Page Loader
उत्तर प्रदेश: आगरा में गरीबों की दुकानों पर चला बुलडोजर, मिट्टी के बर्तनों को तोड़ा
उत्तर प्रदेश के आगरा में दुकानों पर चला बुलडोजर

उत्तर प्रदेश: आगरा में गरीबों की दुकानों पर चला बुलडोजर, मिट्टी के बर्तनों को तोड़ा

लेखन गजेंद्र
May 25, 2023
06:47 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध कब्जा हटाने के नाम पर गरीबों की दुकानों पर बुलडोजर चला। अभियान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दिख रहा है कि कड़ी दोपहर में प्रशासन बुलडोजर से कार्रवाई कर रहा है। इस दौरान एक बुजुर्ग को हटाकर उसकी मिट्टी के बर्तनों की दुकान को तोड़ दिया गया। अस्थायी दुकान प्लास्टिक और बांस से बनी थी।

अभियान

प्रदेश भर में जारी है बुलडोजर कार्रवाई 

उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद बुलडोजर अभियान पूरे प्रदेश में तेज है। अवैध कब्जा और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान काफी विवादों में भी रहा है। चुनाव के दौरान रैलियों में भी इसका उपयोग देखा गया। कानपुर देहात में फरवरी महीने में बुलडोजर अभियान के दौरान एक मां-बेटी की घर में जलकर मौत हो गई थी। दोनों बुलडोजर कार्रवाई को रोकने के लिए घर में घुसी थीं। मामले को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा था।

ट्विटर पोस्ट

दुकान तोड़ती बुलडोजर