Page Loader
दिल्ली: गोकुलपुरी से अगवा नाबालिग लड़की 17 साल बाद गोकुलपुरी में ही मिली, क्या हुआ था?
दिल्ली के गोकुलपुरी से अगवा लड़की 17 साल बाद मिली (तस्वीर: विकिमीडिया)

दिल्ली: गोकुलपुरी से अगवा नाबालिग लड़की 17 साल बाद गोकुलपुरी में ही मिली, क्या हुआ था?

लेखन गजेंद्र
May 26, 2023
11:02 am

क्या है खबर?

दिल्ली के गोकुलपुरी से अगवा एक नाबालिग लड़की को दिल्ली पुलिस ने 17 साल बाद ढूंढ निकाला है। उसे गोकुलपुरी में ही बरामद किया गया। लड़की की उम्र अब 32 साल है। शाहदरा के पुलिस आयुक्त रोहित मीणा ने बताया कि 2006 में लड़की का अपहरण हुआ था। उस समय उसकी उम्र 15 साल थी। 22 मई को सीमापुरी थाना पुलिस ने उसका पता लगाया। लड़की के माता-पिता ने 2006 में गोकुलपुरी थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

बरामद

उत्तर प्रदेश में एक युवक संग रह रही थी लड़की

पुलिस पूछताछ में महिला ने खुलासा किया कि 2006 में घर छोड़ने के बाद वह दीपक नाम के व्यक्ति के साथ उत्तर प्रदेश चली गई थी। वह बलिया जिले के चेरडीह गांव में रह रही थी। महिला ने बताया कि कुछ समय साथ रहने के बाद दीपक से विवाद शुरू हो गया तो कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में वह दीपक को छोड़कर वापस गोकुलपुरी आ गई और यहां किराये पर कमरा लेकर रह रही थी।