Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
बज
गर्मी की लहर
वैक्सीन समाचार
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोवैक्सिन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / ओडिशा: 7 राज्यों की 14 महिलाओं से शादी कर ठगी करने वाला 54 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
देश

ओडिशा: 7 राज्यों की 14 महिलाओं से शादी कर ठगी करने वाला 54 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा: 7 राज्यों की 14 महिलाओं से शादी कर ठगी करने वाला 54 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
लेखन भारत शर्मा
Feb 15, 2022, 03:19 pm 4 मिनट में पढ़ें
ओडिशा: 7 राज्यों की 14 महिलाओं से शादी कर ठगी करने वाला 54 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा में 7 राज्यों की 14 महिलाओं से शादी कर ठगी करने वाला 54 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार।

ओडिशा में भुवनेश्वर पुलिस ने खुद को डॉक्टर या केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का अधिकारी बताकर सात अलग-अलग राज्यों की 14 महिलाओं से शादी करने के बाद लाखों की ठगी करने वाले 54 वर्षीय आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके द्वारा शिकार बनाई गई अन्य महिलाओं की भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। आरोपी को खंडगिरी इलाके में एक किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया है।

शिकायत
दिल्ली की महिला की शिकायत के आधार पर हुई गिरफ्तारी

इंडिया टुडे के अनुसार, भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त (DCP) उमाशंकर दास ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी केंद्रपाड़ा जिला निवासी रमेश चंद्र स्वैन उर्फ बिधू प्रकाश स्वैन उर्फ रमानी रंजन स्वैन है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने 2020 में खुद को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में डिप्टी डायरेक्टर जनरल रैंक का अधिकारी बताकर दिल्ली आर्य समाज मंदिर में एक महिला अध्यापिका से शादी की थी। बाद में अध्यापिका ने धोखाधड़ी का पता चलने पर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

जानकारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ इन धाराओं में दर्ज किया है मामला

DCP दास ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद शिक्षिका की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 498 (A), 419, 468, 471 और 494 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

शिकार
अच्छी पढ़ी-लिखी महिलाओं को शिकार बनाता था आरोपी- दास

DCP दास ने बताया कि आरोपी वैवाहिक वेबसाइटों के जरिए अधेड़ उम्र की अविवाहित या तलाकशुदा महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। उसके द्वारा अब तक पंजाब, दिल्ली, असम, झारखंड और ओडिशा में शिकार बनाई गई महिलाओं में वकील, शिक्षक, डॉक्टर और उच्च शिक्षित पीड़िताएं शामिल हैं। इनमें ज्यादातर ओडिशा से बाहर की हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी का एकमात्र इरादा महिलाओं से शादी करने के बाद उनकी संपत्ति हासिल करना था।

खुलासा
पांच बच्चों का पिता है आरोपी- दास

DCP दास ने बताया कि आरोपी पांच बच्चों का पिता है। उसने पहली शादी 1982 और दूसरी 2002 में की थी। साल 2002 से लेकर 2020 तक उसने कई राज्यों में 14 महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने 2018 में पंजाब में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CPF) की एक महिला अधिकारी से शादी की थी और 10 लाख का चूना लगाया था। उसने शादी कराने वाले गुरुद्वारे से 11 लाख रुपये की ठगी की थी।

वारदात
इस तरह से वारदात को अंजाम देता था आरोपी

DCP दास ने बताया कि आरोपी शादी के बाद महिलाओं के पास मौजूद संपत्ति को हड़प लेता था और बाद में किसी काम से पूर्वोत्तर या भुवनेश्वर जाने के बहाने महिलाओं को उनके माता-पिता के यहां छोड़ देता था और फिर वापस नहीं लौटता था। उन्होंने बताया कि दिल्ली की महिला शिक्षक की शिकायत के आधार पर उसके नंबरों की डिटेल निकालकर उसके ठिकाने का पता लगाया था। इसके बाद मंगलवार को दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी
आरोपी के पास मिले हैं 11 ATM कार्ड और चार आधार कार्ड

DCP दास ने बताया कि आरोपी के किराए के घर में तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने 11 ATM कार्ड, अलग-अलग पहचान वाले चार आधार कार्ड और अलग पहचान का एक बिहार स्कूल का प्रमाण पत्र भी जब्त किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

