Page Loader
महाराष्ट्र: समुद्र के ऊपर बना देश का सबसे बड़ा पुल लगभग तैयार, दिसंबर में होगा शुरू
महाराष्ट्र में समुद्र पर देश का सबसे बड़ा ब्रिज लगभग तैयार (तस्वीर: ट्विटर/@dev_fadvanis)

महाराष्ट्र: समुद्र के ऊपर बना देश का सबसे बड़ा पुल लगभग तैयार, दिसंबर में होगा शुरू

लेखन गजेंद्र
May 25, 2023
06:16 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र में मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाला समुद्र के ऊपर बना देश का सबसे बड़ा पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक ब्रिज (MTHL) लगभग तैयार है। यह नंवबर, 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुल का निरीक्षण किया। फडणवीस ने खुद पुल पर गाड़ी चलाई और शिंदे उनके बगल की सीट पर बैठे रहे। ब्रिज की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में रखी थी। इसका उद्घाटन दिसंबर, 2023 में होगा।

ब्रिज

मुंबई और नवी मुंबई के बीच यात्रा का समय घटेगा

इस 22 किलोमीटर लंबे पुल से मुंबई से नवी मुंबई आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। यात्रा का समय एक घंटे से घटकर 16 मिनट रह जाएगा। पुल के जरिए रायगढ़ जिले को मुख्य शहर के करीब लाया जा सकेगा। साथ ही आने वाले दिनों में नवी मुंबई में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए संपर्क का एक विकल्प तैयार होगा। MTHL से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग के जुड़ने से पुणे, बेंगलुरू और गोवा का सफर आसान होगा।

ट्विटर पोस्ट

देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे को बैठाकर चलाई कार