देश की खबरें

उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।

पहलवानों की महापंचायत: दिल्ली की सीमाओं पर कड़ी चौकसी, हिरासत में लिए गए कई पहलवान

आज देश के नए संसद भवन का उद्घाटन हुआ है। इस मौके पर जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों ने नई संसद के सामने महिला महापंचायत करने का ऐलान किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया संसद भवन की नई इमारत का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन की नई इमारत का उद्घाटन कर इसे देश को समर्पित कर दिया है।

27 May 2023

जनगणना

#NewsBytesExplainer: इस बार जनगणना में लोगों से किस-किस बारे में सवाल पूछे जाएंगे?

भारत में अभी तक जनगणना की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। जनगणना के लिए डाटा एकत्र करने की प्रक्रिया 1 अप्रैल से 30 सितंबर, 2020 तक होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

मध्य प्रदेश: NIA ने जबलपुर में ISIS मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, कई संदिग्ध हिरासत में

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) के साथ मिलकर मध्य प्रदेश के जबलपुर से इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस संबंध में एजेंसी ने 13 लोगों को हिरासत में भी लिया है।

27 May 2023

मणिपुर

मणिपुर: सेना ने पुख्ता की सुरक्षा व्यवस्था, स्थिति का जायजा लेने आज पहुंचेगे सेना प्रमुख

मणिपुर में हिंसा की घटनाएं सामने आने के बाद सेना ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता कर दिया है।

27 May 2023

संसद

राजस्थान का संगमरमर, इंदौर का अशोक चक्र; नए संसद भवन में लगी हैं ये खास चीजें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को देश की नई संसद का उद्घाटन करेंगे। इस इमारत को बनाने के लिए देशभर से आर्टवर्क और मूर्तियां मंगवाई गई हैं।

27 May 2023

कर्नाटक

कर्नाटक में विभागों का बंटवारा हुआ, सिद्धारमैया ने रखे वित्त समेत अहम मंत्रालय- रिपोर्ट

कर्नाटक में आज ही 24 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। इसके बाद मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 34 हो गई है। अब खबर आ रही है कि सरकार ने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा भी कर दिया है।

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक जारी, 9 मुख्यमंत्री नहीं हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज नीति आयोग की 8वीं गवर्निंग काउंसिल की अहम बैठक राजधानी दिल्ली में हो रही है। दिनभर चलने वाली इस बैठक में देश की प्रगति और विकास से जुड़े 8 प्रमुख विषयों पर चर्चा की जाएगी।

27 May 2023

दिल्ली

दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश, डायवर्ट की गईं उड़ानें

दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से कई पेड़ उखड़ गए हैं तो तेज बारिश से कई जगहों पर जलभराव की भी खबरें हैं।

#NewsBytesExplainer: अरविंद केजरीवाल के बंगले पर सतर्कता निदेशालय की रिपोर्ट में क्या-क्या आरोप लगाए गए हैं? 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले के नवीनीकरण पर 52 करोड़ रुपये खर्च किए गए। बंगले में महंगी टाइल्स, डिजाइनर सामान और जकूजी जैसी सुख-सुविधाएं लगाई गई हैं।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में बड़ा फैसला, अब इलाहाबाद हाई कोर्ट में होगी सभी मुकदमों की सुनवाई

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई अब इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी। शुक्रवार को हाई कोर्ट ने मथुरा की निचली कोर्ट में चल रहे सभी मामलों को अपने पास स्थानांतरित करने का फैसला लिया।

26 May 2023

दिल्ली

दिल्ली: नए संसद भवन का वीडियो आया सामने, देखिए बाहर से अंदर तक की पहली झलक

दिल्ली में उद्घाटन के लिए तैयार नए संसद भवन का पहला वीडियो सामने आया है। इसमें बाहर से लेकर अंदर तक सदन को काफी अच्छे से दिखाया गया है।

मध्य प्रदेश: खरगौन में ग्रामीणों ने तेंदुए को पीट-पीटकर मार डाला, व्यक्ति को किया था घायल

मध्य प्रदेश के खरगौन जिले में ग्रामीणों ने एक तेंदुए को पीट-पीटकर मार डाला। तेंदुए ने आवासीय क्षेत्र में घुसकर एक व्यक्ति को घायल किया था।

