NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कर्नाटक में विभागों का बंटवारा हुआ, सिद्धारमैया ने रखे वित्त समेत अहम मंत्रालय- रिपोर्ट
    कर्नाटक में विभागों का बंटवारा हुआ, सिद्धारमैया ने रखे वित्त समेत अहम मंत्रालय- रिपोर्ट
    देश

    कर्नाटक में विभागों का बंटवारा हुआ, सिद्धारमैया ने रखे वित्त समेत अहम मंत्रालय- रिपोर्ट

    लेखन आबिद खान
    संपादन सकुल गर्ग
    May 27, 2023 | 06:49 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कर्नाटक में विभागों का बंटवारा हुआ, सिद्धारमैया ने रखे वित्त समेत अहम मंत्रालय- रिपोर्ट
    सूत्रों के हवाले से खबर है कि कर्नाटक में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है

    कर्नाटक में आज ही 24 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। इसके बाद मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 34 हो गई है। अब खबर आ रही है कि सरकार ने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा भी कर दिया है। ज्यादातर अहम मंत्रालय मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पास रखे हैं। डीके शिवकुमार को सिंचाई और बेंगलुरू विकास मंत्रालय का जिम्मा मिला है। NDTV ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है।

    सिद्धारमैया के पास वित्त और कैबिनेट मामलों के मंत्रालय

    रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धारमैया ने वित्त, खुफिया मामलों और कैबिनेट मामलों जैसे विभागों को अपने पास रखा है। सिद्धारमैया के पास उन सभी मंत्रालयों का प्रभार भी होगा, जो किसी को आवंटित नहीं किए गए हैं। जी परमेश्वर को गृह मंत्रालय (खुफिया विभाग को छोड़कर) का जिम्मा सौंपा गया है। एच के पाटिल को कानून और संसदीय मामलों का मंत्री बनाया गया है। जमीर अहमद खान को आवास, वक्फ और अल्पसंख्यक मंत्रालय दिया गया है।

    किसे मिला कौन-सा मंत्रालय?

    के एच मुनियप्पा को खाद्य और उपभोक्ता मंत्रालय, केजे जॉर्ज को ऊर्जा, रामलिंगा रेड्डी को परिवहन, सतीश जराकिहोली को लोक निर्माण, कृष्णा बेयरे गौड़ा को राजस्व, एम बी पाटिल को बड़े और मध्यम उद्योग, दिनेश गुंडुराव को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय का जिम्मा मिला है। मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री बनाया गया है। कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी एन चलुवरायास्वामी को मिली है।

    24 विधायक आज ही बने हैं मंत्री

    बता दें कि राजभवन में आज ही 24 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। इनमें एचके पाटिल, कृष्णा बायरे गौड़ा, एन चेलुवरायस्वामी, के वेंकटेश, डॉक्टर एचसी महादेवप्पा, ईश्वर खंड्रे, क्याथासंद्रा एन राजन्ना, दिनेश गुंडुराव, शरणबसप्पा दर्शनापुर, शिवानंद पाटिल, तिम्मापुर रामप्पा बलप्पा, एसएस मल्लिकार्जुन, तंगदगी शिवराज संगप्पा, डॉक्टर शरणप्रकाश रुद्रप्पा पाटिल, मंकल वैद्य, लक्ष्मी आर हेब्बालकर, रहीम खान, डी सुधाकर, संतोष एस लाड, एनएस बोस राजू, सुरेश बीएस, मधु बंगारप्पा, डॉक्टर एमसी सुधाकर और बी नागेंद्र शामिल हैं।

    मंत्रिमंडल में 34 हुई सदस्यों की संख्या

    बता दें कि 20 मई को सिद्धारमैया और शिवकुमार के साथ 8 विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। आज के 24 विधायकों को और मिलाकर सिद्धारमैया मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या कुल 34 हो गई है। कर्नाटक कांग्रेस नेता रुद्रप्पा लमानी के समर्थकों ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया। वे लमानी को मंत्री बनाए जाने की मांग कर रहे थे।

    क्या रहे थे कर्नाटक चुनाव के नतीजे? 

    कर्नाटक चुनाव के नतीजे 13 मई को घोषित हुए थे, जिसमें कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत हासिल की थी। यह राज्य में पिछले 34 वर्षों में किसी भी पार्टी द्वारा दर्ज की गई सबसे बड़ी जीत है। भाजपा ने 66 सीटें जीतीं, जबकि जनता दल सेक्युलर (JDS) 19 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब हुई। अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों के खाते में 4 सीटें गईं। कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर 10 मई को मतदान हुआ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    कर्नाटक
    सिद्धारमैया
    डीके शिवकुमार
    कांग्रेस समाचार

    कर्नाटक

    कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, 24 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ कर्नाटक सरकार
    हिजाब से प्रतिबंध हटा सकती है कर्नाटक की कांग्रेस सरकार, अन्य कानूनों पर भी नजर कांग्रेस समाचार
    कर्नाटक: बेंगलुरू में कांग्रेस कार्यकर्ता की सिर कुचलकर हत्या, घर पर लगा नेता का बैनर फाड़ा कांग्रेस समाचार
    कर्नाटक: "भाजपा का कलंक" मिटाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा को गौमूत्र से शुद्ध किया कांग्रेस समाचार

    सिद्धारमैया

    कर्नाटक: सिद्धारमैया सरकार की आलोचना करना पड़ा भारी, सरकारी स्कूल का शिक्षक निलंबित कर्नाटक
    कर्नाटक: कांग्रेस सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में जारी किया 5 गारंटियां लागू करने का आदेश कर्नाटक
    कर्नाटक: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के साथ इन 8 मंत्रियों ने ली शपथ कर्नाटक
    सिद्धारमैया ने ली कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ, मंच पर दिखी विपक्षी एकता कर्नाटक

    डीके शिवकुमार

    कर्नाटक: मुख्यमंत्री रेस में क्यों सिद्धारमैया के हाथ लगी बाजी और डीके शिवकुमार हारकर भी जीते?  कर्नाटक
    कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री पर कांग्रेस के फैसले को स्वीकार करने पर क्या बोले डीके शिवकुमार? कर्नाटक चुनाव
    कर्नाटक: सिद्धारमैया होंगे मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री पद के लिए कैसे माने डीके शिवकुमार? सिद्धारमैया
    डीके शिवकुमार को मनाने के लिए कांग्रेस ने क्या-क्या प्रस्ताव रखे और उनका क्या रुख है? कांग्रेस समाचार

    कांग्रेस समाचार

    मोदी सरकार के 9 साल होने पर कांग्रेस ने पूछे 9 सवाल, जानें क्या-क्या मुद्दे उठाए नरेंद्र मोदी
    नई संसद में 'सेंगोल' की स्थापना को लेकर विवाद, कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग तेज  संसद
    कांग्रेस का आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर 2 दिवसीय मंथन आज से, रणनीति पर होगी चर्चा विधानसभा चुनाव
    नई संसद के उद्घाटन से पहले कांग्रेस ने याद किया पुरानी संसद का इतिहास, देखें वीडियो संसद
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023