NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / सर्दियों में इन 5 एक्सरसाइज का करें अभ्यास, इम्यूनिटी होगी मजबूत  
    अगली खबर
    सर्दियों में इन 5 एक्सरसाइज का करें अभ्यास, इम्यूनिटी होगी मजबूत  

    सर्दियों में इन 5 एक्सरसाइज का करें अभ्यास, इम्यूनिटी होगी मजबूत  

    लेखन अंजली
    Dec 16, 2023
    06:00 am

    क्या है खबर?

    सर्दियों के दौरान स्वस्थ रहने के लिए जितना जरूरी स्वास्थ्यवर्धक खान-पान की चीजों का सेवन करना है, उतनी ही शारीरिक सक्रियता भी महत्वपूर्ण है।

    इसके लिए आप अपने दिनचर्या में तरह-तरह की एक्सरसाइज को शामिल कर सकते हैं और उनका अभ्यास घर पर ही कर सकते हैं।

    आइए आज हम आपको 5 ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाकर सर्दियों में स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं।

    #1

    एरोबिक्स एक्सरसाइज

    एरोबिक्स एक तरह की बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज है, जो हृदय की कार्यक्षमता को सुधारने, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने समेत इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकती है।

    यह एक्सरसाइज मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। इसे रोजाना कुछ मिनट करने से चिंता और अवसाद को कम किया जा सकता है।

    इसके अलावा यह एक्सरसाइज अनिद्र से ग्रस्त लोगों के लिए भी बेहतरीन है तो इसे अपने दिनचर्या में जरूर शामिल करें।

    #2

    स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

    स्ट्रेंथ ट्रेनिंग इम्यूनिटी के साथ-साथ मांसपेशियों के लिए अच्छी एक्सरसाइज है।

    इससे जब मांसपेशियों में मजबूती आती हैं तो ये शरीर में प्रोटीन जमा करने लगती हैं, जो एंटी-बॉडी और सफेद रक्त कोशिकाओं का उत्पादन करने में मदद कर सकता है और ये दोनों ही इम्यूनिटी का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

    इसलिए रोजाना कुछ मिनट स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज जरूर करें।

    यहां जानिए बिना वजन के किए जाने वाली स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज।

    #3

    वॉकिंग

    अगर आप रोजाना सुबह शांत दिमाग से खुले मैदान में वॉकिंग करते हैं तो इससे भी इम्यूनिटी को फायदा हो सकता है।

    इसके अलावा यह एक्सरसाइज एंडोर्फिन के उत्पादन में मदद करती है, जो मूड को बेहतर और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करती है।

    साथ ही हरियाली के बीच बैठने और टहलने से आप अन्य बीमारियों से भी दूर रहेंगे। डॉक्टर अकसर मधुमेह जैसी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को घास पर नंगे पैर चलने की सलाह देते हैं।

    #4

    स्क्वाट

    अगर आप रोजाना स्क्वाट करते हैं तो इससे न सिर्फ इम्यूनिटी बेहतर होगी, बल्कि कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी मिलेगें।

    इसके लिए दोनों हाथ सामने की ओर खोलकर सीधे खड़े हो जाएं। अब धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ते हुए ऐसे बैठें, जिस तरह से कुर्सी पर बैठा जाता है। इसके बाद सांस भरते हुए धीरे-धीरे नीचे झुकें और फिर ऊपर आते समय सांस छोड़ें।

    ऐसा आप 10 मिनट तक कर सकते हैं।

    यहां जानिए स्क्वाट से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

    #5

    स्किपिंग

    स्किपिंग यानी रस्सी कूदना भी इम्यूनिटी के लिए अच्छा माना जाता है। इससे शरीर को भरपूर ऊर्जा भी मिलती है।

    रस्सी कूदने से मांसपेशियां बेहतर तरीके से काम करती हैं। इससे शरीर का संतुलन बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

    साथ ही रस्सी कूदने से शरीर का स्टैमिना भी बढ़ता है। इससे काम करते समय जल्दी होने वाली थकान से बचा जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एक्सरसाइज
    लाइफस्टाइल
    स्वास्थ्य टिप्स

    ताज़ा खबरें

    बाढ़ के पानी में डूबी कार की मरम्मत पड़ेगी महंगी, ये तरीके बचाएंगे खर्चा  मानसून
    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग

    एक्सरसाइज

    महिलाएं अपने वर्कआउट रूटीन में शामिल करें ये 5 पुश-अप्स, मिलेगें कई फायदे लाइफस्टाइल
    वर्कआउट करने से पहले वार्म-अप के लिए करें ये 5 योगासन, जानिए अभ्यास का तरीका  योगासन
    कूबड़ की समस्या से हैं परेशान? ठीक करने के लिए घर पर करें ये 5 एक्सरसाइज  योग
    जन्मदिन विशेष: वाणी कपूर फिटनेस के लिए इस वर्कआउट और डाइट प्लान को करती हैं फॉलो वाणी कपूर

    लाइफस्टाइल

    पेंगुइन की ये प्रजाति लेती है दिन में 10,000 बार झपकी, गहरी नींद में नहीं सोती  नींद
    साल 2024 में आएंगे ये लंबे सप्ताहांत, बनाई जा सकती है घूमने की योजना नया साल मुबारक हो
    भोजन से अधिकतम पोषण चाहते हैं तो पकाकर ही खाएं ये 5 सब्जियां खान-पान
    ये स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ बन सकते हैं सूजन बढ़ने का कारण, सेवन से बचें  खान-पान

    स्वास्थ्य टिप्स

    स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है अकेलापन, इससे निपटने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके मानसिक स्वास्थ्य
    ऑस्टियोआर्थराइटिस के दर्द को दूर रखने के लिए रोजाना करें ये 5 एक्सरसाइज एक्सरसाइज
    सर्दियों में वजन को बढ़ने से रोकने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार तरीके वजन घटाना
    घर से वायु प्रदूषण दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार तरीके वायु प्रदूषण
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025