26 May 2023

केरल

भारत का पहला ई-शासित राज्य बना केरल, ई-सेवनम पोर्टल से मिलेंगी 900 से अधिक सेवाएं

केरल देश का पहला राज्य बन गया है, जो पूरी तरह ई-शासित होगा। राज्य में ई-सेवनम नाम से एकल खिड़की पोर्टल से 900 से अधिक सेवाओं का लाभ उठाया जा सकेगा।

26 May 2023

दिल्ली

गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद सख्ती, तिहाड़ जेल के 80 कर्मचारियों का हुआ तबादला 

दिल्ली की तिहाड़ जेल से एक बार फिर बड़े स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला हुआ है। इस बार 80 कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया।

नितिन गडकरी को मिली धमकी के तार आतंकी संगठन से जुड़े, जांच को नागपुर पहुंची NIA

केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी के तार आतंकी संगठन से जुड़े बताए जा रहे हैं। मामले की जांच के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम नागपुर पहुंची और थानों से दस्तावेज लिए।

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराने से संबंधित याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को नए संसद भवन के उद्घाटन से जुड़ी एक जनहित याचिका को खारिज कर दिया। याचिका में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से नई संसद का उद्घाटन कराने का निर्देश देने की मांग की गई थी।

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी के गांव में कार नहर में गिरी, 5 लोगों की मौत

उत्तराखंड में उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में गुरुवार रात एक इनोवा कार शारदा नहर में गिर गई, जिससे कार सवार एक परिवार के 5 सदस्यों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

दिल्ली में 30 मई तक नहीं चलेगी लू, कई राज्यों में बारिश की संभावना

दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और बूंदाबांदी के कारण पिछले 2 दिनों से मौसम अच्छा बना हुआ है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

उत्तराखंड के पास LAC से 11 किलोमीटर दूर गांवों का निर्माण कर रहा चीन- रिपोर्ट

अरुणाचल प्रदेश के बाद अब चीन उत्तराखंड से सटी सीमा पर निर्माण कार्य कर रहा है। उत्तराखंड के पास वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से करीब 11 किलोमीटर दूर चीन गांवों का निर्माण कर रहा है। इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है।

26 May 2023

दिल्ली

दिल्ली: गोकुलपुरी से अगवा नाबालिग लड़की 17 साल बाद गोकुलपुरी में ही मिली, क्या हुआ था?

दिल्ली के गोकुलपुरी से अगवा एक नाबालिग लड़की को दिल्ली पुलिस ने 17 साल बाद ढूंढ निकाला है। उसे गोकुलपुरी में ही बरामद किया गया। लड़की की उम्र अब 32 साल है।

26 May 2023

संसद

नए संसद भवन के उद्घाटन पर 75 रुपये का खास सिक्का जारी करेगी केंद्र सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। इस मौके को यादगार बनाने के लिए 75 रुपये का खास सिक्का जारी किया जाएगा।

#NewsBytesExplainer: क्या होता है अध्यादेश, इस पर संविधान की स्थिति और ये विधेयक से कैसे अलग?

आम आदमी पार्टी (AAP) की दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार में अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है।

25 May 2023

संसद

#NewsBytesExplainer: पुराने संसद भवन का इतिहास और नई संसद बनने के बाद इसका क्या होगा?

भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में संसद का बहुत महत्व है। देश के मौजूदा संसद भवन का निर्माण ब्रिटिश काल में हुआ था, जिसे उस वक्त 'हाउस ऑफ पार्लियामेंट' कहा जाता था।

उत्तर प्रदेश: आगरा में गरीबों की दुकानों पर चला बुलडोजर, मिट्टी के बर्तनों को तोड़ा

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध कब्जा हटाने के नाम पर गरीबों की दुकानों पर बुलडोजर चला।

महाराष्ट्र: समुद्र के ऊपर बना देश का सबसे बड़ा पुल लगभग तैयार, दिसंबर में होगा शुरू

महाराष्ट्र में मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाला समुद्र के ऊपर बना देश का सबसे बड़ा पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक ब्रिज (MTHL) लगभग तैयार है। यह नंवबर, 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

