाद को लेकर हिजाब पहनकर प्रदर्शन कर रही मुस्लिम महिलाओं पर पुलिस द्वारा लाठियां बरसाने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

मार्च से शुरू हो सकती हैं नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, यात्रा नियमों में भी छूट की उम्मीद

कोरोना वायरस महामारी से पैदा हुई स्थिति में सुधार के चलते भारत अगले महीने से नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बहाल कर सकता है।

16 Feb 2022

कर्नाटक

कर्नाटक: हिजाब पहनकर आई छात्राओं को प्रवेश नहीं, कॉलेजों ने दिया कोर्ट के आदेश का हवाला

हिजाब विवाद के कारण लगभग एक हफ्ते से बंद पड़े कर्नाटक के सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी (PU) कॉलेजों को जब आज खोला गया तो एक बार फिर से वही अव्यवस्था देखने को मिली।

16 Feb 2022

दिल्ली

परिजनों को सौंपा गया दीप सिद्धू का शव, ट्रक ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज

पंजाबी अभिनेता और ट्रैक्टर हिंसा मामले में आरोपी दीप सिद्धू की मंगलवार रात एक सड़क हादसे में मौत हो गई। सोनीपत पुलिस ने अब इस मामले में अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गाड़ी के साथ NSA डोभाल के घर में घुसने की कोशिश, हिरासत में लिया गया आरोपी

दिल्ली में आज एक व्यक्ति ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल के घर में गाड़ी घुसाने की कोशिश की। उसे हिरासत में ले लिया गया है।

इस्लामिक देशों के संगठन ने जाहिर की मुस्लिमों की स्थिति पर चिंता, भारत की कड़ी प्रतिक्रिया

भारत ने देश में मुस्लिमों के खिलाफ भड़काऊ भाषणों पर इस्लामिक देशों के एक संगठन के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे भारत के आंतरिक मसलों में दखल बताया है।

कोरोना वायरस: संक्रमण में गिरावट जारी, देश में बीते दिन मिले 30,615 नए मामले

भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 30,615 नए मामले सामने आए और 514 मरीजों की मौत हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं।

लाल किला हिंसा मामले में आरोपी पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क दुर्घटना में मौत

लाल किला हिंसा मामले में आरोपी पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह हादसा मंगलवार शाम को हरियाणा के सोनीपत में हुआ।

लखीमपुर खीरी में किसानों के रौंदने के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को मिली जेल से रिहाई

लखीमपुर खीरी में किसानों को जीप से रौंदने के मामले में मुख्य आरोपी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को गत दिनों जमानत मिलने के बाद मंगलवार को जेल से भी रिहाई मिल गई है।

15 Feb 2022

कर्नाटक

देश में किन-किन राज्यों ने हटाया नाइट कर्फ्यू और कहां है अभी बरकरार?

देश में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण आई महामारी की तीसरी लहर अब काफी मंद हो गई है। प्रतिदिन के मामलों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।

15 Feb 2022

कर्नाटक

कर्नाटक के बाद अब मध्य प्रदेश पहुंचा हिजाब विवाद, दतिया के सरकारी कॉलेज ने लगाया प्रतिबंध

कर्नाटक में चल रहा हिजाब विवाद अब मध्य प्रदेश में पहुंच गया है।

15 Feb 2022

ओडिशा

ओडिशा: 7 राज्यों की 14 महिलाओं से शादी कर ठगी करने वाला 54 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा में भुवनेश्वर पुलिस ने खुद को डॉक्टर या केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का अधिकारी बताकर सात अलग-अलग राज्यों की 14 महिलाओं से शादी करने के बाद लाखों की ठगी करने वाले 54 वर्षीय आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।

भारत ने अपने नागरिकों से यूक्रेन छोड़ने को कहा, गैर-जरूरी यात्रा से बचने की भी सलाह

अन्य देशों के नक्शेकदम पर चलते हुए अब भारत ने भी अपने नागरिकों से अस्थायी तौर पर यूक्रेन छोड़ने को कहा है। यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है।

15 Feb 2022

मुंबई

मुंबई: जीनोम सीक्वेंसिंग में 95 प्रतिशत सैंपल्स को पाया गया ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ताजा जीनोम सीक्वेंसिंग में कोरोना वायरस के 95 प्रतिशत मामले ओमिक्रॉन वेरिएंट के पाए गए हैं।

कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 27,409 संक्रमित, सक्रिय मामलों में गिरावट जारी

भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 27,409 नए मामले सामने आए और 347 मरीजों की मौत हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर: 2019 से बंद कमरे में पड़ी हैं मानवाधिकार उल्लंघन की शिकायतों से संबंधित फाइलें

जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों की फाइलें अगस्त, 2019 से बंद कमरे में धूल फांक रही हैं।

जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक, हितधारकों से तैयारी करने को कहा गया

देश में पर्यावरण के लिए हानिकारक एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक (सिंगल यूज प्लास्टिक) पर प्रतिबंध लगाने की तैयारियां जोरों से चल रही हैं।

कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी, 10 प्रतिशत से अधिक TPR वाले जिलों की संख्या में गिरावट

देश में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार में कमी देखी जा रही है। अब देश के 105 जिलों में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (TPR) 10 प्रतिशत से अधिक है, जबकि दो सप्ताह पहले इन जिलों की संख्या 388 थी। यह दिखाता है कि देश में कोरोना का प्रसार धीमा हो रहा है।

कोरोना: देश में बीते दिन मिले 34,113 मरीज, 5 लाख से कम हुए सक्रिय मामले

भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 34,113 नए मामले सामने आए और 346 मरीजों की मौत हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं।

क्या है यूनिफॉर्म सिविल कोड, जो हिजाब विवाद के बाद एक बार फिर चर्चा में आया?

