Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोरोना वायरस वैक्सीन
भारत में कोरोना वायरस
डेल्टा वेरिएंट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / आंध्र प्रदेश: पुलिस ने लगभग 200 करोड़ रुपये के 2 लाख किलो गांजे को लगाई आग
देश

आंध्र प्रदेश: पुलिस ने लगभग 200 करोड़ रुपये के 2 लाख किलो गांजे को लगाई आग

आंध्र प्रदेश: पुलिस ने लगभग 200 करोड़ रुपये के 2 लाख किलो गांजे को लगाई आग
लेखन मुकुल तोमर
Feb 13, 2022, 02:47 pm 3 मिनट में पढ़ें
आंध्र प्रदेश: पुलिस ने लगभग 200 करोड़ रुपये के 2 लाख किलो गांजे को लगाई आग
आंध्र प्रदेश: पुलिस ने लगभग 200 करोड़ रुपये के 2 लाख किलो गांजे को लगाई आग

आंध्र प्रदेश पुलिस ने शनिवार को लगभग दो लाख किलो गांजे को एक साथ आग लगा दी। इस गांजे को पिछले डेढ़ साल के अंदर राज्य के तटीय जिलों से जब्त किया गया था। पुलिस के अनुसार, इस गांजे की कीमत लगभग 200 करोड़ रुपये होगी। आंध्र प्रदेश के पुलिस प्रमुख (DGP) गौतम सवांग ने अपने बयान में माओवादियों पर गांजे की खेती को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया है।

वीडियो
पुलिस ने रेड कार्पेट बिछाकर भव्यता के साथ लगाई गांजे में आग

आंध्र प्रदेश ने घटना का वीडियो भी ट्वीट किया है जिसमें पुलिसकर्मियों को भव्यता के साथ गांजे में आग लगाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खुले मैदान में गांजे के ढेर लगाए गए हैं और उन पर लकड़ियां रखी हुई हैं। गांजे के ढेर तक पहुंचने के लिए रेड कार्पेट भी बिछाया गया है जिससे होते हुए पुलिसकर्मियों ने गांजे में आग लगाई। मौके पर बड़ी मात्रा में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ट्विटर पोस्ट
देखें कैसे भव्य तरीके से लगाई गई गांजे में आग

Historic occasion in the annals of #APPolice: An unprecedented 2La Kgs of seized Ganja Destruction by #APPolice along with Drug Disposable Committee, Special Enforcement Bureau at Koduru(V),Anakapalli(M), #Visakhapatnam District.#MissionDrugFreeIndia @narcoticsbureau pic.twitter.com/IMHlPmilP2

— Andhra Pradesh Police (@APPOLICE100) February 12, 2022
बयान
विशाखापत्तनम के 11 मंडलों में हो रही थी गांजे की खेती

DGP सवांग ने बताया कि प्रतिबंधित माओवादी ओडिशा के 23 जिलों और विशाखापत्तनम के आसपास के 11 मंडलों में गांजे की खेती को बढ़ावा दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले साल शुरू किए गए 'ऑपरेशन परिवर्तन' के तहत पुलिस की 406 स्पेशल टीमों ने 11 मंडलों के 313 गांवों में गांजे की खेती को नष्ट किया। इसके अलावा दो लाख किलोग्राम गांजे को जब्त भी किया गया जिसे अब जला दिया गया है।

गांजे की खेती
पुलिस ने कहा- दशकों से हो रही गांजे की खेती

पुलिस के अनुसार, इस क्षेत्र में दशकों से गांजे की खेती हो रही है और पुलिस विशाखापत्तनम में आंध्र-ओडिशा सीमा और इसके आसपास के इलाकों में लगातार छापे मारती रही है। उसने कहा कि पुलिस ने अपने अभियान में राजस्व, जनजातीय कल्याण, कृषि और एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी (ITDA) कोे भी शामिल किया ताकि गांजे की खेती में शामिल लोगों को आजीविका के वैकल्पिक अवसर देकर उनका पुनर्वास किया जा सके।