मध्य प्रदेश: कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 2 और चीता शावकों ने तोड़ा दम, चौथा शावक गंभीर

मध्य प्रदेश के श्योपुर में स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 2 और चीता शावकों ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। यह 3 दिन में तीसरे शावक की मौत है। इससे पहले 23 मई को एक शावक की जान गई थी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा, शांति बनाए रखने की अपील

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर में हुई हिंसक झड़पों के बाद राज्य का 3 दिवसीय दौरा करेंगे।

स्वदेशी युद्धपोत INS विक्रांत पर मिग-29K की रात में सफल लैंडिंग, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

भारतीय नौसेना ने एक और कीर्तिमान बनाते हुए भारत के स्वदेशी INS विक्रांत युद्धपोत पर मिग-29K लड़ाकू विमान की रात में सफल लैंडिंग कराई।

कानपुर: पुलिस ने 100 वर्षीय महिला पर किया रंगदारी का मुकदमा, बातचीत करने में है अक्षम

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने एक 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज किया है। महिला न ठीक से चल पाती हैं और न ही देख सकती हैं।

भारत में समय से पहले पैदा होने वाले बच्चों की संख्या दुनियाभर में सबसे अधिक- WHO

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारत में समय से पहले (प्री-मैच्योर) पैदा होने वाले बच्चों की संख्या अन्य देशों के मुकाबले अधिक है।

25 May 2023

कर्नाटक

हिजाब से प्रतिबंध हटा सकती है कर्नाटक की कांग्रेस सरकार, अन्य कानूनों पर भी नजर

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर लगे प्रतिबंध को हटा सकती है। मंत्री प्रियांक खड़गे ने इस बात के संकेत दिए हैं।

तेलंगाना: हैदराबाद में पार्किंग में सो रही 3 साल की बच्ची को कार ने रौंदा

तेलंगाना के हैदराबाद में एक अपार्टमेंट की पार्किंग में सो रही 3 साल की बच्ची को SUV चालक ने रौंद दिया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

राजस्थान: किसान की मॉब लिंचिंग के मामले में 4 "गोरक्षकों" को 7-7 साल की कैद

राजस्थान की एक अदालत ने गोरक्षकों द्वारा गाय तस्करी का आरोप लगाकर एक किसान की मॉब लिंचिंग करने के मामले में 4 दोषियों को 7-7 साल कैद की सजा सुनाई है। मामले में एक आरोपी को अदालत ने बरी कर दिया।

25 May 2023

अमूल

अब तमिलनाडु में अमूल दूध पर विवाद, मुख्यमंत्री स्टालिन ने अमित शाह को लिखा पत्र

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गृह मंत्री अमित शाह को दूध ब्रांड अमूल की राज्य में एंट्री को लेकर पत्र लिखा है।

विदेश यात्रा से लौटे प्रधानमंत्री मोदी बोले- भारतीयों को गुलामी की मानसिकता में नहीं डूबना चाहिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 देशों की 6 दिवसीय यात्रा से लौटने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने दिल्ली में पालम हवाई अड्डे के बाहर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा नए संसद भवन का मामला, राष्ट्रपति से उद्घाटन कराने के लिए याचिका दाखिल

नए संदन भवन के उद्घाटन को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर एक जनहित याचिका दायर की गई।

25 May 2023

कर्नाटक

कर्नाटक: बेंगलुरू में कांग्रेस कार्यकर्ता की सिर कुचलकर हत्या, घर पर लगा नेता का बैनर फाड़ा

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में कांग्रेस के एक कार्यकर्ता रवि उर्फ मथिरावी (42) की बुधवार रात 5 लोगों ने सिर कुचलकर हत्या कर दी और उसके घर के बाहर लगा कांग्रेस नेता का बैनर फाड़ दिया।

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, देहरादून-दिल्ली के बीच चलेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और दिल्ली के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई।

#NewsBytesExplainer: क्या होता है नार्को टेस्ट और क्या है इसका कानूनी पक्ष?

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवान पिछले एक महीने से धरने पर बैठे हैं। खिलाड़ियों की मांग है कि बृजभूषण को गिरफ्तार किया जाए।