NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / देशभर में बढ़ रहा है डेंगू का खतरा, जानिए इसके बुखार को कम करने के तरीके 
    अगली खबर
    देशभर में बढ़ रहा है डेंगू का खतरा, जानिए इसके बुखार को कम करने के तरीके 

    देशभर में बढ़ रहा है डेंगू का खतरा, जानिए इसके बुखार को कम करने के तरीके 

    लेखन सयाली
    Nov 11, 2024
    02:44 pm

    क्या है खबर?

    डेंगू संक्रमित मच्छर के काटने से होने वाली वायरल बीमारी है, जो वैश्विक स्तर पर लाखों मौतों का कारण बनती है।

    यह बीमारी एक बार फिर भारत में तेजी से फैल रही है, जिसके दौरान तेज बुखार चढ़ता है।

    डेंगू बुखार को जल्दी ठीक करने के लिए इसके उपचार के तरीकों को समझना जरूरी होता है, जो कमजोरी से निपटने में आपकी मदद कर सकते हैं।

    आइए डेंगू बुखार को कम करने के 5 घरेलू नुस्खे जानते हैं।

    #1

    नियमित रूप से दवाइयों का सेवन करें 

    डेंगू जैसी गंभीर बीमारी के उपचार के लिए सबसे पहले आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए। डॉक्टर आपकी जांच करके आपको आपके लक्षणों के अनुसार दवाइयां देंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी।

    जल्द ठीक होने के लिए सुनिश्चित करें कि आप अपनी सभी दवाइयां समय पर ले रहे हों।

    दवाई की कोई भी खुराक न छोड़ें। इससे फिर से बुखार बढ़ जाएगा और राहत मिलने में और अधिक समय लगेगा।

    #2

    स्वस्थ पेय पदार्थों को डाइट का हिस्सा बनाएं 

    डेंगू होने पर उल्टी और दस्त लगने जैसे लक्षण महसूस होते हैं, जिनके कारण शरीर के तरल पदार्थ कम हो जाते हैं। इससे शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है और परेशानी बढ़ सकती है।

    डेंगू बुखार से बचाव के लिए हाइड्रेटेड रहना जरूरी होता है, क्योंकि ऐसा करने से लक्षणों को बिगड़ने से रोका जा सकता है।

    बुखार को कम करने के लिए पानी, हर्बल चाय, नारियल पानी, पपीते के पत्तों की चाय जैसे पेय पदार्थों का सेवन कर सकते हैं।

    #3

    कीवी जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थ खाएं

    डेंगू के जल्द उपचार के लिए अपनी डाइट पर ध्यान देना भी जरूरी होता है।

    इस बीमारी से पीड़ित लोगों को खान-पान में कीवी, अनार और संतरे आदि जैसे फल शामिल करने चाहिए, क्योंकि ये प्लेटलेट को बढ़ाने में मदद करते हैं।

    इसके अलावा, आपको रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली पौष्टिक सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

    इसके साथ ही, कम फाइबर वाले अनाज बुखार कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

    #4

    ठंडे पानी की पट्टी करें

    जब बचपन में हमें बुखार होता था, तो हमारे माता-पिता माथे पर ठंडे पानी में भीगी पट्टी रखते थे। यह एक प्राकृतिक और घरेलू उपचार है। यह तरीका डेंगू बुखार को कम करने में भी प्रभावी हो सकता है।

    एक साफ कपड़े को ठंडे पानी में भिगोएं, अतिरिक्त पानी को निचोड़ें और इसे अपने माथे, गर्दन या बगल पर रखें।

    इससे आपके शरीर का तापमान कम हो जाएगा और आपको आराम भी महसूस होगा।

    #5

    शरीर को आराम दें

    डेंगू बुखार के दौरान शरीर में दर्द होता है और थकावट महसूस होती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने शरीर को आराम दें और पर्याप्त नींद लें।

    आराम करने से आपके शरीर को वायरस से लड़ने और जल्दी ठीक होने में मदद मिल सकती है। आराम शरीर को सुस्ती और थकान महसूस करने के बाद वापस सामान्य स्थिति में आने में सहायता करता है।

    आप प्राकृतिक रूप से प्लेटलेट बढ़ाने के लिए ये खाद्य पदार्थ खा सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    डेंगू
    घरेलू नुस्खे
    स्वास्थ्य
    प्राकृतिक और घरेलू उपचार

    ताज़ा खबरें

    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट  टी-20 क्रिकेट
    प्रधानमंत्री ने किया अमृत भारत स्टेशनों का शुभारंभ; ये क्यों खास, आम स्टेशनों से कितने अलग? नरेंद्र मोदी
    दुनिया के 5 सबसे महंगे अंतरिक्ष टेलीस्कोप कौन से हैं?  सौरमंडल

    डेंगू

    दिल्ली में छह दिन में डेंगू के 1,171 मामले, बेहद खराब हैं हालात- गंगाराम अस्पताल दिल्ली
    डेंगू: भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में प्रसार तेज, जानिये कैसे फैलता है यह बुखार पाकिस्तान समाचार
    दिल्ली-NCR में 43 प्रतिशत लोगों के परिवार या करीबियों को इस साल हुआ डेंगू- सर्वे दिल्ली
    दिल्ली में 2015 के बाद डेंगू के सबसे अधिक मामले, पिछले सप्ताह 2,569 के हुई पुष्टि दिल्ली

    घरेलू नुस्खे

    मोशन सिकनेस से बचने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे स्वास्थ्य
    बालों से होली के रंगों को आसानी से निकालने के लिए इस्तेमाल करें ये घरेलू स्क्रब होली
    होंठों से गंदगी दूर कर उन्हें मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकते हैं ये 5 स्क्रब   होंठों की देखभाल
    समय से पहले चेहरे पर झलक रहा है बुढ़ापा? राहत के लिए बनाएं ये फेस मास्क त्वचा की देखभाल

    स्वास्थ्य

    थकान होने के बाद भी नहीं आती है नींद? जानिए ऐसा होने के 5 मुख्य कारण नींद
    कोलकाता: आरजी कर मेडिकल कॉलेज के 50 वरिष्ठ डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा दिया, क्या है कारण? कोलकाता
    क्या सेहत के लिए अच्छा है विटामिन वाला पानी? जानिए इसके फायदे और अन्य जरूरी बातें डाइट
    इन फूलों के सेवन से कम होता है ब्लड शुगर का स्तर, डाइट में करें शामिल मधुमेह

    प्राकृतिक और घरेलू उपचार

    फूड पॉइजनिंग से हो सकती है बड़ी परेशानी, बचाव के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे स्वास्थ्य
    मक्खियों को भगाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, चुटकियों में हो जाएंगी गायब घरेलू नुस्खे
    खांसी और बलगम से परेशान हैं तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, मिलेगा फायदा घरेलू नुस्खे
    त्वचा पर होने वाले मस्सों से परेशान हैं तो राहत के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025