देश में एक बार फिर से यूनिफॉर्म सिविल कोड यानि समान नागरिक संहिता (UCC) की बहस तेज हो गई है और इस बार इसका कारण कर्नाटक में मुस्लिम छात्राओं के हिजाब को लेकर हुआ विवाद बना है।

13 Feb 2022

कर्नाटक

हिजाब विवाद: कर्नाटक में 16 फरवरी तक बंद रहेंगे कॉलेज, उडुपी में धारा 144 लागू

कर्नाटक में हिजाब विवाद को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी डिग्री कॉलेजों को 16 फरवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। 10वीं तक के स्कूलों को सोमवार से खोलने का निर्देश दिया गया है, लेकिन 11वीं और 12वीं कक्षा के स्कूलों को अभी नहीं खोला जाएगा।

राजस्थान: नौकरी के बहाने दिल्ली से बुलाकर महिला का गैंगरेप, होटल की खिड़की से नीचे फेंका

राजस्थान के चुरू शहर में चार लोगों ने नौकरी दिलाने के बहाने असम की एक महिला के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने महिला को दिल्ली से खास तौर पर नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया था और फिर एक होटल में उसका रेप किया।

आंध्र प्रदेश: पुलिस ने लगभग 200 करोड़ रुपये के 2 लाख किलो गांजे को लगाई आग

आंध्र प्रदेश पुलिस ने शनिवार को लगभग दो लाख किलो गांजे को एक साथ आग लगा दी। इस गांजे को पिछले डेढ़ साल के अंदर राज्य के तटीय जिलों से जब्त किया गया था।

13 Feb 2022

हरियाणा

गुरुग्राम: व्हीलचेयर के साथ महिला को रेस्टोरेंट में प्रवेश देने से इनकार, बाद में मांगी माफी

हरियाणा के गुरुग्राम में एक नामी रेस्टोरेंट ने दिव्यांग महिला को प्रवेश देने से मना कर दिया।

13 Feb 2022

मुंबई

गुजरात: ABG शिपयार्ड ने बैंकों को लगाया 22,842 करोड़ का चूना, CBI ने दर्ज किया मामला

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने गुजरात की एक कंपनी ABG शिपयार्ड और इसके निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कंपनी पानी के जहाज बनाने और उनकी मरम्मत का काम करती है।

कोरोना: देश में बीते दिन मिले 44,877 मरीज, दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 41 करोड़ पार

भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 44,877 नए मामले सामने आए और 684 मरीजों की मौत हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं।

भारतीय विदेश मंत्री ने चीन के साथ सीमा विवाद की क्या वजह बताई है?

वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर जारी तनाव के लिए भारत ने चीन को जिम्मेदार ठहराया है।

लद्दाख: भारतीय क्षेत्र में घुसे चीनी सैनिक, मवेशियों को चराने से रोका- स्थानीय अधिकारी

सीमा पर चल रही तनातनी के बीच 28 जनवरी को चीनी सैनिक लद्दाख में भारतीय सीमा में घुस आए और स्थानीय लोगों को वहां मवेशी चराने से रोक दिया था। एक स्थानीय अधिकारी ने यह दावा किया है।

कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 50,407 नए मामले, 804 मौतें दर्ज

भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 50,407 नए मामले सामने आए और 804 मरीजों की मौत हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं।

CAA प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को रिकवरी नोटिस वापस लेने को कहा

नागरिकता (संशोधन) कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को भेजे गए रिकवरी नोटिस को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाई है।

साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए देश के कई राज्यों विशेष सेल ही नहीं- रिपोर्ट

दुनिया में बढ़ते तकनीकी कौशल के कारण साइबर अपराधों में तेजी से इजाफा हो रहा है। भारत में भी हर साल साइबर अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है।

कासगंज पुलिस हिरासत में मौत: HC ने कब्र से शव निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम का आदेश दिया

उत्तर प्रदेश के कासगंज में पुलिस हिरासत में 22 वर्षीय युवक अल्ताफ की मौत के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अहम फैसला दिया है।

11 Feb 2022

हरियाणा

गुरुग्राम: बहुमंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरने से महिला की मौत, बिल्डर के खिलाफ FIR

हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 109 स्थित चिंटेल्स पैराडाइसो हाई राइज सोसायटी के 18 मंजिला टावर-D की छठी मंजिल के ड्राइंग रूम की छत गुरुवार शाम को अचानक भरभराकर गिर गई।

11 Feb 2022

कर्नाटक

हिजाब विवाद: सुप्रीम कोर्ट का जल्द सुनवाई की तारीख देने से इनकार

कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद की जल्दी सुनवाई की तारीख देने से सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक बार फिर मना कर दिया है।

पुलिसबलों में महिलाओं के कम प्रतिनिधित्व पर संसदीय समिति ने चिंता जताई, कई सुझाव दिए

गृह मामलों पर बनी संसद की स्थायी समिति ने पुलिसबलों में महिलाओं के खराब प्रतिनिधित्व पर चिंता व्यक्त की है।

कोरोना: देश में बीते दिन मिले 58,077 मरीज, सक्रिय मामले घटकर हुए 7 लाख से कम

भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 58,077 नए मामले सामने आए और 657 मरीजों की मौत हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं।