कोरोना: देश में बीते दिन मिले 58,077 मरीज, सक्रिय मामले घटकर हुए 7 लाख से कम
क्या है खबर?
भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 58,077 नए मामले सामने आए और 657 मरीजों की मौत हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,25,36,137 हो गई है। इनमें से 5,07,177 लोगों की मौत हुई है।
सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 6,97,802 हो गई है। सक्रिय मामलों में लगातार 17वें दिन गिरावट आई है।
ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण आई तीसरी लहर के बाद देश में हालात सुधर रहे हैं।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए 1.50 लाख मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 1,50,407 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,13,31,158 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 96.95 प्रतिशत है।
कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 14,91,678 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 74.76 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
कोरोना वायरस
ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 78,29,633 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,43,292 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 63,65,051 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 61,134 मौतें हुई हैं।
इसी तरह 39,17,119 मामलों और 39,534 मौतों के साथ कर्नाटक और 34,28,068 मामलों और 37,862 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले और मौतें
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 6,248 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 45 मरीजों की मौत हुई। यहां तीसरी लहर कमजोर पड़ रही है।
केरल में 18,420 लोगों को संक्रमित पाया गया और 341 मरीजों की मौतें दर्ज हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं।
कर्नाटक में 5,019 मामले सामने आए और 39 मौतें हुईं, वहीं तमिलनाडु में 3,592 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 25 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
जानकारी
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति
वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 1,71,79,51,432 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 48,18,867 खुराकें लगाई गईं। देश में 15 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 40.57 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक 40.57 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 57.88 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 7.74 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 9.15 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.71 करोड़ संक्रमितों में से 6.36 लाख मरीजों की मौत हुई है।