बालों से होली के रंगों को आसानी से निकालने के लिए इस्तेमाल करें ये घरेलू स्क्रब
क्या है खबर?
इस साल रंगों का त्योहार होली 25 मार्च को है और इस मौके पर चेहरे के साथ-साथ बाल भी रंग जाते हैं।
रसायन युक्त रंग स्कैल्प और बालों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि, स्क्रब इन रंगों को बालों से तुरंत निकालकर स्कैल्प को भरपूर पोषण प्रदान कर सकते हैं।
आइए आज हम आपको बालों के लिए घर पर स्क्रब बनाने के तरीके और इनके इस्तेमाल के बारे में बताते हैं।
#1
मेथी के दानों का स्क्रब
मेथी के दाने स्कैल्प को हाइड्रेट करने, गंदगी को हटाने और डैंड्रफ को दूर करने में मदद कर सकते हैं, इसलिए इनसे बना स्क्रब बालों की देखभाल करने में मदद कर सकता है।
लाभ के लिए 2-3 बड़ी चम्मच पानी में कुछ मेथी के दानों को रातभर के लिए भिगोएं, फिर अगली सुबह मिश्रण को मिक्सी में पीसें।
इसके बाद पेस्ट को सिर पर मसाज करते हुए लगाएं और 45 मिनट बाद सिर को शैंपू से साफ कर लें।
#2
एवोकाडो और समुद्री नमक का स्क्रब
समुद्री नमक और एवोकाडो का स्क्रब स्कैल्प को पोषण प्रदान कर सकता है। इसके साथ ही यह संक्रमण के जोखिम को कम करने में सहायक है।
लाभ के लिए एवोकाडो के गूदे और समुद्री नमक को एक साथ मिलाएं, फिर इसमें नारियल का तेल डालकर अच्छे से मिलाएं।
इसके बाद मिश्रण को सिर पर मसाज करते हुए लगाएं और 10 से 15 मिनट के बाद सिर को पानी से धो लें।
यहां जानिए एवोकाडो के हेयर मास्क।
#3
नींबू और नारियल के तेल का स्क्रब
नींबू में प्राकृतिक रूप से ब्लीचिंग एजेंट होते हैं, जो होली की रंगों को हटाने में मदद कर सकते हैं। दूसरी तरफ नारियल में मौजूद मॉइस्चराइजिंग गुण स्कैल्प को हाइड्रेट कर सकते हैं।
लाभ के लिए नींबू के रस में थोड़ा नारियल का तेल डालकर अच्छे से मिलाएं।
इसके बाद मिश्रण को सिर पर कुछ मिनट मसाज करते हुए लगाएं। 10-15 मिनट के बाद सिर को शैंपू से साफ कर लें।
यहां जानिए बालों के लिए नींबू का उपयोग।
#4
एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी का स्क्रब
एलोवेरा का उपयोग सदियों से बालों की देखभाल के लिए किया जा रहा है।
विटामिन, खनिज और अमीनो एसिड से भरपूर यह पौधा अपने मॉइस्चराइजिंग गुणों के लिए जाना जाता है।
स्क्रब के लिए सबसे पहले एलोवेरा की पत्ती का जेल निकालें और इसे 2 बड़ी चम्मच मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल के साथ मिलाएं।
इसके बाद मिश्रण को सिर पर मसाज करते हुए लगाएं और 10 से 15 मिनट के बाद सिर को पानी से धो लें।
#5
जैतून के तेल और चीनी का स्क्रब
चीनी स्कैल्प से होली के रंगों को छुटाने समेत डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद कर सकती है, जबकि नारियल का तेल बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है।
स्क्रब में टी ट्री ऑयल मिलाने से स्कैल्प डैंड्रफ से भी सुरक्षित रहेगा।
लाभ के लिए चीनी, नारियल के तेल, टी ट्री ऑयल और शहद को एक साथ मिलाएं। इसके बाद मिश्रण को सिर पर मसाज करते हुए लगाएं और 10-15 मिनट के बाद सिर को धो लें।