NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली पुलिस में 2025 तक 25 प्रतिशत महिला पुलिसकर्मी भर्ती करने का लक्ष्य- राकेश अस्थाना
    अगली खबर
    दिल्ली पुलिस में 2025 तक 25 प्रतिशत महिला पुलिसकर्मी भर्ती करने का लक्ष्य- राकेश अस्थाना
    दिल्ली पुलिस में 2025 तक 25 प्रतिशत महिला पुलिसकर्मी भर्ती करने का लक्ष्य- राकेश अस्थाना।

    दिल्ली पुलिस में 2025 तक 25 प्रतिशत महिला पुलिसकर्मी भर्ती करने का लक्ष्य- राकेश अस्थाना

    लेखन भारत शर्मा
    Feb 16, 2022
    08:04 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली पुलिस के 75वें स्थापना दिवस पर बुधवार को पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने पुलिस बेड़े में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया है।

    उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने साल 2025 तक महिला पुलिसकर्मियों की संख्या को कुल संख्या का एक चौथाई यानी 25 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है।

    इसी तरह महिलाओं और कमजोर वर्गों की सुरक्षा करना दिल्ली पुलिस के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस पर विशेष फोकस के साथ काम किया जा रहा है।

    संबोधन

    हमारा लक्ष्य महिला पुलिसकर्मियों की भागीदारी बढ़ाना- अस्थाना

    दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पुलिस कमिश्नर अस्थाना ने कहा, "महिलाओं और कमजोर वर्गों की सुरक्षा दिल्ली पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गृह मंत्रालय के सहयोग से हमारा अगला लक्ष्य साल 2025 तक दिल्ली पुलिस में महिला पुलिस कर्मियों की भागीदारी 25 प्रतिशत तक बढ़ाना है।"

    उन्होंने कहा, "दिल्ली पुलिस हमेशा सभी अवसर पर आगे बढ़ी है और हर क्षेत्र में खुद को साबित किया है।"

    मौत

    "कोरोना महामारी के दौरान हुई 79 पुलिसकर्मियों की मौत"

    पुलिस कमिश्नर अस्थाना ने कहा, "देश में फैली कोरोना महामारी के कुल 79 पुलिसकर्मियों ने अपनी जान गंवाईं है। दिल्ली पुलिस डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अग्रिम पंक्ति में रही और ड्यूटी से परे भी नागरिकों को हर संभव सहायता प्रदान की है।"

    उन्होंने आगे कहा, "दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को वर्तमान में 30 तरह की डिजिटल सेवाएं प्रदान कर रही है। इनमें ई-बीट बुक और शिकायत निगरानी प्रणाली प्रमुख रूप से शामिल है।"

    प्रमोशन

    दिल्ली पुलिस में हुए 48 आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन- अस्थाना

    पुलिस कमिश्नर अस्थाना ने कहा, "दिल्ली पुलिस ने चालू वर्ष में 5,000 से अधिक पदोन्नति दी हैं। इनमें 48 आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन और 45 असाधारण कार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी तरह 164 मृतक पुलिसकर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति दी गई।"

    उन्होंने कहा, "उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों में शहीद हुए स्वर्गीय हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल की याद में एक विशेष पदक समर्पित किया गया है। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के घंटे भी तय किए जा रहे हैं।"

    जानकारी

    दिल्ली में 50,000 युवाओं को दिया कौशल प्रशिक्षण

    पुलिस कमिश्नर अस्थाना ने कहा कि समाज की मुख्यधारा से भटक चुके युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए कौशल केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 50,000 से अधिक युवाओं को विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण देकर नौकरी के अवसर प्रदान किए गए हैं।

    उद्घाटन

    दिल्ली पुलिस ने किया 11 महिला सुविधा बूथ का उद्घाटन

    बता दें कि दिल्ली पुलिस ने राजधानी के उत्तर-पश्चिम जिले में सार्वजनिक, निजी स्थानों और डिजिटल मंच पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को 11 महिला सुविधा बूथों की शुरुआत की थी।

    अधिकारियों ने कहा था कि यह उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस द्वारा शुरू तेजस्विनी पहल का अहम हिस्सा है। यह महिलाओं के लिए उनके खिलाफ किसी अपराध की पुलिस से शिकायत के लिए 'वन स्टॉप सेंटर' के तौर पर काम करेगा।

    चिंता

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    बता दें कि गृह मामलों पर बनी संसद की स्थायी समिति ने 11 फरवरी को पुलिसबलों में महिलाओं के खराब प्रतिनिधित्व पर चिंता जताई थी।

    समिति ने कहा था कि पुलिसबल में अभी केवल 10.30 प्रतिशत ही महिलाएं हैं। इसको लेकर कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा के नेतृत्व वाली समिति ने केंद्र सरकार से सभी राज्यों को पुलिसबलों में महिलाओं की संख्या 33 प्रतिशत करने के निर्देश देने और इसके लिए अतिरिक्त पदों को सृजित करने का सुझाव दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली
    गृह मंत्रालय
    महिला पुलिस

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    दिल्ली पुलिस

    दिल्ली विधानसभा ने पुलिस कमिश्नर पद पर राकेश अस्थाना की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया दिल्ली विधानसभा
    सागर धनकड़ हत्याकांड: दिल्ली पुलिस ने पेश की चार्जशीट, सुशील कुमार को बनाया मुख्य आरोपी दिल्ली
    दिल्ली हवाई अड्डे में बम धमाके की धमकी, कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था दिल्ली
    पहली बार स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के मुख्य दरवाजे के बाहर लगाए गए कंटेनर लाल किला

    दिल्ली

    दिल्ली सरकार का नया निर्देश, 2023 तक एग्रीगेटर्स को 50 प्रतिशत EV का करना होगा इस्तेमाल दिल्ली सरकार
    कोरोना वायरस: दिल्ली में सामने आए 11,684 नए मामले, पॉजिटिविटी रेट में आई गिरावट कोरोना वायरस
    दिल्ली: त्रिलोकपुरी में दो लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, जांच करने पर मिला लैपटॉप देश
    दिल्ली: कमरे में महिला और 4 बच्चों के शव मिले, अंगीठी के कारण मौत की आशंका देश

    गृह मंत्रालय

    केंद्र बनाम ममता: सरकार ने सेवानिवृति के बाद अलपन बंदोपाध्याय को भेजा नोटिस पश्चिम बंगाल
    प्रतिभाशाली लोगों की पद्म पुरस्कारों तक पहुंच होगी आसान, पहचान के लिए राज्यों में बनेंगी समितियां भारत की खबरें
    केंद्र सरकार ने मुकुल रॉय से वापस ली जेड कैटेगरी की सुरक्षा पश्चिम बंगाल
    केंद्र की राज्यों को नसीहत, कहा- कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराएं और लापरवाही से बचें केंद्र सरकार

    महिला पुलिस

    गुजरात ATS की महिला टीम ने नामी डॉन को घुटनों के बल आत्मसमर्पण को किया मजबूर गुजरात
    जुड़वा बच्चों के साथ फ़र्ज निभा रही यह महिला कांस्टेबल, यूपी पुलिस ने किया सलाम भारत की खबरें
    कैंसर रोगियों की विग के लिए इस महिला पुलिस अधिकारी ने दान किए अपने बाल, जानें केरल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025