कोलकाता: आरजी कर मेडिकल कॉलेज के 50 वरिष्ठ डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा दिया, क्या है कारण?
क्या है खबर?
कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज के 50 वरिष्ठ डॉक्टरों ने जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए अपने पद से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है।
सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें डॉक्टर इस्तीफे पर हस्ताक्षर करते दिख रहे हैं और जूनियर डॉक्टर समर्थन में तालियां बजा रहे हैं।
वरिष्ठ डॉक्टरों का कहना है कि डॉक्टरों की समास्या का कोई समाधान न होने के कारण इस्तीफे का निर्णय लिया गया है।
हड़ताल
जूनियर डॉक्टरों की जारी है भूख हड़ताल
जूनियर डॉक्टर शनिवार से ही स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार, धमकी, सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं की कमी पर राज्य सरकार को घेर रहे हैं और भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
उनके समर्थन में मंगलवार को 15 वरिष्ठ डॉक्टर भी भूख हड़ताल में शामिल हुए हैं।
पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत ने सोमवार को आश्वासन दिया कि मेडिकल कॉलेजों में चल रही 90 प्रतिशत परियोजनाएं नवंबर तक पूरी हो जाएंगी।
उन्होंने डॉक्टरों से काम पर लौटने का आग्रह किया।
ट्विटर पोस्ट
डॉक्टरों का सामूहिक इस्तीफा
West Bengal: More than 50 faculty members and senior doctors of RG Kar Medical College and Hospital have submitted mass resignation pic.twitter.com/ZxSqxbmasS
— IANS (@ians_india) October 8, 2024
विवाद
ट्रेनी महिला डॉक्टर के रेप और हत्या के बाद से नाराज हैं डॉक्टर
आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सभागार में 9 अगस्त को एक महिला ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला, जिसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बर्बर रेप और हत्या की पुष्टि हुई थी।
घटना के बाद कोलकाता समेत पूरे देश के डॉक्टर भूख हड़ताल पर बैठे थे, जो सुप्रीम कोर्ट के आश्वासन के बाद समाप्त हुई थी। डॉक्टरों ने कई मांगे रखी थी।
रेप-हत्या मामले में कॉलेज का स्वयंसेवक संजय रॉय, धोधाखड़ी में कॉलेज पूर्व प्रधानाचार्य डॉ संदीप घोष और ताला थानाध्यक्ष गिरफ्तार हैं।