अन्य
अन्य राज्यों में भी हो चुकी है आरोपी की गिरफ्तारी

DCP दास ने बताया कि आरोपी को 2006 में 13 बैंकों से करीब एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में केरल की एर्नाकुलम पुलिस गिरफ्तार किया था। इसी तरह मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश देने का वादा करके कई छात्रों से धोखाधड़ी के मामले में हैदराबाद पुलिस की टास्क फोर्स ने भी गिरफ्तार किया था। उसने हैदराबाद के एक नर्सिंग होम के मालिक सहित छात्रों से नौकरी दिलाने के नाम पर करीब दो करोड़ रुपये वसूले थे।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
ओडिशा
दिल्ली
क्राइम समाचार
भुवनेश्वर
ताज़ा खबरें
G-7 शिखर सम्मेलन: गरीब देशों पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का आरोप गलत- मोदी
G-7 शिखर सम्मेलन: गरीब देशों पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का आरोप गलत- मोदी देश
वजन बढ़ाना चाहते हैं? इन सुरक्षित तरीकों को आजमाकर देखें
वजन बढ़ाना चाहते हैं? इन सुरक्षित तरीकों को आजमाकर देखें लाइफस्टाइल
दिल्ली पुलिस ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया देश
मनाली घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें, यात्रा बन जाएगी आरामदायक
मनाली घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें, यात्रा बन जाएगी आरामदायक लाइफस्टाइल
वनप्लस नॉर्ड 2T स्मार्टफोन का टीजर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
वनप्लस नॉर्ड 2T स्मार्टफोन का टीजर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स टेक्नोलॉजी
ओडिशा
अब IIT से कर सकेंगे BEd, चार साल का होगा कोर्स
अब IIT से कर सकेंगे BEd, चार साल का होगा कोर्स करियर
भारत की पहली के-पॉप स्टार बनने वाली श्रिया लेंका कौन हैं?
भारत की पहली के-पॉप स्टार बनने वाली श्रिया लेंका कौन हैं? मनोरंजन
अब इस राज्य में पुराने वाहनों के लिए जरूरी हुई उच्च सुरक्षा वाली नंबर प्लेट
अब इस राज्य में पुराने वाहनों के लिए जरूरी हुई उच्च सुरक्षा वाली नंबर प्लेट ऑटो
इस राज्य में कोरोना वायरस महामारी के बाद 30 प्रतिशत छात्र नहीं पहुंचे दोबारा स्कूल
इस राज्य में कोरोना वायरस महामारी के बाद 30 प्रतिशत छात्र नहीं पहुंचे दोबारा स्कूल करियर
इस राज्य में Nursing officer के 4,000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
इस राज्य में Nursing officer के 4,000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन करियर
और खबरें
दिल्ली
दिल्ली में अक्टूबर से बंद हो जाएगा बड़े डीजल वाहनों का प्रवेश
दिल्ली में अक्टूबर से बंद हो जाएगा बड़े डीजल वाहनों का प्रवेश ऑटो
दिल्ली: IGI बना हाइड्रो और सौर ऊर्जा से संचालित होने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा
दिल्ली: IGI बना हाइड्रो और सौर ऊर्जा से संचालित होने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा देश
सिद्धू मूसेवाला की हत्या: पंजाब पुलिस को मिली गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की 7 दिनों की रिमांड
सिद्धू मूसेवाला की हत्या: पंजाब पुलिस को मिली गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की 7 दिनों की रिमांड देश
कोरोना वायरस: दिल्ली में 8 दिन में सामने आए 5,500 से अधिक नए मरीज
कोरोना वायरस: दिल्ली में 8 दिन में सामने आए 5,500 से अधिक नए मरीज देश
वायु प्रदूषण से भारत में 5 तो दिल्ली में 10 साल छोटी हो रही जिंदगी- अध्ययन
वायु प्रदूषण से भारत में 5 तो दिल्ली में 10 साल छोटी हो रही जिंदगी- अध्ययन देश
और खबरें
क्राइम समाचार
कर्नाटक: कलबुर्गी में पुजारियों ने बनाई मंदिर की फर्जी वेबसाइट, 20 करोड़ के दान की ठगी
कर्नाटक: कलबुर्गी में पुजारियों ने बनाई मंदिर की फर्जी वेबसाइट, 20 करोड़ के दान की ठगी देश
केरल: वायनाड में राहुल गांधी के कार्यालय पर हमला, हिरासत में लिए SFI के 8 कार्यकर्ता
केरल: वायनाड में राहुल गांधी के कार्यालय पर हमला, हिरासत में लिए SFI के 8 कार्यकर्ता राजनीति
रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई
रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई मनोरंजन
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी का खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर थे करण जौहर
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी का खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर थे करण जौहर मनोरंजन
कानपुर में बुजुर्ग ने पुलिस टीम पर की 18 राउंड गोलीबारी, तीन पुलिसकर्मी घायल
कानपुर में बुजुर्ग ने पुलिस टीम पर की 18 राउंड गोलीबारी, तीन पुलिसकर्मी घायल देश
और खबरें
भुवनेश्वर
अपनी पूरी आबादी को कोरोना वैक्सीन लगाने वाला पहला शहर बना भुवनेश्वर
अपनी पूरी आबादी को कोरोना वैक्सीन लगाने वाला पहला शहर बना भुवनेश्वर देश
भुवनेश्वर: पटाखे चलाने के कारण युवक की धारदार हथियार से हत्या
भुवनेश्वर: पटाखे चलाने के कारण युवक की धारदार हथियार से हत्या देश
मायावती का ऐलान, हिन्दू धर्म त्यागकर अपनाएंगी बौद्ध धर्म, सही समय का कर रहीं इंतजार
मायावती का ऐलान, हिन्दू धर्म त्यागकर अपनाएंगी बौद्ध धर्म, सही समय का कर रहीं इंतजार राजनीति
RSS प्रमुख बोले, दुनिया में सबसे ज्यादा सुखी भारत के मुसलमान, क्योंकि हमारी संस्कृति हिंदू है
RSS प्रमुख बोले, दुनिया में सबसे ज्यादा सुखी भारत के मुसलमान, क्योंकि हमारी संस्कृति हिंदू है देश
BHU में यौन शोषण के दोषी प्रोफेसर को किया गया बहाल, धरने पर बैठी छात्राएं
BHU में यौन शोषण के दोषी प्रोफेसर को किया गया बहाल, धरने पर बैठी छात्राएं देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022