कोरोना वायरस: संक्रमण में गिरावट जारी, देश में बीते दिन मिले 30,615 नए मामले
क्या है खबर?
भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 30,615 नए मामले सामने आए और 514 मरीजों की मौत हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,27,23,558 हो गई है। इनमें से 5,09,872 लोगों की मौत हुई है।
सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 3,70,240 हो गई है। सक्रिय मामलों में लगातार 22वें दिन गिरावट आई है।
ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण आई तीसरी लहर के बाद देश में हालात सुधर रहे हैं।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए लगभग 83,000 मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 82,988 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 41,8,43,446 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.94 प्रतिशत है।
कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 12,51,677 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 75.43 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
राज्यों की स्थिति
ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 78,47,746 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,43,451 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 64,28,148 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 62,681 मौतें हुई हैं।
इसी तरह 39,29,642 मामलों और 39,691 मौतों के साथ कर्नाटक और 34,39,221 मामलों और 37,946 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले और मौतें
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 2,831 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 35 मरीजों की मौत हुई। यहां तीसरी लहर कमजोर पड़ रही है।
केरल में 11,776 लोगों को संक्रमित पाया गया और 304 मरीजों की मौतें दर्ज हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं।
कर्नाटक में 1,405 मामले सामने आए और 26 मौतें हुईं, वहीं तमिलनाडु में 1,325 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 14 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
डाटा
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 1,73,86,81,675 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 41,54,476 खुराकें लगाई गईं। देश में 15 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 41.51 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक 41.51 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 58.36 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 7.80 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 9.25 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.77 करोड़ संक्रमितों में से 6.40 लाख मरीजों की मौत हुई है।