Page Loader
कर्नाटक: बेंगलुरू में कांग्रेस कार्यकर्ता की सिर कुचलकर हत्या, घर पर लगा नेता का बैनर फाड़ा
कर्नाटक के बेंगलुरू में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या

कर्नाटक: बेंगलुरू में कांग्रेस कार्यकर्ता की सिर कुचलकर हत्या, घर पर लगा नेता का बैनर फाड़ा

लेखन गजेंद्र
May 25, 2023
11:56 am

क्या है खबर?

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में कांग्रेस के एक कार्यकर्ता रवि उर्फ मथिरावी (42) की बुधवार रात 5 लोगों ने सिर कुचलकर हत्या कर दी और उसके घर के बाहर लगा कांग्रेस नेता का बैनर फाड़ दिया। घटना चौडेश्वरी नगर इलाके में हुई। आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच टीम का गठन किया गया है। पुलिस ने बताया कि स्थानीय कांग्रेस नेता कृष्णमूर्ति का जन्मदिन था। मृतक रवि ने उनके समर्थन में शुभकामना के होर्डिंग और बैनर लगवाए थे।

हत्या

घर के बाहर ही की हत्या

हत्या का मामला बेंगलुरू के नंदिनी लेआउट पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि पांचों आरोपी मोटरसाइकिल से आए थे और उन्होंने घर के बाहर ही बेरहमी से रवि की हत्या की। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और वह राजनीतिक टकराव के कोण से भी जांच कर रही है। बता दें कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की है।