कार्रवाई
गांजे की खेती करने के लिए गिरफ्तार किए जा चुके हैं 1,500 लोग

DGP सवांग ने बताया कि पुलिस गांजे की खेती करने के लिए लगभग 1,500 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, वहीं इससे संबंधित मामलों में 577 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा गांजे की तस्करी करने वाले 314 वाहनों को भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, उसने अपने अभियान में गांजे की कुल 7,552 एकड़ फसल को नष्ट किया। इससे पहले 2016-17 में भी उसने 3,000 एकड़ फसल को नष्ट किया था।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मुकुल तोमर
मुकुल तोमर
Twitter
IIMC से पढ़ाई के बाद पिछले चार साल से नौकरी। 2019 की शुरूआत से न्यूजबाइट्स के साथ। दिल्ली के दंगों से अमेरिका के प्रदर्शनों और चीन के पंगों तक, वैश्विक और राजनीतिक महत्व की हर बड़ी हलचल पर नजर। खबर के नाम पर "ज्ञान" देने से बचता हूं।
ताज़ा खबरें
आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश पुलिस
ताज़ा खबरें
स्मार्टफोन पर 5G नेटवर्क चेक करने का क्या है तरीका? यहां जानें स्टेप बाय स्टेप
स्मार्टफोन पर 5G नेटवर्क चेक करने का क्या है तरीका? यहां जानें स्टेप बाय स्टेप टेक्नोलॉजी
जल्द आएगा जीप कंपास SUV का पांचवी एनिवर्सरी एडिशन
जल्द आएगा जीप कंपास SUV का पांचवी एनिवर्सरी एडिशन ऑटो
कांग्रेस का प्रदर्शन: पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया
कांग्रेस का प्रदर्शन: पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया देश
दिनेश विजान की फिल्म में रोबोट बनेंगी कृति सैनन, शाहिद कपूर संग दिखेगी जोड़ी
दिनेश विजान की फिल्म में रोबोट बनेंगी कृति सैनन, शाहिद कपूर संग दिखेगी जोड़ी मनोरंजन
वेस्टइंडीज बनाम भारत: चौथे टी-20 की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े
वेस्टइंडीज बनाम भारत: चौथे टी-20 की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े खेलकूद
आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश: कपड़ा फैक्ट्री में गैस लीक होने से 50 से अधिक महिलाएं बीमार
आंध्र प्रदेश: कपड़ा फैक्ट्री में गैस लीक होने से 50 से अधिक महिलाएं बीमार देश
हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव की बेटी ने की आत्महत्या
हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव की बेटी ने की आत्महत्या देश
आंध्र प्रदेश: दो बच्चों की मां 8वीं कक्षा के छात्र के साथ भागी, थाने पहुंचा मामला
आंध्र प्रदेश: दो बच्चों की मां 8वीं कक्षा के छात्र के साथ भागी, थाने पहुंचा मामला अजब-गजब
आंध्र प्रदेश: प्रधानमंत्री मोदी के हेलीकॉप्टर के पास छोड़े गए काले गुब्बारे, कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में
आंध्र प्रदेश: प्रधानमंत्री मोदी के हेलीकॉप्टर के पास छोड़े गए काले गुब्बारे, कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में राजनीति
आंध्र प्रदेश: बिजली का हाईटेंशन तार गिरने से ऑटो रिक्शा में लगी आग, 7 की मौत
आंध्र प्रदेश: बिजली का हाईटेंशन तार गिरने से ऑटो रिक्शा में लगी आग, 7 की मौत देश
और खबरें
आंध्र प्रदेश पुलिस
आंध्र प्रदेश: प्रयोगशाला में अमोनिया गैस के रिसाव से 150 महिलाओं की तबीयत बिगड़ी
आंध्र प्रदेश: प्रयोगशाला में अमोनिया गैस के रिसाव से 150 महिलाओं की तबीयत बिगड़ी देश
आंध्र प्रदेश: कोनसीमा जिले का नाम बदलने के विरोध में हिंसा, परिवहन मंत्री का घर फूंका
आंध्र प्रदेश: कोनसीमा जिले का नाम बदलने के विरोध में हिंसा, परिवहन मंत्री का घर फूंका देश
रेपल्ले गैंगरेप: आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री का विवादित बयान, कहा- नहीं था दुष्कर्म का इरादा
रेपल्ले गैंगरेप: आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री का विवादित बयान, कहा- नहीं था दुष्कर्म का इरादा देश
आंध्र प्रदेश: युवती ने शादी से पहले होने वाले पति को मिलने बुलाकर गला काटा
आंध्र प्रदेश: युवती ने शादी से पहले होने वाले पति को मिलने बुलाकर गला काटा देश
आंध्र प्रदेश: पशु बलि के दौरान नशे में धुत शख्स ने काटी युवक की गर्दन
आंध्र प्रदेश: पशु बलि के दौरान नशे में धुत शख्स ने काटी युवक की गर्दन देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022