NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी, 10 प्रतिशत से अधिक TPR वाले जिलों की संख्या में गिरावट
    अगली खबर
    कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी, 10 प्रतिशत से अधिक TPR वाले जिलों की संख्या में गिरावट
    कोरोना संक्रमण की रफ्तार हो रही धीमी

    कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी, 10 प्रतिशत से अधिक TPR वाले जिलों की संख्या में गिरावट

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 14, 2022
    10:08 am

    क्या है खबर?

    देश में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार में कमी देखी जा रही है। अब देश के 105 जिलों में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (TPR) 10 प्रतिशत से अधिक है, जबकि दो सप्ताह पहले इन जिलों की संख्या 388 थी। यह दिखाता है कि देश में कोरोना का प्रसार धीमा हो रहा है।

    10 प्रतिशत TPR का मतलब है कि 100 लोगों के सैंपल टेस्ट करने पर 10 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो रही है।

    कोरोना संक्रमण

    480 जिलों में TPR 5 प्रतिशत से ज्यादा

    स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 5 से 11 फरवरी के बीच 105 राज्यों में TPR 10 प्रतिशत से ज्यादा तो 480 जिलों में 5 प्रतिशत से ज्यादा रही।

    राजस्थान (17), केरल (14), महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम (11-11) ऐसे राज्य हैं, जहां के 10 से ज्यादा जिलों में TPR 10 प्रतिशत से ज्यादा बनी हुई है।

    जानकारी के लिए बता दें कि 5 प्रतिशत से अधिक की TPR को चिंताजनक माना जाता है।

    कोरोना वायरस

    दैनिक मामलों की संख्या में भी आ रही कमी

    TPR कम होने का असर कोरोना के दैनिक मामलों पर भी नजर आ रहा है। 6 फरवरी से पहले देश में रोजाना एक लाख से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो रही थी। वहीं अब यह संख्या 50,000 से कम हो गई है।

    4 जनवरी के बाद 13 फरवरी को पहली बार दैनिक मामलों की संख्या 50,000 से कम दर्ज की गई।

    कम होते मामलों के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था से भी बोझ कम हो रहा है।

    कोरोना वायरस

    ये हैं देश के सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    देश में महामारी से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 78,42,949 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,43,404 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 64,07,383 ​लोगों को संक्रमित पाया गया है और 62,199 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 39,26,669 ​मामलों और 39,640 मौतों के साथ कर्नाटक और 34,36,262 मामलों और 37,915 ​मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    संक्रमण की स्थिति

    पांच लाख से कम हुए सक्रिय मामले

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 34,113 नए मामले सामने आए और 346 मरीजों की मौत हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,26,65,534 हो गई है। इनमें से 5,09,011 लोगों की मौत हुई है।

    सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4,78,882 हो गई है। सक्रिय मामलों में लगातार 20वें दिन गिरावट आई है।

    ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण आई तीसरी लहर के बाद देश में हालात सुधर रहे हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 1,72,95,87,490 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 11,66,993 खुराकें लगाई गईं। देश में 15 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    राजस्थान
    कोरोना वायरस
    महामारी

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    महाराष्ट्र

    मुंबई में बढ़ी पाबंदियां, प्रतिदिन 12 घंटे तक सार्वजनिक स्थानों पर नहीं मिलेगा प्रवेश मुंबई
    महाराष्ट्र: ओमिक्रॉन के मामले बढ़ने के बाद भी नहीं बंद होगे स्कूल, तैयार हुई यह योजना ओमिक्रॉन
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 22,775 संक्रमित, सक्रिय मामले फिर एक लाख पार कोरोना वायरस
    महाराष्ट्र: 10 मंत्री और 20 विधायक निकले कोरोना संक्रमित, उपमुख्यमंत्री ने दी सख्त पाबंदियों की चेतावनी मुंबई

    राजस्थान

    राजस्थान: भरतपुर में न्यायाधीश पर नाबालिग के यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट ने किया निलंबित क्राइम समाचार
    राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, शिक्षा विभाग में 60,000 पदों पर होंगी नियुक्तियां शिक्षक योग्यता परीक्षा
    राजस्थान: टैंकर से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 12 लोग जिंदा जले सड़क दुर्घटना
    विक्की कौशल-कैटरीना कैफ राजस्थान के सिक्स सेंसेज फोर्ट होटल में करेंगे शादी- रिपोर्ट सेलिब्रिटी गॉसिप

    कोरोना वायरस

    दुनिया के 57 देशों में पहुंचा ओमिक्रॉन का सब वेरिएंट BA.2, WHO ने जताई चिंता भारत की खबरें
    जायडस कैडिला ने सरकार को शुरू की अपनी कोरोना वैक्सीन 'ZyCoV-D' की आपूर्ति वैक्सीन समाचार
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 1.72 लाख संक्रमित, सक्रिय मामलों में गिरावट जारी कोरोना वायरस के मामले
    दिल्ली: जनवरी में दर्ज हुए 3.82 लाख कोरोना मामले, आठ महीनों के कुल मामलों से ज्यादा दिल्ली

    महामारी

    कोरोना: भारत में आधिकारिक आंकड़ों से छह गुना हो सकती है मौतों की असल संख्या- अध्ययन अमेरिका
    कोरोना संक्रमितों की संख्या का कोई मतलब नहीं, कम गंभीरता दर्शाता है डाटा- कोविड पैनल प्रमुख भारत की खबरें
    क्या महिलाओं के मासिक धर्म चक्र को प्रभावित करती है कोरोना वैक्सीन? अमेरिका
    बिहार: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, होम क्वारंटाइन हुए बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025