Page Loader
विदेश यात्रा से लौटे प्रधानमंत्री मोदी बोले- भारतीयों को गुलामी की मानसिकता में नहीं डूबना चाहिए
3 देशों की यात्रा से लौटने पर प्रधानमंत्री मोदी ने किया भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित (तस्वीर: ट्विटर/@BJP4India)

विदेश यात्रा से लौटे प्रधानमंत्री मोदी बोले- भारतीयों को गुलामी की मानसिकता में नहीं डूबना चाहिए

लेखन गजेंद्र
May 25, 2023
12:51 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 देशों की 6 दिवसीय यात्रा से लौटने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने दिल्ली में पालम हवाई अड्डे के बाहर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "दुनिया भारत को सुनने के लिए आतुर है और हमें अपनी महान परंपराओं के बारे में बोलते हुए गुलामी की मानसिकता में डूबना नहीं चाहिए। इसके बजाय साहस के साथ बोलना चाहिए। हमारे तीर्थ स्थलों पर हमलों के खिलाफ दुनिया भारत के साथ दिखती है।"

संबोधन

यह बुद्ध और गांधी की भूमि है- मोदी

मोदी ने कहा, "यह बुद्ध और गांधी की भूमि है। हम अपने दुश्मनों की भी परवाह करने वाले करुणा से प्रेरित लोग हैं।" उन्होंने कहा, "यात्रा में प्रशांत द्वीप देशों के लोग कह रहे हैं कि वे महामारी के दौरान भेजी गई कोरोना वायरस वैक्सीन के लिए भारत के आभारी हैं।" उन्होंने अपने आलोचकों पर कटाक्ष किया कि लोग वैक्सीन भेजने पर उनसे सवाल कर रहे थे। बता दें, मोदी जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थे।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी