NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश, डायवर्ट की गईं उड़ानें
    अगली खबर
    दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश, डायवर्ट की गईं उड़ानें
    दिल्ली NCR में तेज बारिश और आंधी से दृश्यता भी कम हो गई है

    दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश, डायवर्ट की गईं उड़ानें

    लेखन आबिद खान
    May 27, 2023
    10:08 am

    क्या है खबर?

    दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से कई पेड़ उखड़ गए हैं तो तेज बारिश से कई जगहों पर जलभराव की भी खबरें हैं।

    बारिश की वजह से दृश्यता कम होने के चलते 4 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में अगले दो-तीन दिन बारिश होने की संभावना जताई है।

    फ्लाइट

    4 फ्लाइट दिल्ली से जयपुर डायवर्ट

    दिल्ली में सुबह 8 बजे तक कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम रही, जिसके चलते 4 फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया है।

    दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। एयरपोर्ट प्रबंधन की तरफ से जारी एडवायजरी में कहा गया है कि खराब मौसम की वजह से उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

    यात्रियों को अपनी फ्लाइट से जुड़ी जानकारी लेने के लिए एयरलाइंस से संपर्क साधने की सलाह दी गई है।

    चेतावनी

    मौसम विभाग ने दी थी तेज हवा चलने की चेतावनी

    आज सुबह 6.26 बजे IMD ने ट्वीट कर दिल्ली में तेज हवा चलने और बारिश होने की चेतावनी दी थी।

    ट्वीट में कहा गया था, 'बादलों का एक समूह दिल्ली-NCR से गुजर रहा है। अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली-NCR और आसपास के इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और 40-70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।'

    IMD ने लोगों को ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की भी सलाह दी है।

    बारिश

    देश के कई राज्यों में हुई बारिश

    मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और झारखंड में शुक्रवार को बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

    मध्य प्रदेश के 29 जिलों में बारिश हुई। पंजाब में भी बीते दिन 3 मिलीमीटर बारिश हुई है। हिमाचल प्रदेश में बारिश के बाद 5 से ज्यादा सड़कें बंद करने की खबर है।

    IMD ने 7 राज्यों में 31 मई तक बारिश होने की संभावना जताई है।

    मानसून

    इस बार मानसून के सामान्य रहने की संभावना

    IMD ने संभावना जताई है कि इस साल मानसून सामान्य रहेगा और इसके 96 प्रतिशत रहने के आसार हैं।

    निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट भी अल नीनो के कारण भारत में मानसून सामान्य से कम रहने की संभावना जता चुकी है।

    IMD ने कहा कि मानसून के पहले महीने यानी जून में सामान्य से कम 92% बारिश होने के आसार हैं। जून में तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की आशंका भी जताई गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    मानसून
    भारतीय मौसम विभाग

    ताज़ा खबरें

    श्रद्धा कपूर काे नहीं मिली मुंहमांगी रकम तो छोड़ दी एकता कपूर की फिल्म श्रद्धा कपूर
    शेयर बाजार में अगले सप्ताह आ रहे 5 IPO, 3 कंपनियां होंगी सूचीबद्ध  शेयर बाजार समाचार
    IPL 2025: LSG बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    AMT गियरबॉक्स के कारण गाड़ी में क्यों लगते हैं झटके? जानिए कैसे पाएं छुटकारा  कार

    दिल्ली

    चक्रवाती तूफान 'मोका' से दिल्ली समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, हो सकती है बारिश बंगाल की खाड़ी
    सुप्रीम कोर्ट में AAP की जीत, दिल्ली सरकार को मिला अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार सुप्रीम कोर्ट
    दिल्ली: मैनकाइंड फार्मा के दफ्तर पर आयकर विभाग का छापा, 2 दिन पहले आया था IPO आयकर विभाग
    शराब नीति मामला: CBI की मांग पर मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 2 जून तक बढ़ी  मनीष सिसोदिया

    मानसून

    मानसून में बाल रूखे और बेजान हो रहे हैं तो ऐसे करें ठीक लाइफस्टाइल
    देश में फिर बढ़ सकते हैं कोरोना के मामले, पाबंदियों में छूट का वक्त नहीं- सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय
    पेगासस पर अड़ा विपक्ष, मानसून सत्र की अवधि कम करने का विचार कर रही सरकार लोकसभा
    हिमाचल प्रदेश: किन्नौर में भूस्खलन की चपेट में आए वाहन, अब तक हुई 11 की मौत हिमाचल प्रदेश

    भारतीय मौसम विभाग

    दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे के कारण यातायात सेवाएं प्रभावित दिल्ली
    दिल्ली में 1.4 डिग्री दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान, अभी शीतलहर का प्रकोप रहेगा जारी दिल्ली
    दिल्ली में कल से ठंड से मिल सकती है राहत, हिमाचल प्रदेश में होगी बर्फबारी दिल्ली
    कश्मीर और शिमला में बर्फबारी, हिमाचल प्रदेश में 200 से अधिक सड़कें बंद शिमला
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025