कोरोना: देश में बीते दिन मिले 44,877 मरीज, दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 41 करोड़ पार
क्या है खबर?
भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 44,877 नए मामले सामने आए और 684 मरीजों की मौत हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,26,31,421 हो गई है। इनमें से 5,08,665 लोगों की मौत हुई है।
सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 5,37,045 हो गई है। सक्रिय मामलों में लगातार 19वें दिन गिरावट आई है।
ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण आई तीसरी लहर के बाद देश में हालात सुधर रहे हैं।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए 1.17 लाख मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 1,17,591 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,15,85,711 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.37 प्रतिशत है।
कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 14,15,279 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 75.07 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
कोरोना वायरस
ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 78,39,447 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,43,387 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 63,96,247 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 62,053 मौतें हुई हैं।
इसी तरह 39,24,297 मामलों और 39,613 मौतों के साथ कर्नाटक और 34,33,966 मामलों और 37,904 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले और मौतें
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 4,359 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 32 मरीजों की मौत हुई। यहां तीसरी लहर कमजोर पड़ रही है।
केरल में 15,184 लोगों को संक्रमित पाया गया और 427 मरीजों की मौतें दर्ज हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं।
कर्नाटक में 3,202 मामले सामने आए और 38 मौतें हुईं, वहीं तमिलनाडु में 2,812 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 17 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
जानकारी
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 1,72,81,49,447 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 49,16,801 खुराकें लगाई गईं। देश में 15 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 41 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक 41 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 58.09 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 7.77 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 9.19 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.74 करोड़ संक्रमितों में से 6.38 लाख मरीजों की मौत हुई है।